एक्सप्लोरर

PM Modi Rajasthan Visit: पीएम मोदी का गहलोत सरकार पर हमला, कहा- 'ये रिमोट कंट्रोल वाली...'

PM Modi Ajmer Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को राजस्थान के दौरे पर रहे. उन्होंने अजमेर में जनसभा को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर जमकर प्रहार किया.

PM Modi Rajasthan Visiting: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने बुधवार (31 मई) को राजस्थान (Rajasthan) के अजमेर (Ajmer) में एक जनसभा को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने विपक्ष पर जमकर हमला बोला. साथ ही कांग्रेस पर हर विकास परियोजना में 85 फीसदी कमीशन लेने का आरोप लगाया. पीएम मोदी ने गहलोत सरकार को रिमोट कंट्रोल वाली सरकार बताया.

कांग्रेस पर बोले हमले
पीएम मोदी में ने पूर्व की कांग्रेस सरकार को रिमोट कंट्रोल सरकार बताया. उन्होंने बोला कि कांग्रेस ने गरीबी हटाने की गारंटी का वादा कर धोखा किया, टीकाकरण अभियान में जीवन रक्षक टीके नहीं दिए, गैस कनेक्शन के लिए सिफारिश लगानी पड़ती थी. कांग्रेस में भ्रष्टाचार इतना था कि राजीव गांधी ने भी इसका जिक्र किया था कि 100 पैसे भेजने पर 15 पैसे जनता तक पहुंच पाते थे.

किसानों के लिए गिनाई उपलब्धियां
9 वर्ष में कृषि बजट को 6 गुना वृद्धि की, ई- नाम राष्ट्रीय कृषि बाजार, किसानों को बैंक खाते खुलवाए, सीधा हस्तांतरण उनके खाते में, फसल बीमा योजना, यूरिया की कमी को पूरा करने के लिए नैनो यूरिया ले आए. मृदा स्वास्थ्य कार्ड दिया, पीएम कृषि सिंचाई योजना में सोलर पंप दिए, वर्ष 2023 को मोटा अनाज वर्ष घोषित करवाया इसका लाभ किसानों को मिलेगा. 

वन रैंक वन पेंशन को लागू किया
कांग्रेस जो चार दशक तक वन रैंक वन पेंशन के नाम पर हमारे पूर्व सैनिकों से विश्वासघात करती रही. कागजों पर सिर्फ 500 करोड़ रखकर कांग्रेस कहती थी कि वह वन रैंक वन पेंशन लागू करेगी. जबकी इसके लिए हजारों करोड़ों की जरूरत थी. हमारी सरकार ने न सिर्फ वन रैंक वन पेंशन को लागू किया बल्कि पूर्व सैनिकों को एरियर भी दिया. वन रैंक वन पेंशन लागू होने के बाद 18,000 करोड़ दिया इसका लाभ राजस्थान के भी करीब करीब 2 करोड़ सैनिकों को मिला.

बेटीयों के लिए किया काम
शिशु के पौष्टिक आहार के लिए मातृ वंदना योजना, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान, कोई बालिका स्कूल ना छोड़े इसके लिए शौचालय का निर्माण किया, बालिकाओं की शिक्षा के लिए सुकन्या समृद्धि योजना, बिना गारंटी मुद्रा लोन, मातृत्व अवकाश में वृद्धि की गई, सेनाओं में बेटियों के अवसर खोले गए, जिससे अब बेटियां सेना में जा रही है. रसोई में धुएं से बचने के लिए उज्जवला गैस कनेक्शन. पानी की कमी को दूर करने के लिए हर घर जल, घरों में उजाला करने के लिए सौभाग्य योजना द्वारा बिजली कनेक्शन, स्वास्थ्य के लिए आयुष्मान कार्ड, पीएम आवास में घरों में महिलाओं की संयुक्त भागीदारी जन धन योजना में बैंक खाता खोलते हुए महिलाओं को संबल दिया गया.

भ्रष्टाचार पर हमले
पूर्व की कांग्रेस सरकार को रिमोट कंट्रोल बताया, राजीव गांधी के व्यक्तवय का उदाहरण देते हुए बोले कि कांग्रेस सरकार में 100 पैसे भेजने पर 15 पैसे ही पहुंच पाते थे, जबकि हमारी सरकार में सीधा बैंक खाते में हस्तांतरण किया जाता है.

अशोक गहलोत सरकार पर तंज
10 दिन में कर्जमाफ़ी का वादा कर सरकार बनाने वाली कांग्रेस सरकार पर धोखा देने का आरोप लगाया. राज्य की कांग्रेस सरकार के वादें राज्य और देश की सरकारों को दिवालिया करने जैसे है. राज्य में अस्थिरता का जिक्र करते हुए बोले कि मुख्यमंत्री- विधायक आपस में लड़ते रहते है. आतंकियों पर कांग्रेस सरकार मेहरबान है. यहां बेटियों के हितों की कोई परवाह नहीं है. अपराध चरम पर है दंगे हो रहे है, यहां के लोग कोई त्योहार शांति से नहीं मना पाते.

कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों ने नए संसद भवन पर राजनीति का कीचड़ उछाला है. कांग्रेस ने भारत के गौरव के क्षण को भी अपने स्वार्थी विरोध की भेंट चढ़ा दिया. कांग्रेस ने 60,000 श्रमिकों और उनके परिश्रम और पसीने को लात मारी है. आदिवासियों के लिए आदिवासी बच्चों के लिए 22,000 करोड़ रुपए दिए.

नए विकास कार्यों का जिक्र
वंदे भारत का जिक्र करते हुए बोले कि पुष्कर और ख्वाजा चिश्ती की दरगाह पर आने वाले लोगों को आसानी हुई. दिल्ली- दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे से यहां के लोगों को फायदा हो रहा है. आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर बन रहा है जिसमें रेलवे, हाईवे, एयरपोर्ट का नवीनीकरण हो रहा है.

उपलब्धियां गिनाई
9 वर्षों में 29 लाख करोड रुपए गरीबों के बैंक खाते में सीधे हस्तांतरित किए गए. पिछले 9 वर्षों 2.25 लाख करोड़ घर बनाए गए. पौने चार लाख करोड़ पानी के लिए खर्च हुए, जिसमें 3 वर्ष में नौ करोड़ नल कनेक्शन दिए.

ये भी पढ़ें: PM Modi Rajasthan Visit: गहलोत-पायलट की 'अनबन' से लेकर संसद के नए भवन पर क्या बोले पीएम मोदी, 10 बड़ी बातें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Jaipur News: FMGE फर्जी सर्टिफिकेट मामले में बड़ी कार्रवाई, राजस्थान मेडिकल काउंसिल के पूर्व रजिस्ट्रार सहित 18 गिरफ्तार
FMGE फर्जी सर्टिफिकेट मामले में बड़ी कार्रवाई, राजस्थान मेडिकल काउंसिल के पूर्व रजिस्ट्रार सहित 18 गिरफ्तार
'WhatsApp से नोटिस भेज गिरफ्तारी मौलिक अधिकारों का हनन', हाई कोर्ट सख्त, SP अवमानना के दोषी
'WhatsApp से नोटिस भेज गिरफ्तारी मौलिक अधिकारों का हनन', हाई कोर्ट सख्त, SP अवमानना के दोषी
Rajasthan News: पीएम मोदी से सीएम भजनलाल शर्मा ने की मुलाकात, कई मुद्दों पर हुई चर्चा
पीएम मोदी से सीएम भजनलाल शर्मा ने की मुलाकात, कई मुद्दों पर हुई चर्चा
Bharatpur News: सड़क पर मिट्टी हटाने को लेकर विवाद, मजदूरों पर जानलेवा हमला, 2 गिरफ्तार
भरतपुर: सड़क पर मिट्टी हटाने को लेकर विवाद, मजदूरों पर जानलेवा हमला, 2 गिरफ्तार

वीडियोज

बुशहर में धमाका… हवा में जहर !|
War Update: युद्ध से कैसे होगी महंगाई स्ट्राइक? | ABP | Bharat ki Baat
Deal या जाल? Trump की रणनीति पर बड़ा सवाल
Petrol Pump पर लंबी कतार, मजबूरी में घोड़े से ऑफिस गया शख्स, Video Viral
Chitra Tripathi के किस सवाल पर तिलमिला गए Anurag Bhadoria

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'अमेरिका का F-18 लड़ाकू विमान हमने मार गिराया', ईरान का दावा, US बोला- झूठ, वीडियो आया सामने
'अमेरिका का F-18 लड़ाकू विमान हमने मार गिराया', ईरान का दावा, US बोला- झूठ, वीडियो आया सामने
Delhi Weather: दिल्ली में फिर से मौसम में ट्विस्ट! तापमान में गिरावट, गरज-चमक के साथ बारिश और आंधी की चेतावनी
दिल्ली में फिर से मौसम में ट्विस्ट! तापमान में गिरावट, गरज-चमक के साथ बारिश और आंधी की चेतावनी
बंगाल चुनाव में क्या होने वाला है बड़ा उलटफेर, ममता बनर्जी की TMC और BJP में किसको कितनी सीटों का अनुमान, सर्वे के नतीजे चौंकाने वाले
बंगाल चुनाव में क्या होने वाला है बड़ा उलटफेर, ममता बनर्जी की TMC और BJP में किसको कितनी सीटों का अनुमान, सर्वे के नतीजे चौंकाने वाले
जिन्हें कभी गेंदबाजी करते नहीं देखा, वो भी IPL में ले चुके हैं विकेट! हैरान कर देगी लिस्ट
जिन्हें कभी गेंदबाजी करते नहीं देखा, वो भी IPL में ले चुके हैं विकेट! हैरान कर देगी लिस्ट
Ustaad Bhagat Singh BO Day 7: बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिटी 'उस्ताद भगत सिंह', 7 दिनों में आध बजट भी नहीं कर पाई वसूल
बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिटी 'उस्ताद भगत सिंह', 7 दिनों में आध बजट भी नहीं कर पाई वसूल
UP Weather: यूपी में मौसम ने मारी पलटी, नोएडा-गाजियाबाद समेत इन जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट
यूपी में मौसम ने मारी पलटी, नोएडा-गाजियाबाद समेत इन जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट
GLP-1 Weight Loss Drugs: GLP-1 दवाएं कितनी खतरनाक? हेल्थ मिनिस्ट्री ने कहा- बिना डॉक्टर की सलाह दवा बेची तो खैर नहीं
GLP-1 दवाएं कितनी खतरनाक? हेल्थ मिनिस्ट्री ने कहा- बिना डॉक्टर की सलाह दवा बेची तो खैर नहीं
UP Jobs 2026: सरकारी नौकरी का मौका! UP में 2700 से ज्यादा पदों पर भर्ती, PET पास युवाओं के लिए सुनहरा अवसर
सरकारी नौकरी का मौका! UP में 2700 से ज्यादा पदों पर भर्ती, PET पास युवाओं के लिए सुनहरा अवसर
Embed widget