एक्सप्लोरर

कोटा संभाग के 800 जलदाय कर्मियों ने जताया विरोध, यज्ञ कर क्या कहना चाहते हैं कर्मचारी?

Kota News: कोटा संभाग के 800 जलदाय कर्मियों ने निजीकरण के विरोध में सामूहिक अवकाश लिया. अतिरिक्त मुख्य अभियंता कार्यालय पर सद्बुद्धि यज्ञ किया गया. अधिकारियों ने विरोध की घोषणा की.

Kota Water Supply workers Protest: जलदाय विभाग के निजीकरण के विरोध में शुक्रवार को कोटा संभाग भर के तकरीबन 800 जलदाय कर्मी सामूहिक अवकाश पर रहे. इस दौरान दादाबाड़ी स्थित अतिरिक्त मुख्य अभियन्ता कार्यालय जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग पर सद्बुद्धि यज्ञ कर सरकार को बुद्धि देने की कामना की गई. कार्य बहिष्कार के बावजूद जल उत्पादन और वितरण से सम्बन्धित तकनीकी कर्मचारी काम पर रहे.

इससे पहले आयोजित सभा को अधीक्षण अभियंता प्रद्युमन बागल, अधिशासी अभियंता अरविंद खींची सहित दर्जनों अधिकारियों ने संबोधित किया और तीखा विरोध का ऐलान किया.

'राजस्थान सरकार की बुद्धि कुपित हो गई है'
उन्होंने कहा कि हमारा सरकार से कोई विरोध नहीं है. हम राज्य सरकार के कर्मचारी हैं, लेकिन सरकार की बुद्धि कुपित हो गई है. सरकार को सद्बुद्धि देने के लिए यज्ञ किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि हमारा विभाग जनता को जल उपलब्ध कराने के लिए 24 घंटे काम करता है. इसके बदले में 1000 लीटर पर केवल 5 रुपए लिए जाते हैं.

निजी हाथों में जाने के बाद जिस प्रकार से एक लीटर की बोतल के 20 से 25 रुपए लिए जाते हैं, उसी प्रकार से पानी के बिलों में बेतहाशा वृद्धि होगी. यह आंदोलन केवल कर्मचारी या अधिकारियों का नहीं है, बल्कि आंदोलन जनहितार्थ है. इस आंदोलन को सरकार तुरंत वापस ले, उन्होंने कहा कि घर-घर जाकर लोगों को इस काले कानून के बारे में बताएंगे.

सचिवालय व विधानसभा का होगा घेराव
इस दौरान सरकार के बुलावे पर राजस्थान कौंसिल ऑफ डिप्लोमा इंजीनियर्स के प्रदेश अध्यक्ष तथा संयुक्त संघर्ष समिति के संयोजक डीपी चौधरी वार्ता के लिए जयपुर पहुंचे. डीपी चौधरी ने बताया कि सरकार से वार्ता सकारात्मक रहने की उम्मीद है. यदि किसी प्रकार से वार्ता विफल होती है तो जलदाय कर्मी सोमवार को विधानसभा और सीएम आवास घेराव को लेकर विचार करेंगे. इसके लिए सभी कर्मचारियों और अधिकारियों को तैयार रहने के लिए कहा गया है.

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Jaipur News: पुलिस मुख्यालय की बैठक में जातिगत टिप्पणी से मचा बवाल, SP के खिलाफ SC/ST एक्ट में केस दर्ज
जयपुर: पुलिस मुख्यालय की बैठक में जातिगत टिप्पणी से मचा बवाल, SP के खिलाफ SC/ST एक्ट में केस दर्ज
Jodhpur News: बिश्नोई समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष से मारपीट, बिल को लेकर हुआ विवाद, धरने पर बैठे समर्थक
जोधपुर में बिश्नोई समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष से मारपीट, बिल को लेकर हुआ विवाद, धरने पर बैठे लोग
Sirohi News: बिना डिग्री चल रहा क्लिनिक, आबूरोड में झोलाछाप डॉक्टरों के जाल से आदिवासी मरीज परेशान
सिरोही: बिना डिग्री चल रहा क्लिनिक, आबूरोड में झोलाछाप डॉक्टरों के जाल से आदिवासी मरीज परेशान
Barmer News: जिला न्यायालय को उड़ाने की धमकी से हड़कंप, खाली कराया गया कोर्ट
बाड़मेर: जिला न्यायालय को उड़ाने की धमकी से हड़कंप, खाली कराया गया कोर्ट

वीडियोज

Rakesh Bedi ने ‘Dhurandhar: The Revenge’ और जमील जमाली के किरदार पर की खास बात
Man Atisundar:😮Raadhya को भगाने का 'dark' game, क्या अंधेरे से हार जाएगा Pratham का प्यार?
Khamenei की मौत के बाद Mojtaba के Supreme Leader बनने का खुला राज! | Iran-Israel War
Mojtaba Khamenei: तेल के खेल में फंसने वाली है जनता ! | Israel Iran War Updates
Iran Vs US-Israel War: ईरान के इजरायल पर हमले को लेकर पूर्व राजनयिक ने क्या बताया? | Donald Trump

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरी वर्ल्ड वॉर शुरू हो चुकी है', मिडिल ईस्ट के हालात पर PAK एक्सपर्ट का दावा- रूस के पास होगा गल्फ देशों का तेल और पुतिन...
'तीसरी वर्ल्ड वॉर शुरू हो चुकी है', मिडिल ईस्ट के हालात पर PAK एक्सपर्ट का दावा- रूस के पास होगा गल्फ देशों का तेल और पुतिन...
लखनऊ: शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का राजधानी में बड़ा कार्यक्रम, असली-नकली संतों की होगी पहचान
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का राजधानी में बड़ा कार्यक्रम, असली-नकली संतों की होगी पहचान
दिल्ली से मैनचेस्टर के लिए उड़ा था इंडिगो का विमान, 7 घंटे के सफर के बाद लिया यू-टर्न, जानें क्या है कारण
दिल्ली से मैनचेस्टर के लिए उड़ा था इंडिगो का विमान, 7 घंटे के सफर के बाद लिया यू-टर्न, जानें कारण
शाहिद कपूर की पत्नी मीरा संग कैसा है सुप्रिया पाठक का रिश्ता? बोलीं- कभी लगा ही नहीं कि मेरी बहू है
शाहिद कपूर की पत्नी मीरा संग कैसा है सुप्रिया पाठक का रिश्ता? बोलीं- कभी लगा ही नहीं कि मेरी बहू है
एमएस धोनी की पोस्ट पर आया गौतम गंभीर का जवाब, टी20 वर्ल्ड जीतने पर दी थी बधाई; फैंस ने पकड़ा सिर
धोनी की पोस्ट पर आया गौतम गंभीर का जवाब, टी20 वर्ल्ड जीतने पर दी थी बधाई
टी20 वर्ल्ड कप 2026 जीतने के बाद टीम इंडिया का जश्न, स्टेडियम से वायरल हुए 5 डांस वीडियो
टी20 वर्ल्ड कप 2026 जीतने के बाद टीम इंडिया का जश्न, स्टेडियम से वायरल हुए 5 डांस वीडियो
जेईई एडवांस के लिए 23 अप्रैल से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन, 17 मई को होगी परीक्षा
जेईई एडवांस के लिए 23 अप्रैल से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन, 17 मई को होगी परीक्षा
Patola Lehenga Bridal Look: अंबानी परिवार की नई बहू ने पहना 900 साल पुराना पटोला, होश उड़ा देगा शवियाना का श्रृंगार
अंबानी परिवार की नई बहू ने पहना 900 साल पुराना पटोला, होश उड़ा देगा शवियाना का श्रृंगार
Embed widget