एक्सप्लोरर

Nagaur News: कलेक्टर पीयूष समारिया ने की मोबाइल ए.टी.एम. वैन 'मुद्रा रथ' की शुरुआत, ये है इसकी खासियत

Banking At Doorstep: नागौर में कलेक्टर द्वारा मोबाइल एटीएम वैन की शुरुआत की गई. इसके माध्यम से ग्रामीण अपने घरों के आसपास ही बैंकिंग सुविधाओं का लाभ उठा सकेंगे.

Nagaur Banking Facility: राजस्थान मरूधरा ग्रामीण बैंक (Rajasthan Marudhara Gramin Bank) अब गृह व निजी ऋणों पर देय प्रक्रिया शुल्क में भी पचास से शत प्रतिशत की छूट की कारगर योजना को क्रियान्वित करने में जुटा हुआ है. ग्रामीण, काश्तकार, व्यवसायी, उद्यमी, आदि के विकास के लक्ष्य को पूरा करने और उन तक अपनी विविध सेवाओं की पहुंच के साथ नागौर के सर्वांगीण विकास का लक्ष्य भी इसी योजना में शामिल है. ऐसे ही नवाचार के लक्ष्य को मूर्त रूप देने और आमजन तक पहुंच बनाने के लिए राजस्थान मरुधरा ग्रामीण बैंक अपने नवाचारों में जुटा हुआ है. इसी को लेकर राजस्थान मरुधरा ग्रामीण बैंक के मुद्रा रथ (मोबाइल ए.टी.एम. वैन) का जिला कलेक्टर पीयूष समारिया द्वारा लोकार्पण किया गया. 

एटीएम से नकद निकासी कर और हरी झण्डी दिखा किया रवाना

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की ‘आपके दरवाजे पर बैंक’ की मंशा के तहत जिला कलेक्टर पीयूष समारिया द्वारा नवनिर्मित 'मुद्रा रथ' (मोबाइल ए.टी.एम. वैन) का लोकार्पण किया गया. यह मुद्रा रथ 'बैंक आपके द्वार' के ध्येय वाक्य के साथ आमजन को उनके घर, गली, मोहल्ले के नजदीक अथवा सार्वजनिक जगह पर ए.टी.एम. कार्ड से नकद राशि की निकासी की सुविधा उपलब्ध करवाएगा. जिला कलेक्टर पीयूष समारिया ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट परिसर से इस एटीएम वैन में लगे एटीएम मशीन से नकद निकासी कर इसे हरी झंडी दिखाकर रवाना किया.

Rajasthan Patwari Result 2021: राजस्थान पटवारी भर्ती परीक्षा के फाइनल नतीजे घोषित, इस डायरेक्ट लिंक से करें चेक

गांवों में भी लोग एटीएम से निकाल सकेंगे पैसा

राजस्थान मरूधरा ग्रामीण बैंक के क्षेत्रीय प्रबन्धक पंकज भार्गव ने बताया कि बैंक द्वारा जिला स्तर पर 'मुद्रा रथ' (मोबाइल ए.टी.एम. वैन) की सुविधा उपलब्ध करवाई जा रही हैं. नागौर जिले के आमजन की सुविधा हेतु क्षेत्रीय व्यवसाय कार्यालय नागौर का यह मुद्रा रथ संपूर्ण जिले में घूम-घूम कर दूरस्थ स्थानों पर भी आम जनता को घर बैठे ए.टी.एम. कार्ड से नकद राशि की निकासी की सुविधा उपलब्ध करवाएगा.

प्रकिया शुल्क में पचास प्रतिशत से लेकर 100 प्रतिशत तक की छूट

भार्गव ने बताया कि राजस्थान मरूधरा ग्रामीण बैंक जिले में डिजिटल, वित्तीय समावेशन, सामाजिक सुरक्षा, भारत सरकार व राजस्थान सरकार द्वारा प्रायोजित योजनाओं, आदि में अपना महत्ती योगदान दे रहा हैं और जिले के सुदूर क्षेत्रों तक यह बैंक ग्रामीण, काश्तकार, व्यवसायी, उद्यमी, आदि तक अपनी विविध सेवाओं के साथ नागौर के सर्वांगीण विकास हेतु समर्पित है. इसी भावना के साथ त्यौहार व शादियों के शुभ अवसर पर बैंक द्वारा कार, गृह व निजी ऋणों पर देय प्रक्रिया शुल्क में भी पचास से शत प्रतिशत की छूट दी जा रही हैं. इस मौके पर बैंक के वरिष्ठ प्रबन्धक एम एस मीणा, शाखा प्रबन्धक जसवन्त चौहान, वित्तीय साक्षरता समन्वयक बीरमाराम नेण और बैंक के कर्मचारी उपस्थित रहे.

UP Government Job: AMU स्कूल में शिक्षक पदों पर निकली भर्तियां, जानें – आवेदन से जुड़ी सभी अहम जानकारियां

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जयपुर: जर्जर मकान तोड़ते ही बिजली पोल पर गिरा मलबा, मची अफरा-तफरी
जयपुर: जर्जर मकान तोड़ते ही बिजली पोल पर गिरा मलबा, मची अफरा-तफरी
'क्या यही है नया भारत?', एक बार फिर लेट हुई फ्लाइट तो सरकार पर भड़के हनुमान बेनीवाल
'क्या यही है नया भारत?', एक बार फिर लेट हुई फ्लाइट तो सरकार पर भड़के हनुमान बेनीवाल
राजस्थान: 'वन स्टेट, वन इलेक्शन' को कैबिनेट की मंजूरी, एक साथ होंगे पंचायत और शहरी निकाय चुनाव
राजस्थान: 'वन स्टेट, वन इलेक्शन' को कैबिनेट की मंजूरी, एक साथ होंगे पंचायत और शहरी निकाय चुनाव
राजस्थान में नहीं थम रहा प्रसूताओं की मौत का सिलसिला, अब जोधपुर में 2 की गई जान
राजस्थान में नहीं थम रहा प्रसूताओं की मौत का सिलसिला, अब जोधपुर में 2 की गई जान

वीडियोज

Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा
Bigg Boss 20 का बड़ा Twist! Salman Khan के ‘Karan Arjun’ Hint से खुला Two Lives का राज
Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
महिला आरक्षण बिल पर अकाली दल का बड़ा दांव, बैठक में क्या तय हुआ?
महिला आरक्षण बिल पर अकाली दल का बड़ा दांव, बैठक में क्या तय हुआ?
अब टीम इंडिया में कौन लेगा साई सुदर्शन की जगह? रिप्लेसमेंट के 3 सबसे बड़े दावेदार
अब टीम इंडिया में कौन लेगा साई सुदर्शन की जगह? रिप्लेसमेंट के 3 सबसे बड़े दावेदार
DC OTT Release: लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
IIT Delhi Convocation में PM ने किया PMRF का जिक्र, जानिए क्या है ये फेलोशिप 
IIT Delhi Convocation में PM ने किया PMRF का जिक्र, जानिए क्या है ये फेलोशिप 
BP Medicine Cancer Risk: बीपी की दवा से कैंसर का खतरा! WHO की रिपोर्ट ने चौंकाया
बीपी की दवा से कैंसर का खतरा! WHO की रिपोर्ट ने चौंकाया
Embed widget