एक्सप्लोरर

Rajasthan Politics: लोकसभा चुनाव से पहले दल बदल का दौर जारी, राजस्थान के कई नेता बीजेपी में शामिल

Rajasthan Lok Sabha Election 2024: सीएम भजनलाल शर्मा ने कहा कि BJP अपने विचारों और सिद्धांतों से आज दुनिया में सबसे बड़ी पार्टी बनी है. हम जनता के लिए काम करते हैं और इसलिए जनता हम पर भरोसा करती है.

Congress leaders join BJP: लोकसभा चुनाव से पहले देशभर में दल बदलने का दौर जारी है. कोई कांग्रेस छोड़कर बीजेपी पर भरोसा जता रहा है तो कोई बीजेपी (BJP) छोड़कर कांग्रेस (Congress) का हाथ थाम रहा है. रविवार (10 मार्च) को राजस्थान में कांग्रेस व अन्य राजनीतिक दलों के नेता पार्टी छोड़कर भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए.

जयपुर स्थित प्रदेश बीजेपी कार्यालय में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (Bhajanlal Sharma) और प्रदेश अध्यक्ष सी.पी. जोशी (CP Joshi) ने प्रदेश के कई नेताओं को बीजेपी की सदस्यता ग्रहण करवाई.

एक ही दिन में कई नेताओं ने अपनी पार्टी छोड़कर बीजेपी का हाथ थामा. कांग्रेस सरकार में मंत्री रहे लालचंद कटारिया, राजेंद्र यादव, जनता सेना के रणधीर सिंह भिंडर, दीपेंद्र भिंडर, पूर्व विधायक विजयपाल सिंह मिर्धा, रिछपाल सिंह मिर्धा, आलोक बेनीवाल, पूर्व सांसद प्रत्याशी रामपाल शर्मा एवं रिजु झुनझुनवाला ने बीजेपी की सदस्यता ग्रहण की.

बीजेपी विचारों और सिद्धांतों वाली पार्टी
सीएम भजनलाल शर्मा ने बीजेपी कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी अपने विचारों और सिद्धांतों से आज दुनिया में सबसे बड़ी पार्टी बनी है. हम जनता के लिए काम करते हैं और यही वजह है कि जनता हम पर भरोसा करती है. बार-बार हमें जिताती है. हम जनता का विश्वास हमेशा कायम रखेंगे. सीएम ने कहा कि बीजेपी सरकार जनता के बीच रहकर काम करती है. जनता को अपने काम का हिसाब देती है. 

राजस्थान सरकार भी हर छह माह में जनता को हिसाब देगी. हम जनता को बताएंगे कि हमारी सरकार ने छह महीने में क्या काम किया. बीजेपी सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों से प्रभावित होकर पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने वाले समस्त सम्मानित जनों का बीजेपी परिवार में हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन करता हूं.

राजस्थान में फिर खिलेगा कमल
प्रदेश अध्यक्ष सी.पी. जोशी ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने जो कहा वो किया इसलिए सभी का भरोसा मजबूत हो रहा है.

इसी मजबूती और भरोसे के चलते विभिन्न राजनीतिक दलों के ऐसे नेता जिन्होंने महत्वपूर्ण पदों पर काम किया है, बीजेपी परिवार में शामिल हो रहे है. एक बार फिर प्रदेश की सभी 25 लोकसभा सीटों पर कमल खिलाकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को विजयी माला पहनाएंगे.

ये भी पढ़ें: Lok Sabha Election 2024: रणधीर सिंह भिंडर 11 साल बाद BJP में शामिल, राजसमंद से टिकट को लेकर क्या बोले?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Jalore Accident: सांचौर नेशनल हाईवे पर पलटा तेल टैंकर, आग में जिंदा जला एक व्यक्ति
जालोर: सांचौर नेशनल हाईवे पर पलटा तेल टैंकर, आग में जिंदा जला एक व्यक्ति
जालोर: भीनमाल ADJ राजेंद्र साहू सस्पेंड, 6 मामलों में घिरे, राजस्थान हाईकोर्ट का बड़ा एक्शन
जालोर: भीनमाल ADJ राजेंद्र साहू सस्पेंड, 6 मामलों में घिरे, राजस्थान हाईकोर्ट का बड़ा एक्शन
Bhilwara News: भीलवाड़ा में नाहर नृत्य का भव्य आयोजन, 400 साल से ज्यादा पुरानी विरासत का जश्न
भीलवाड़ा में नाहर नृत्य का भव्य आयोजन, 400 साल से ज्यादा पुरानी विरासत का जश्न
जयपुर में शिया समुदाय की महिलाएं नहीं मनाएंगी ईद, कहा- 'जिस दिन जालिम का खात्मा...'
जयपुर में शिया समुदाय की महिलाएं नहीं मनाएंगी ईद, कहा- 'जिस दिन जालिम का खात्मा...'

वीडियोज

अब जिंदा कौन है...
सुनवाई कर रही महिला जज पर गिरा भारी-भरकम पंखा!
इन देशों को भी ईरान ने दी धमकी, दुनिया देखेगी महायुद्ध
नेतन्याहू के 'वॉर ट्रैप' में कैसे फंसे ट्रंप?
ईरान-इजरायल युद्ध में फंसा भारत? विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी अरब में नहीं दिखा चांद, जानें भारत समेत दुनिया में कब मनाई जाएगी ईद?
सऊदी अरब में नहीं दिखा चांद, जानें भारत समेत दुनिया में कब मनाई जाएगी ईद?
भारी बारिश से दिल्ली के कई इलाकों में बिजली गुल, IMD ने राज्यों को भेजा अलर्ट, 16 फ्लाइट डायवर्ट
भारी बारिश से दिल्ली के कई इलाकों में बिजली गुल, IMD ने राज्यों को भेजा अलर्ट, 16 फ्लाइट डायवर्ट
IPL के एक ओवर में सबसे ज्यादा रन लुटाने वाले 7 गेंदबाज, जानें सबसे महंगा कौन
IPL के एक ओवर में सबसे ज्यादा रन लुटाने वाले 7 गेंदबाज, जानें सबसे महंगा कौन
Dhurandhar The Revenge Live: 'धुरंधर 2' कैसी फिल्म है? रिव्यू पढ़ें, रिलीज़ से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर सुनामी, कलेक्शन जानें
Live: 'धुरंधर 2' कैसी फिल्म है? रिव्यू पढ़ें, रिलीज़ से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर सुनामी, कलेक्शन जानें
खुले में नमाज पढ़ने पर लगी रोक! अमेरिका-ईरान युद्ध के बीच UAE का बड़ा फैसला, जारी की नई गाइडलाइंस
खुले में नमाज पढ़ने पर लगी रोक! अमेरिका-ईरान युद्ध के बीच UAE का बड़ा फैसला
पाकिस्तान ने 5 दिनों के लिए घोषित किया सीजफायर, अफगानिस्तान पर ईद तक नहीं करेगा अटैक, क्यों लिया ये फैसला?
पाकिस्तान ने 5 दिनों के लिए घोषित किया सीजफायर, अफगानिस्तान पर ईद तक नहीं करेगा अटैक, क्यों लिया ये फैसला?
Surgical Complications: गलती, लापरवाही या डॉक्टरों पर बढ़ता प्रेशर, भारत में क्यों जानलेवा बन रही हैं सामान्य सर्जरी?
गलती, लापरवाही या डॉक्टरों पर बढ़ता प्रेशर, भारत में क्यों जानलेवा बन रही हैं सामान्य सर्जरी?
बेटी के पैदा होते ही तुरंत करें ये काम, बिटिया की शादी के लिए फिर नहीं जोड़ना पड़ेगा पैसा
बेटी के पैदा होते ही तुरंत करें ये काम, बिटिया की शादी के लिए फिर नहीं जोड़ना पड़ेगा पैसा
Embed widget