एक्सप्लोरर

Rajasthan News: राजस्थान में झील के अंदर बन रहा ओपन थिएटर, जानें पर्यटकों के लिए क्या है खास

Udaipur News: ओपन थिएटर के लिए राज्य सरकार ने 5.96 करोड़ का फंड जारी किया है. ओपन थिएटर का काम अगले साल मई-जून में पूरा कर लिया जाएगा

Open theater to be built between Fatehsagar lake: विश्व प्रसिद्ध झीलों की नगरी उदयपुर में पर्यटन को बढ़ावा देने और पर्यटकों को नई सुविधा उपलब्ध कराने के लिए प्रशासन लगातार नित नए कार्य कर रहा है. इसी क्रम में पहली बार पर्यटकों को पानी के बीच थिएटर का रोमांच मिलेगा. प्रदेश सरकार ने विश्व प्रसिद्ध फतहसागर झील के अंदर ओपन थिएटर बनाने का फैसला किया है, जहां होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों का पर्यटक लुत्फ उठा सकेंगे. थिएटर में खाने-पीने की व्यवस्था के लिए कैंटीन भी संचालित की जाएगी, इसके लिए उदयपुर की नगर विकास प्रन्यास से काम शुरू कर दिया है और जल्द ही पर्यटकों को यह सुविधा मिलेगी.

 झील के बीच है नेहरू गार्डन, यहीं बनेगा ओपन थिएटर
फतहसागर झील के बीच में नेहरू गार्डन स्थित है. यहां पर्यटक आते तो हैं, लेकिन पिछले कुछ समय से वहां कैंटीन बन्द होने और अव्यवस्था होने के कारण पर्यटकों का जाना कम हो गया था. अब इस ऐतिहासिक खूबसूरत धरोहर को फिर से जिंदा किया जा रहा है. उदयपुर में अब तक पर्यटक शिल्पग्राम और लोक कला मंडल में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां देखते थे लेकिन अब झील में भी सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां देख सकेंगे.


Rajasthan News: राजस्थान में झील के अंदर बन रहा ओपन थिएटर, जानें पर्यटकों के लिए क्या है खास
 
राज्य सरकार से जारी हुआ फंड, ये मिलेंगी सुविधाएं
यूआईटी सचिव बालमुकुंद असावा ने बताया कि थिएटर में दर्शक दीर्घा समेत कई अन्य कार्यों के लिए राज्य सरकार ने शनिवार को 5.96 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति जारी की. अब यूआईटी की ओर से टेंडर आमंत्रित किए जाएंगे. उन्होंने आगे बताया कि मुख्यमंत्री बजट घोषणा के तहत झील के बीच करीब 2 हेक्टेयर क्षेत्रफल में फैले इस गार्डन को देसी-विदेशी पर्यटकों के लिए मुख्य आकर्षण का केन्द्र बनाने की तैयारी है. 

अगले साल जून तक काम पूरा होने की उम्मीद 
ओपन थिएटर का काम अगले साल मई-जून में पूरा कर लिया जाएगा. इससे पहले नगर निगम से यूआईटी को हस्तांतरित होने के बाद इसके लिए बोली आमंत्रित की गई थी. इस पूरे काम की डीपीआर के लिए एम / एस एचआरपी इंफ्रा प्राइवेट लिमिटेड को नियुक्त किया गया है. इसमें सिविल कार्य 5.51 करोड़ रुपए की लागत प्रस्तावित है. गार्डन की बाहरी दीवारों का सुदृढीकरण, बाहरी आन्तरिक फुटपाथ का सीमेंट टाइल्स कार्य, परिधि क्षेत्र में मौजूदा रेलिंग मरम्मत/निर्माण कार्य, छतरियों का हेरिटेज संरक्षण, टायलेट ब्लॉक, भवन और गार्डन में स्थित जहाजनुमा रेस्टोरेन्ट का भी रिनोवेशन किया जाएगा. साथ ही 45 लाख रुपए की लागत से गार्डन को संवारा जाएगा, जिसमें फ्रेगरेंस गार्डन प्लान्टर, 2 कलर गार्डन प्लान्टर, ट्रोपिकल गार्डन प्लान्टर, विकास कार्य, वृक्षारोपण समेत कई काम होंगे.

यह भी पढ़ें:

Rajasthan Weather Forecast: राजस्थान में आंधी-बारिश से गिरा तापमान, 8 मई से फिर भीषण गर्मी और लू का अलर्ट

Internet Banned: नेटबंदी के मामले में राजस्थान बना देश में दूसरे नंबर का राज्य, दस सालों में 82 बार इंटरनेट पर लगी सरकारी रोक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जोधपुर: फलोदी में रावल सिंह की हत्या पर बवाल, मोर्चरी के बाहर धरना, CM के विरोध का ऐलान
जोधपुर: फलोदी में रावल सिंह की हत्या पर बवाल, मोर्चरी के बाहर धरना, CM के विरोध का ऐलान
'कई मुस्लिम देशों ने सर्वोच्च...', PM मोदी के नाम ऐतिहासिक मुकाम पर बोले सैयद नसीरुद्दीन चिश्ती
'कई मुस्लिम देशों ने सर्वोच्च...', PM मोदी के नाम ऐतिहासिक मुकाम पर बोले सैयद नसीरुद्दीन चिश्ती
'CM न बन पाने से हताश हैं...', नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली का मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत पर तंज
'CM न बन पाने से हताश हैं...', नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली का मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत पर तंज
MP: मध्यप्रदेश-राजस्थान जुड़वा भाई जैसे, मिलकर बनाएंगे सशक्त भारत- सीएम मोहन यादव
MP: मध्यप्रदेश-राजस्थान जुड़वा भाई जैसे, मिलकर बनाएंगे सशक्त भारत- सीएम मोहन यादव

वीडियोज

Donald Trump के U-Turn ने दुनिया को चौंकाया | Iran Vs America Israel War
Iran-Israel War: Middle East में बारूद की बारिश ने बढ़ाया युद्ध का खतरा | World War3 | Drones Attack
Sansani: ट्रंप के लिए अमेरिका में नफरत बढ़ रही है? | Middle East
Owaisi करेंगे Humayun Kabir की पार्टी से गठबंधन? सियासत में हलचल | Breaking News
War Update: ईरान-इजरायल टकराव ने बढ़ाया दुनिया का खतरा | Iran Vs America Israel War | Janhit

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Weather Forecast: बिहार, राजस्थान समेत 6 राज्यों में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी, दिल्ली-UP में कैसा रहेगा मौसम, जानें
बिहार, राजस्थान समेत 6 राज्यों में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी, दिल्ली-UP में कैसा रहेगा मौसम, जानें
UP Weather: आज नोएडा से लखनऊ और वाराणसी तक ऐसा रहेगा मौसम, जानें IMD का अलर्ट
आज नोएडा से लखनऊ और वाराणसी तक ऐसा रहेगा मौसम, जानें IMD का अलर्ट
इस खिलाड़ी की पत्नी को मिली जान से मारने की धमकी, मचा ऐसा बवाल डिलीट करना पड़ गया सोशल मीडिया अकाउंट
इस खिलाड़ी की पत्नी को मिली जान से मारने की धमकी, मचा ऐसा बवाल डिलीट करना पड़ गया सोशल मीडिया अकाउंट
Oil Crisis: पाकिस्तान के बाद अब इस देश में तेल का संकट, सरकार ने पेट्रोल-डीजल की कीमतें 25% बढ़ाईं
पाकिस्तान के बाद अब इस देश में तेल का संकट, सरकार ने पेट्रोल-डीजल की कीमतें 25% बढ़ाईं
'धुरंधर 2' vs 'उस्ताद भगत सिंह': पवन कल्याण ने बॉक्स ऑफिस पर दी रणवीर सिंह को पटखनी, जानें 22 मार्च का कलेक्शन
'धुरंधर 2' vs 'उस्ताद भगत सिंह': पवन कल्याण ने बॉक्स ऑफिस पर दी रणवीर सिंह को पटखनी, जानें 22 मार्च का कलेक्शन
Israel-US Iran War Live: हॉर्मुज पर बड़े ऑपरेशन की तैयारी में ट्रंप, इजरायल से प्लान को लेकर क्या हुई बात? पढ़ें लेटेस्ट अपडेट
Live: हॉर्मुज पर बड़े ऑपरेशन की तैयारी में ट्रंप, इजरायल से प्लान को लेकर क्या हुई बात?
'पीड़ा बढ़ रही है…पीड़ित बढ़ रहे हैं...', मंत्री संजय निषाद मंच पर रोए तो बोले अखिलेश यादव
'पीड़ा बढ़ रही है…पीड़ित बढ़ रहे हैं...', मंत्री संजय निषाद मंच पर रोए तो बोले अखिलेश यादव
इन जरूरतों के लिए नहीं निकाल सकते PF का पैसा, जान लीजिए नियम
इन जरूरतों के लिए नहीं निकाल सकते PF का पैसा, जान लीजिए नियम
Embed widget