एक्सप्लोरर

कोटा में यूथ कांग्रेस ने पेपर लीक मामले को लेकर किया प्रदर्शन, पुलिस के साथ धक्का-मुक्की

Rajasthan Protest: यूथ कांग्रेस राजस्थान में संभाग स्तर पर बड़ा आंदोलन किया. कांग्रेस कार्यकर्ता ने रेल रोकने के लिए स्टेशन में जाने का प्रयास किया लेकिन पुलिस ने उन्हें रोक लिया और उन्हें उठाकर ले गए.

Kota Protest: कोटा संभाग यूथ कांग्रेस द्वारा कथित नीट पेपर लीक मामले में रेल रोको आंदोलन के तहत तीखा विरोध किया. यूथ कांग्रेस राजस्थान में संभाग स्तर पर बड़ा आंदोलन कर रही है. कांग्रेस कार्यकर्ता गुरुवार को कोटा रेलवे स्टेशन पर रेल रोकने का प्रयास किया लेकिन पुलिस ने उन्हें रोक लिया.

यूथ कांग्रेस कार्यकर्ता स्टेशन के बाहर एकत्रित हुए और वहां से सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्लेटफार्म पर जाने का प्रयास किया लेकिन पुलिस ने उन्हें अंदर नहीं जाने दिया. इस अवसर पर राजस्थान के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष यशवीर सूरा ने कहा कि जब नीट पीजी परीक्षाएं निरस्त हो सकती है तो नीट यूजी क्यों नहीं हो सकती. उन्होंने आरोप लगाया कि इस मामले में बड़े लोगों का हाथ हो सकता है. 

 दोबारा परीक्षा क्यों नहीं कराई जा रही?
यशवीर सूरा ने आरोप लगाया कि युवाओं के साथ उनके भविष्य के साथ यह सरकार खिलवाड़ कर रही है. हम लोग लगातार इस मांग को उठा रहे हैं, जगह-जगह पेपर लीक की बात सामने आ गई थी पेपर लीक हो चुका है तो इस पेपर को रद्द करके दोबारा परीक्षा क्यों नहीं कराई जा रही है.

यशवीर सूरा ने कहा कि यह पेपर लीक हो चुका है तो कमेटी बनाना, सीबीआई जांच करना, इसका कोई मतलब नहीं है. उन्होंने कहा कि संसद में राहुल गांधी को इस पर चर्चा करनी चाही लेकिन कोटा के ही लोकसभा अध्यक्ष ने उन्हें मौका नहीं दिया. राहुल गांधी लगातार आवाज उठा रहे हैं. इस बारे में जांच की जानी चाहिए कि इसमें बहुत बड़े लोग हो सकते हैं किसकी इसमें भूमिका है. 

 नीट रद्द नहीं हुई तो आंदोलन उग्र होगा

उन्होंने कहा कि कांग्रेस का स्टैंड क्लियर है कि हम लगातार विरोध प्रदर्शन करेंगे छात्रों की लड़ाई को लड़ेंगे और इस परीक्षा को रद्द करना पड़ेगा. तेज बरसात में भी यूथ कांग्रेस के कार्याकर्ताओं ने जमकर प्रदर्शन किया और केन्द्र सरकार को चेतावनी दी की इस परीक्षा को रद्द करें नहीं तो आंदोलन उग्र होगा.

युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़
मोइजुद्दीन गुड्डू ने आरोप लगाया कि सरकार ने रोजगार छीनने का काम किया है, पिछले 10 सालों में जो परीक्षाएं करवाई गई उसमें 70 बार पर्चा लिक हुआ है. पेपर लीक का रिकॉर्ड बना. उन्होंने कहा कि शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को इस्तीफा देना चाहिए और पीएम मोदी द्वारा एक उच्च स्तरीय कमेटी गठित की जानी चाहिए. युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ नहीं होना चाहिए. लोगों के सपने आकांक्षा को कुचलने का, दबाने का काम बंद किया जाए.

उन्होंने कहा कि यूथ कांग्रेस इन मांगों को लेकर मुखर है, सड़क से लेकर संसद तक पुरजोर विरोध किया जाएगा. देहात जिला अध्यक्ष विजय प्रताप सिंह ने कहा कि रेल रोको आंदोलन के तहत गुरूवार को पूरे राजस्थान में प्रदर्शन किया है और आगे भी युवाओं के साथ जब भी गलत होगा उसके लिए यूथ कांग्रेस हमेशा आगे रहेगी, उसके साथ खड़ी रहेगी.  

ये भी पढ़ें: पूर्व डीजीपी की पेंशन से हर माह पत्नी को देने होंगे 50 हजार, एमपी हाई कोर्ट का सरकार को आदेश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Watch: जयपुर में स्कूटी को लगी मामूली टक्कर तो भड़की युवती, पत्थर और हेलमेट से बुलेट पर की तोड़फोड़
जयपुर में स्कूटी को लगी मामूली टक्कर तो भड़की युवती, पत्थर और हेलमेट से बुलेट पर की तोड़फोड़
Petrol Diesel Crisis Live: LPG, पेट्रोल, डीजल के संकट के दावों के बीच कल प्रधानमंत्री करेंगे मुख्यमंत्री के साथ बैठक
LPG, पेट्रोल, डीजल के संकट के दावों के बीच कल प्रधानमंत्री करेंगे मुख्यमंत्री के साथ बैठक
विदेश मंत्री के 'दलाल' राष्ट्र वाले बयान पर भड़के अशोक गहलोत, मांफी की मांग कर कहा- तैयारी करनी चाहिए थी...
विदेश मंत्री के 'दलाल' राष्ट्र वाले बयान पर भड़के अशोक गहलोत, मांफी की मांग कर कहा- तैयारी करनी चाहिए थी...
'ऑटो को 200, कार को 500 रुपये का ही मिलेगा तेल', फ्यूल संकट के बीच जयपुर में लगीं लंबी कतारें
'ऑटो को 200, कार को 500 रुपये का ही मिलेगा तेल', फ्यूल संकट के बीच जयपुर में लगीं लंबी कतारें

वीडियोज

महायुद्ध... आतंक का 'बारूद' !
बड़े 'धोखे' हैं ट्रंप की 'डील' में ?
Jaipur की सड़क पर लड़की का ताबड़तोड़ हमला! बुलेट भी नहीं बची
ईरानी सेना नहीं जनता से हार रहे ट्रंप!
Asim Munir से बात..PM Modi को दरकिनार क्यों?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Israel US Iran War Live: ईरान ने यूरोप को दिखाया आईना, कहा- ग्रीनलैंड पर अमेरिका दिखाता है दबंगई, लेकिन वो होर्मुज...
Live: ईरान ने यूरोप को दिखाया आईना, कहा- ग्रीनलैंड पर अमेरिका दिखाता है दबंगई, लेकिन वो होर्मुज...
Jewar Airport: दिल्ली से कैसे पहुंचें नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट? ये हैं सबसे आसान रास्ते, जानें पूरा रूट
दिल्ली से कैसे पहुंचें नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट? ये हैं सबसे आसान रास्ते, जानें पूरा रूट
अमेरिका-इजरायल से जंग में ईरान को ड्रोन दे रहा रूस? सवाल पर क्रेमलिन ने दिया ये जवाब
अमेरिका-इजरायल से जंग में ईरान को ड्रोन दे रहा रूस? सवाल पर क्रेमलिन ने दिया ये जवाब
कब से कब तक खेला जाएगा IPL 2026 का टूर्नामेंट, जानें फाइनल की तारीख!
कब से कब तक खेला जाएगा IPL 2026 का टूर्नामेंट, जानें फाइनल की तारीख!
10 अप्रैल को बॉक्स ऑफिस पर बड़ा क्लैश, ‘भूत बंगला’ की मुसीबत बढ़ाने आ रही ये ब्लॉकबस्टर क्राइम थ्रिलर फिल्म
10 अप्रैल को बॉक्स ऑफिस पर बड़ा क्लैश, ‘भूत बंगला’ की मुसीबत बढ़ाने आ रही ये ब्लॉकबस्टर क्राइम थ्रिलर फिल्म
LPG Crisis: देश में पेट्रोल-डीजल और एलपीजी की कोई कमी? सरकार ने बताया कितने दिनों का बचा भंडार
देश में पेट्रोल-डीजल और एलपीजी की कोई कमी? सरकार ने बताया कितने दिनों का बचा भंडार
HMPV Symptoms: नाक बंद और गले में खराश? इसे मामूली सर्दी समझने की गलती न करें, जानिए क्या है HMPV
नाक बंद और गले में खराश? इसे मामूली सर्दी समझने की गलती न करें, जानिए क्या है HMPV
UPTET 2026: UPTET का नोटिफिकेशन जारी, आवेदन कल से शुरू नई प्रक्रिया ने बढ़ाई हलचल
UPTET का नोटिफिकेशन जारी, आवेदन कल से शुरू नई प्रक्रिया ने बढ़ाई हलचल
Embed widget