एक्सप्लोरर

फोन टैपिंग पर पूर्व OSD का बड़ा दावा, 'अशोक गहलोत ने खुद दिया था पेन ड्राइव'

Lokesh Sharma: राजस्थान में पूर्व ओएसडी लोकेश शर्मा ने फोन टैपिंग मामले को लेकर बड़ा दावा किया है. उन्होंने दावा किया कि अशोक गहलोत ने उन्हें एक पेन ड्राइव दी थी, जिसमें वो रिकॉर्डिंग थी.

Lokesh Sharma In Jaipur: राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के ओएसडी रहे लोकेश शर्मा ने फोन टैपिंग मामले में आज एक बड़ा दावा किया है. उन्होंने फोन टैपिंग मामले पर अपनी सफाई देते हुए आरोप लगाया कि जो तथाकथित रिकॉर्डिंग सबके सामने आई थी उसे खुद पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने दी थी. लोकेश शर्मा ने आरोप लगाया ''उन्होंने उस रिकॉर्डिंग को सर्कुलेट करने के लिए कहा था. इतना ही नहीं अशोक गहलोत ने उन्हें एक पेन ड्राइव दी थी, जिसमें वो रिकॉर्डिंग पड़ी थी.''

हालांकि लोकेश शर्मा के आरोपों को राजस्थान में कांग्रेस पार्टी के प्रदेश महासचिव स्वर्णिम चतुर्वेदी ने सिरे से खारिज कर दिया है.

लोकेश ने बुधवार को आरोप लगाते हुए कहा ''होटल से मैं निकला और सीधे मुख्यमंत्री आवास आया. जहां पर सीएम अशोक गहलोत मेरा इंतजार कर रहे थे. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने उन्हें पेन ड्राइव देते हुए कहा इस पेन ड्राइव के ऑडियो रिकॉर्डिंग को आप मीडिया में सर्कुलेट कर दीजिये. जहां से लोकेश ने पेन ड्राइव लिया और लैपटॉप में पेन ड्राइव डालकर रिकॉर्डिंग को निकालकर मीडिया कर्मियों को सर्कुलेट कर दिया था. ''

यह मामल तब का है जब राजस्थान में अशोक गहलोत और सचिन पायलट में तनातनी थी. उस दौरान सचिन पायलट के साथ कई विधायक मानेसर में मौजूद थे. इस दावे के बाद राजस्थान में एक बड़ी राजनीतिक हलचल तेज हो गई है. 

कांग्रेस पार्टी के प्रदेश महासचिव ने किया खंडन

राजस्थान में कांग्रेस पार्टी के प्रदेश महासचिव स्वर्णिम चतुर्वेदी का कहना है कि लोकेश शर्मा भारतीय जनता पार्टी के संपर्क में है और उनके नेताओं से मुलाकात के बाद इस तरह का बयान दे रहे हैं . इसमें कोई दम नहीं है.

सुबह ही दिए थे संकेत 

पूर्व ओएसडी लोकेश शर्मा ने फ़ोन टेपिंग मामले की पूरी जानकारी देने की घोषणा बुधवार की सुबह की थी. लोकेश की पिछले दिनों जब राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से मुलाकात हुई थी तभी किसी बड़े इस बात के संकेत मिल रहे थे. लोकेश ने आज कहा कि पिछले तीन साल लगातार पूछताछ से परेशान हो गया हूं. मैं मजबूरी में ये खुलासा कर रहा हूं. जिस व्यक्ति ने कारनामा किया था वो अब मुंह मोड़ चुके हैं. कभी 8 घंटे, 5 घंटे और कभी 9 घंटे पूछताछ से परेशान हो गया हूं. 

'भरोसे का कत्ल हुआ है' 

लोकेश शर्मा ने कहा ''मैं जांच एजेंसी और पत्रकारों को यही बताता रहा कि ऑडियो रिकॉर्डिंग सोशल मीडिया से मिला था. जबकि सच्चाई यह नहीं थी. 16 जुलाई 2020 को शाम को कुछ ऑडियो क्लिप्स वायरल हुए. जिसमें कथित तौर पर सरकार को गिराए जाने की योजना थी.''

ये भी पढ़ें: Rajasthan Lok Sabha Elections: राजस्थान में 2nd फेज का चुनाव प्रचार खत्म, मैदान में ये बड़े चेहरे, 26 अप्रैल को वोटिंग

संतोष कुमार पांडेय पिछले 13 सालों से सक्रिय पत्रकारिता में हैं. इस दौरान उन्होंने कई संस्थानों में काम किया है. इस समय जयपुर डिवीजन में एबीपी लाइव के लिए काम कर रहे हैं. संतोष कुमार पांडेय राजनीति, अपराध और सामाजिक मुद्दों पर खास पकड़ रखते हैं.
Read
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Holi 2026: जयपुर के गुलाल गोटे सिर्फ राजस्थान नहीं, दुनिया भर में छाए, बढ़ी बिक्री, जानें- क्यों हैं खास?
जयपुर के गुलाल गोटे सिर्फ राजस्थान नहीं, दुनिया भर में छाए, बढ़ी बिक्री, जानें- क्यों हैं खास?
Rajastha Politics: राजस्थान में बीजेपी की बैलेंस्ड पॉलिटिक्स! कार्यसमिति की लिस्ट में इन नेताओं के नाम ने सबको चौंकाया
राजस्थान में बीजेपी की बैलेंस्ड पॉलिटिक्स! कार्यसमिति की लिस्ट में इन नेताओं के नाम ने सबको चौंकाया
अयातुल्लाह खामेनेई की मौत पर जयपुर में भी गुस्सा, शिया समुदाय ने निकाला आक्रोश जुलूस
अयातुल्लाह खामेनेई की मौत पर जयपुर में भी गुस्सा, शिया समुदाय ने निकाला आक्रोश जुलूस
कांग्रेस पर PM मोदी की टिप्पणी को लेकर बोले सचिन पायलट, 'इस पद पर आसीन व्यक्ति को ऐसी भाषा...'
कांग्रेस पर PM मोदी की टिप्पणी को लेकर बोले सचिन पायलट, 'इस पद पर आसीन व्यक्ति को ऐसी भाषा...'

वीडियोज

Israel Iran War: खामेनेई की मौत से जल उठा Pakistan ! | Khamenei | Trump । Iraq Protest | Breaking
Israel Iran War: Beirut में हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर इजरायली सेना का बड़ा हमला| Netanyahu | Trump
Israel Iran War: Khamenei को इजरायली फोर्स IDF ने बताया आतंकी | Netanyahu | Trump
Israel Iran War: B2 बॉम्बर की एंट्री..तबाह हो जाएगा ईरान! | Khamenei | Trump | Netanyahu | Breaking
Khamnei Death: Trump को खुली धमकी..खामेनेई की मौत से गुस्से में ईरान | Iran Israel War | Khamenei

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सूर्यकुमार यादव से आखिरी ओवर में बॉलिंग की उम्मीद....', CJI सूर्यकांत ने T-20 मैचों पर क्या और क्यों कहा, जानें
'सूर्यकुमार यादव से आखिरी ओवर में बॉलिंग की उम्मीद....', CJI सूर्यकांत ने T-20 मैचों पर क्या और क्यों कहा, जानें
Rajya Sabha Elections: JDU से एक सीट पर नीतीश कुमार के बेटे निशांत जाएंगे राज्यसभा? अटकलें तेज
बिहार: JDU से एक सीट पर नीतीश कुमार के बेटे निशांत जाएंगे राज्यसभा? अटकलें तेज
Iron Beam: न रॉकेट, न ड्रोन... सिर्फ एक लेजर से दुश्मन खत्म! कैसा है इजरायल का आयरन बीम वाला हथियार, पहली बार हुआ इस्तेमाल
न रॉकेट, न ड्रोन... सिर्फ एक लेजर से दुश्मन खत्म! कैसा है इजरायल का आयरन बीम वाला हथियार, पहली बार हुआ इस्तेमाल
सेमीफाइनल में पहुंची टीम इंडिया तो तिलमिलाए मोहम्मद आमिर, भारत के खिलाफ फिर उगला जहर; जानें अब क्या बोले
सेमीफाइनल में पहुंची टीम इंडिया तो तिलमिलाए मोहम्मद आमिर, भारत के खिलाफ फिर उगला जहर
दुबई में बसीं कसौटी जिंदगी की फेम एरिका फर्नांडिस ने बताए हालात, बोलीं- ये डरावना है, मेरा दिल रो रहा
दुबई में बसीं कसौटी जिंदगी की फेम एरिका फर्नांडिस ने बताए हालात, बोलीं- ये डरावना है, मेरा दिल रो रहा
Israel Attack On Iran: अमेरिका संग जंग में कौन सी मिसाइलें दाग रहा ईरान, कहां तक पहुंच, ये रही पूरी लिस्ट
अमेरिका संग जंग में कौन सी मिसाइलें दाग रहा ईरान, कहां तक पहुंच, ये रही पूरी लिस्ट
क्या है दिल्ली सरकार की लखपति बिटिया योजना, इसमें लड़कियों के खाते में आएंगे कितने रुपये? 
क्या है दिल्ली सरकार की लखपति बिटिया योजना, इसमें लड़कियों के खाते में आएंगे कितने रुपये? 
लखपति बिटिया योजना का कौन उठा सकता है लाभ, जानें कौन से डॉक्यूमेंट होने जरूरी?
लखपति बिटिया योजना का कौन उठा सकता है लाभ, जानें कौन से डॉक्यूमेंट होने जरूरी?
Embed widget