एक्सप्लोरर

राजस्थान में कांग्रेस को झटका, पीएम मोदी के मंच पर नजर आए जसवंत सिंह के बेटे मानवेंद्र सिंह

Rajasthan Lok Sabha Election: जसवंत सिंह के बेटे मानवेंद्र सिंह ने लोकसभा चुनाव से पहले एक बार फिर बीजेपी जॉइन कर ली है. पीएम मोदी की रैली में उन्होंने अपनी मौजूदगी दर्ज की.

Rajasthan Lok Sabha Elections: पूर्व केंद्रीय मंत्री जसवंत सिंह के बेटे मानवेंद्र सिंह फिर से बीजेपी में शामिल हो गए हैं. मानवेंद्र सिंह बाड़मेर में पीएम की रैली के मंच पर आए. कुछ साल पहले ही वह बीजेपी छोड़ कर कांग्रेस से जुड़ गए थे और पिछला विधानसभा चुनाव सिवाना सीट से कांग्रेस के टिकट पर लड़ा था. हालांकि उन्हें हार का सामना करना पड़ा था. 

जानकारी के लिए बता दें कि मानवेंद्र सिंह कांग्रेस की अशोक गहलोत सरकार में राज्य मंत्री का पद संभाल चुके हैं. लोकसभा चुनाव 2019 से पहले साल 2018 में जसोल ने कांग्रेस का दामन थाम लिया था. अब इस बार के लोकसभा चुनाव से पहले वह फिर बीजेपी में शामिल हो गए हैं.

राजपूत वोट बैंक पर बीजेपी ने लगाई सेंध?
माना जा रहा है कि बीजेपी के इस दांव से राजस्थान में कांग्रेस को गहरी चोटी लगेगी और इसी के साथ बाड़मेर लोकसभा क्षेत्र से निर्दलीय चुनाव लड़ रहे रविंद्र सिंह भाटी की भी मुश्किलें बढ़ सकती हैं. ऐसा इसलिए क्योंकि जसोल के पास राजपूत समाज का समर्थन है, जो अब बीजेपी को मिल सकता है और इसी वोट बैंक के जरिए भाटी अपनी जीत सुनिश्चित करना चाहते थे. 

वसुंधरा राजे से अनबन के बाद छोड़ी थी बीजेपी
जानकारी के लिए बता दें कि मानवेंद्र सिंह ने राजस्थान में तीन बार चुनाव लड़ा, जिनमें से एक विधानसभा चुनाव तो दो लोकसभा चुनाव शामिल हैं. वहीं, मानवेंद्र सिंह ने इनमें से दो चुनाव बीजेपी के ही टिकट पर लड़े थे. कहा जा रहा था कि साल 2018 में पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे से लड़ाई के बाद उन्होंने बीजेपी से रिश्ता तोड़ दिया था. 

मानवेंद्र सिंह की कांग्रेस से क्यों है नाराजगी?
दरअसल, साल 2023 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने मानवेंद्र सिंह को सिवाना सीट से टिकट दिया था, लेकिन अशोक गहलोत के करीबी रहे सुनील परिहार ने विद्रोह किया और निर्दलीय लड़ने का ऐलान कर दिया. नतीजतन मानवेंद्र सिंह यहां से हार गए और तीसरे स्थान पर आए.

सुनील परिहार के कांग्रेस जॉइन करने के बाद से ही मानवेंद्र सिंह नाराज दिखे और उन्होंने पार्टी छोड़ने का निर्णय लिया. ऐसे में अब बाड़मेर में अब कांग्रेस के लिए मुश्किल खड़ी हो सकती है. 

यह भी पढ़ें: प्रहलाद गुंजल के आरोपों पर BJP का पलटवार, कहा- 'उनकी आंखों में अहंकार की गंदगी है इसलिए...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Jodhpur News: IPS कपल की शादी बनी ट्रेंड, 'जुहाजूही' रस्म में दुल्हन अंशिका वर्मा की जीत ने लूटी महफिल
जोधपुर: IPS कपल की शादी बनी ट्रेंड, 'जुहाजूही' रस्म में दुल्हन अंशिका वर्मा की जीत ने लूटी महफिल
जोधपुर में मौसम ने ली करवट, बालेसर में ओलावृष्टि से फसलें तबाह, किसानों की मेहनत पर फिरा पानी
जोधपुर में मौसम ने ली करवट, बालेसर में ओलावृष्टि से फसलें तबाह, किसानों की मेहनत पर फिरा पानी
राजस्थान के ब्यावर में रिटायर शिक्षक दंपत्ति की हत्या, लूट के इरादे से दिया वारदात को अंजाम
राजस्थान के ब्यावर में रिटायर शिक्षक दंपत्ति की हत्या, लूट के इरादे से दिया वारदात को अंजाम
दिल्ली से जयपुर तक बदला मौसम का मिजाज, धूलभरी आंधी के साथ हुई हल्की बारिश
दिल्ली से जयपुर तक बदला मौसम का मिजाज, धूलभरी आंधी के साथ हुई हल्की बारिश

वीडियोज

Bengal Election 2026: Mamata Banerjee का 'फिश कार्ड'..बंगाल में दिलाएगा जीत? | BJP | PM Modi
Sandeep Chaudhary: 1 करोड़ भारतीयों पर तलवार...देश में सियासी आर-पार? |War Update
Amit Shah On Naxalite: 'हथियार उठाओगे तो भुगतोगे...', अमित शाह की चेतावनी | BJP | Bastar
Chitra Tripathi: जंग पर राजनीतिक विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण | America | Donald Trump | War Update
Iran US Israel War: खत्म होगा युद्ध? जंग के बीच Trump का चौंकाने वाला दावा! | Breaking | Netanyahu

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
UPPCS Result 2026: मुरादाबाद की दीक्षा अग्रवाल बनीं SDM, बिना कोचिंग पहले प्रयास में हासिल की 15वीं रैंक
यूपीपीएससी रिजल्ट: मुरादाबाद की दीक्षा अग्रवाल बनीं SDM, बिना कोचिंग पहले प्रयास में हासिल की 15वीं रैंक
Iran Israel War: ‘ये नहीं हमारी लड़ाई’, ईरान वॉर में बुरे फंसे ट्रंप, इस सहयोगी देश का भी साथ देने से इनकार
‘ये नहीं हमारी लड़ाई’, ईरान वॉर में बुरे फंसे ट्रंप, इस सहयोगी देश का भी साथ देने से इनकार
RR vs CSK 1st Innings Highlights: गुवाहाटी में औंधे मुंह गिरी चेन्नई सुपर किंग्स, गायकवाड़-सैमसन-सरफराज-दुबे सब फ्लॉप; 127 पर ढेर
गुवाहाटी में औंधे मुंह गिरी चेन्नई, गायकवाड़-सैमसन-सरफराज-दुबे सब फ्लॉप; 127 रनों पर ढेर
iPhone Lockdown Mode: इस फीचर को ऑन करने के बाद कोई भी हैक नहीं कर पाएगा आपका iPhone, जानें कैसे करें इस्तेमाल
iPhone Lockdown Mode: इस फीचर को ऑन करने के बाद कोई भी हैक नहीं कर पाएगा आपका iPhone, जानें कैसे करें इस्तेमाल
US VS Iran Military: अमेरिकी सेना के सामने कहां टिकता है ईरान, जानें दोनों देशों की सैन्य ताकत और चयन प्रक्रिया
अमेरिकी सेना के सामने कहां टिकता है ईरान, जानें दोनों देशों की सैन्य ताकत और चयन प्रक्रिया
'मेरा रिश्तेदार बनकर आ गया', सुनील लहरी के घर झूठ बोलकर पहुंचा फैन
'मेरा रिश्तेदार बनकर आ गया', सुनील लहरी के घर झूठ बोलकर पहुंचा फैन
Floaters And Flashes In Eyes: क्या आपकी आंखों में भी नजर आते हैं धब्बे? तुरंत भागें डॉक्टर के पास, वरना...
क्या आपकी आंखों में भी नजर आते हैं धब्बे? तुरंत भागें डॉक्टर के पास, वरना...
Explained: बिहार जितना आसान नहीं बंगाल जीतना, 5% वोट स्विंग से पलट जाएगा पासा! BJP बीते 6 MPs-MLAs चुनावों में खा चुकी पटखनी
बिहार जितना आसान नहीं बंगाल, 5% वोट स्विंग से पलटेगा पासा! BJP 6 MPs-MLAs चुनावों में खा चुकी पटखनी
Embed widget