एक्सप्लोरर

Nautapa 2024: आज से गर्मी दिखाएगी तेवर! नौतपा के अगले 9 दिनों तक 'आग' उगलेगा सूरज

Rajasthan Weather Forecast: राजस्थान में भीषण गर्मी से लोगों का बुरा हाल है.आने वाले दिनों में मौसम विभाग ने और अधिक गर्मी पड़ने कीं संभावना जताते हुए एडवाइजरी जारी की है.

Nautapa 2024 in Rajasthan: राजस्थान में भीषण गर्मी का दौर जारी है. आज शनिवार (25 मई) से नौतपा शुरू हो गया है. यानी अगले 9 दिनों तक सूर्य देव के तीखे तेवर देखने को मिलेंगे. इन 9 दिनों में सबसे अधिक गर्मी पड़ने की संभावना जताई जा रही है. 

इस दौरान पारा आसमान छूता हुआ नजर आएगा और सूर्य की किरणें पृथ्वी पर सीधी पड़ेंगी. भीषण गर्मी को लेकर प्रशासन ने अलर्ट जारी किया है. लोगों को सलाह दी गई है कि वह दोपहर के समय घरों से बाहर न निकलें और नियमों का पालन करें.

9 दिन पड़ेगी सबसे अधिक गर्मी
हर साल ज्येष्ठ के महीने में भीषण गर्मी पड़ती है, क्योंकि इस दौरान सूर्य अपने प्रचंड रुप में होता है. इस महीने में आसमान से धरती पर आग बरसाते हुए नजर आती है. इन 9 दिनों की अवधि को ही नौतपा कहा जाता है. 

नौतपा यानी भयंकर गर्मी के 9 दिन. नौतपा इस बार 25 मई से शुरू हो गया है. इन 9 दिनों की अवधि में सूर्य और पृथ्वी के बीच की दूरी काफी कम हो जाएगी. इस कारण सूर्यदेव की तपिश काफी ज्यादा महसूस होगी.

कब तक रहेगा नौतपा?
सूर्य देव के रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करते ही नौतपा का प्रारंभ हो जाता है. नौतपा में सूर्योदय से सूर्यास्त तक बेहद गर्म हवाएं चलती है, लू का खतरा मंडराता है. नौतपा की शुरुआत सूर्य के रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश के साथ होती हैं जो 25 मई सुबह 3.17 बजे से  8 जून को रात 1.6 बजे तक रहेगी. 

इसके बाद सूर्य मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश कर जाएगा. रोहिणी नक्षत्र का अधिपति ग्रह चंद्रमा है, जो शीतलता का प्रतीक है. लेकिन जब सूर्य चंद्रमा के रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करता है, तो सूर्य चंद्रमा के इस नक्षत्र को भी अपने प्रभाव में ले लेता है. इससे चंद्रमा का प्रभाव भी कम हो जाता है.
 
गर्मी में पशु पक्षी परेशान
नौतपा में भीषण गर्मी अपनी चरम सीमा पर होगी. इस दौरान लोगों को लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए. दिन में घरों से बाहर निकलने से बचना चाहिए. प्रशासन ने एडवाइजरी जारी कर लोगों से अपील की है कि वह गर्मी से बचें. पशु पक्षी भी भीषण गर्मी से विचलित हो रहे हैं और पार्कों में पानी में अठखेलियां करते नजर आ रहे हैं.

ये भी पढ़ें: देश भर के 222 शहरों में कल होगा JEE Advanced का एग्जाम, स्टूडेंट्स रखें इन बातों का खास ख्याल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पन्ना धाय की जाति पर राजस्थान में कोहराम, केंद्र की किताब पर भड़का गुर्जर समाज
पन्ना धाय की जाति पर राजस्थान में कोहराम, केंद्र की किताब पर भड़का गुर्जर समाज
IIT बॉम्बे का खुलासा, राजस्थान हाई कार्ट का डोम कमजोर, कोर्ट का स्वत: संज्ञान
IIT बॉम्बे का खुलासा, राजस्थान हाई कार्ट का डोम कमजोर, कोर्ट का स्वत: संज्ञान
राजस्थान में इस तारीख से लग जाएगी आचार संहिता, पंचायत-निकाय चुनाव से पहले करना होगा यह काम
राजस्थान में इस तारीख से लग जाएगी आचार संहिता, पंचायत-निकाय चुनाव से पहले करना होगा यह काम
जोधपुर: किस्त मांगने पर दुकानदार पर चाकू से हमला, इलाके में हड़कंप, बाजार बंद
जोधपुर: किस्त मांगने पर दुकानदार पर चाकू से हमला, इलाके में हड़कंप, बाजार बंद

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान का खौफ या कोई और बात? तुर्किए से छुपके से निकले डोनाल्ड ट्रंप
ईरान का खौफ या कोई और बात? तुर्किए से छुपके से निकले डोनाल्ड ट्रंप
'सरकार अपना बहुमत...', CM मान पर राजा वडिंग के दावे से पंजाब में हलचल
'सरकार अपना बहुमत...', CM मान पर राजा वडिंग के दावे से पंजाब में हलचल
रोहित समेत कितने भारतीय बल्लेबाजों ने वनडे में बनाए हैं 200? लिस्ट कर देगी हैरान
रोहित समेत कितने भारतीय बल्लेबाजों ने वनडे में बनाए हैं 200? लिस्ट कर देगी हैरान
Toxic से यश ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- कियारा आडवाणी से नयनतारा तक किसे मिली कितनी फीस?
'टॉक्सिक' से यश ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- कियारा सहित बाकी स्टार कास्ट की फीस
जनवरी में होनी थी शादी, ट्रेकिंग से गायब हुआ IIT इंजीनियर, तलाश में जुटे 100 लोग
जनवरी में होनी थी शादी, ट्रेकिंग से गायब हुआ IIT इंजीनियर, तलाश में जुटे 100 लोग
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Video: बुलडोजर से निकली कांवड़ यात्रा, अनोखा अंदाज देख लोग हैरान
बुलडोजर से निकली कांवड़ यात्रा, अनोखा अंदाज देख लोग हैरान
 Solar Crop Dryer Subsidy: फसल सुखाने के लिए खरीदें सोलर क्रॉप ड्रायर, मिल रही 1.40 लाख की सब्सिडी
फसल सुखाने के लिए खरीदें सोलर क्रॉप ड्रायर, मिल रही 1.40 लाख की सब्सिडी
Embed widget