एक्सप्लोरर

Rajasthan News: अजमेर रेलवे मंडल के 6 स्टेशनों का PM Modi करेंगे शिलान्यास, जानिए क्या होगा खास?

Udaipur News: वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सुनील कुमार महला के अनुसार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 26 फरवरी को भारतीय रेल के 554 रेलवे स्टेशन का शिलान्यास और एक स्टेशन का लोकार्पण करेंगे.

Ajmer Railway Division News: केंद्र सरकार की तरफ से रेलवे क्षेत्र में सुविधाएं बढ़ाने के लिए लगातार निर्माण कार्य करवाए जा रहे है. उदयपुर रेलवे स्टेशन को एयरपोर्ट की तर्ज पर बनाने का काम चल रहा है. अब अजमेर मंडल में 6 स्टेशनों का शिलान्यास किया जाएगा. यहां शिलान्यास 26 फरवरी को होगा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे. दरअसल देशभर में कई स्टेशनों और विकास कार्यों का लोकार्पण किया जाएगा जिसमें अजमेर मंडल के स्टेशन भी शामिल है. जानिए क्या होगा बदलाव और कितना होगा फायदा. 

रेलवे मंडल के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी द्वारा जारी सूचना में बताया कि भारतीय रेल राजस्थान में रेल बुनियादी ढांचे को बेहतर और उन्नत बनाने के लिए प्रतिबद्ध है. वर्तमान में अजमेर मंडल सहित उत्तर पश्चिम रेलवे में रेल विकास की विभिन्न परियोजनाओं के कार्य प्रगति पर है. उत्तर पश्चिम रेलवे राजस्थान का अधिकांश क्षेत्र को कवर करता है. इस वर्ष के बजट में राजस्थान को 9782 करोड़ रुपये का रिकॉर्ड आवंटन प्रदान किया गया है. 

देशभर में सैकड़ों स्टेशनों का शिलान्यास
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सुनील कुमार महला के अनुसार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 26 फरवरी को भारतीय रेल के 554 रेलवे स्टेशन का शिलान्यास, 1 स्टेशन का लोकार्पण और 1500 रेल फ्लाईओवर/रेल अंडरपास का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे. अमृत स्टेशन योजना के अंतर्गत उत्तर पश्चिम रेलवे के 24 स्टेशनों के पुनर्विकास का शिलान्यास किया जाएगा. अजमेर मंडल के 6 स्टेशनों एवं 17 आरओबी/आर यू बी/सबवे का शिलान्यास भी शामिल है. मंडल के 6 स्टेशनों में अजमेर, ब्यावर, फतहनगर, जवाई बांध, रानी और सोमेसर  स्टेशन शामिल है. इन्हे अमृत स्टेशन योजना के अंतर्गत विकसित किया जाएगा.

 फतेहनगर स्टेशन पर 18.85 करोड़ रुपये में होंगे यह विकास कार्य

1. यात्री प्लेटफार्म नं. 1 और अन्य  प्लेटफार्म तक पहुंचने के लिए स्टेशन भवन का पहला प्रवेश द्वार का निर्माण.
2. यात्री प्लेटफार्म नंबर 1 व 2 को जोड़ने के लिए 12.00 मीटर चौड़ा एफओबी.
3. विभिन्न प्लेटफार्मों को जोड़ने के लिए 4 लिफ्टों का प्रावधान.
4. प्रथम प्रवेश और द्वितीय प्रवेश के दोनों स्टेशन भवनों पर दोपहिया और चार पहिया पार्किंग.
5. स्टेशन पर शौचालय सुविधा, बेंच, वाटर बूथ और प्लेटफार्म शेल्टर आदि का कार्य प्रगति पर है.
6. सर्कुलेटिंग एरिया का विकास किया जाएगा.

ये भी पढें: 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जयपुर: जर्जर मकान तोड़ते ही बिजली पोल पर गिरा मलबा, मची अफरा-तफरी
जयपुर: जर्जर मकान तोड़ते ही बिजली पोल पर गिरा मलबा, मची अफरा-तफरी
'क्या यही है नया भारत?', एक बार फिर लेट हुई फ्लाइट तो सरकार पर भड़के हनुमान बेनीवाल
'क्या यही है नया भारत?', एक बार फिर लेट हुई फ्लाइट तो सरकार पर भड़के हनुमान बेनीवाल
राजस्थान: 'वन स्टेट, वन इलेक्शन' को कैबिनेट की मंजूरी, एक साथ होंगे पंचायत और शहरी निकाय चुनाव
राजस्थान: 'वन स्टेट, वन इलेक्शन' को कैबिनेट की मंजूरी, एक साथ होंगे पंचायत और शहरी निकाय चुनाव
राजस्थान में नहीं थम रहा प्रसूताओं की मौत का सिलसिला, अब जोधपुर में 2 की गई जान
राजस्थान में नहीं थम रहा प्रसूताओं की मौत का सिलसिला, अब जोधपुर में 2 की गई जान

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रांची प्रोटेस्ट: JPSC-JSSC न्याय गुट की सरकार से बातचीत खत्म, जानें क्या हुई बात?
रांची प्रोटेस्ट: JPSC-JSSC न्याय गुट की सरकार से बातचीत खत्म, जानें क्या हुई बात?
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
रिटायरमेंट के बाद भी विराट-धोनी को टक्कर दे रहे सचिन, कर रहे बंपर कमाई
रिटायरमेंट के बाद भी विराट-धोनी को टक्कर दे रहे सचिन, कर रहे बंपर कमाई
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
NEET Counselling: रजिस्ट्रेशन में गलती सुधारने का मौका, एक्टिव हुआ Reset Option
NEET Counselling: रजिस्ट्रेशन में गलती सुधारने का मौका, एक्टिव हुआ Reset Option
Furniture Marks On Wall: घर की दीवारों पर फर्नीचर के निशान पड़ गए? ऐसे करें कम
घर की दीवारों पर फर्नीचर के निशान पड़ गए? ऐसे करें कम
Embed widget