एक्सप्लोरर

PM Modi Rajasthan Visit: अजमेर जनसभा से पहले पुष्कर जाएंगे पीएम मोदी, ब्रह्माजी के मंदिर में करेंगे दर्शन, ये है पूरा कार्यक्रम

Ajmer News: पीएम मोदी अजमेर में जनसभा करने से पहले पुष्कर में ब्रह्मा जी के मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे. पुष्कर में अस्थायी हेलीपैड बनाया जा रहा है. हिंदूओं के लिए पुष्कर आस्था का बड़ा केंद्र है.

PM Modi Ajmer Visit: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Narendra Modi) बुधवार को अजमेर (Ajmer) यात्रा पर आएंगे. इस दौरान पीएम अजमेर में कायड़ विश्राम स्थली में जनसभा को संबोधित करेंगे. इसके लिए स्थानीय प्रशासन और बीजेपी नेता तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटे हैं. इसके साथ ही पीएम का अजमेर से 13 किलोमीटर दूर पुष्कर (Pushkar) का कार्यक्रम भी प्रस्तावित है. पीएम पुष्कर में ब्रह्मा जी के मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे. उसके बाद अजमेर में जनसभा में पहुंचेंगे. 

पुष्कर में अस्थायी हेलीपैड बनाया जा रहा है. एसपीजी की टीम ने सोमवार को मेला मैदान में बनाए जा रहे हेलीपैड से लेकर ब्रह्मा जी के मंदिर तक की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया. पुष्कर तीर्थ, धार्मिक, और पर्यटन नगरी के नाम से विख्यात है. पुष्कर को सभी तीर्थों का गुरु माना गया है. जगतपिता ब्रह्मा जी का पुष्कर में विश्व का इकलौता प्राचीन मंदिर है. हालांकि आसोतरा धाम सहित कुछ और ब्रह्म जी के मंदिर भी हैं.

क्यों खास है पुष्कर
पुरातन काल से पुष्कर की विशेष मान्यता रही है. देश और विदेश में रहने वाले करोड़ों हिंदूओं के लिए पुष्कर आस्था का बड़ा केंद्र है. तीर्थ गुरु पुष्कर के लिए मान्यता है कि, चारों धाम या अन्य सभी तीर्थ करने के बाद यदि तीर्थ गुरु पुष्कर के दर्शन नहीं किए, तो पुण्य नहीं मिलता. शास्त्रों के अनुसार, सभी तीर्थों के राजा प्रयागराज हैं. उसी तरह से सभी तीर्थों के गुरु पुष्कर राज हैं. पुरोहित ईश्वर पाराशर के अनुसार, पीएम नरेंद्र मोदी नवंबर 2000 में भाजपा प्रदेश स्तरीय प्रशिक्षण शिविर में भाग लेने पुष्कर आए थे.

23 वर्ष बाद फिर से मंदिर में दर्शन करेंगे मोदी
 उन्होंने बताया कि इस दौरान पीएम मोदी सरोवर पूजन भी किया था. उनकी यह यात्रा बही में दर्ज है. पीएम मोदी के भाई सोमभाई 2013, 2017 में और प्रहलाद भाई 19 अप्रैल 2018 को पुष्कर की यात्रा कर चुके हैं. पीएम मोदी 23 वर्षों बाद फिर से पुष्कर तीर्थ आ रहे हैं. पिछले विधानसभा चुनावों में पीएम मोदी ने 6 अक्टूबर 2018 को अजमेर में रैली को संबोधित किया था, इस दौरान वे पुष्कर नहीं जा पाए थे.

Rajasthan: जोधपुर में चोरों ने ज्वेलरी शॉप पर किया हाथ साफ, 70 लाख का सोना लोकर फरार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Sikar News: ओमान में हुए ड्रोन हमले में खंडेला के युवक की मौत, 4 दिन बाद गांव पहुंचा शव
सीकर: ओमान में हुए ड्रोन हमले में खंडेला के युवक की मौत, 4 दिन बाद गांव पहुंचा शव
Bharatpur News: नींद की झपकी ने बरपाया कहर! डिवाइडर से टकराकर पलटी स्लीपर बस, 7 यात्री घायल
भरतपुर: नींद की झपकी ने बरपाया कहर! डिवाइडर से टकराकर पलटी स्लीपर बस, 7 यात्री घायल
Bhilwara News: 5 शादी के टोटके में पति ने तीसरी पत्नी को छोड़ा, तांत्रिक का चक्कर, मामला दर्ज
भीलवाड़ा: 5 शादी के टोटके में पति ने तीसरी पत्नी को छोड़ा, तांत्रिक का चक्कर, मामला दर्ज
Sikar News: LPG की ब्लैक मार्केटिंग का भंडाफोड़, 124 सिलेंडर बरामद, कंट्रोल रूम चालू
सीकर: LPG की ब्लैक मार्केटिंग का भंडाफोड़, 124 सिलेंडर बरामद, कंट्रोल रूम चालू

वीडियोज

Mojtaba Khamenei जिंदा या मुर्दा?
Nita Ambani receives the KISS Humanitarian Award, honored for her work in education and women's empowerment
ईरान-इजरायल युद्ध के बीच क्या ट्रंप हो गए हैं परेशान?
Iran- Israel War: जंग का 18वां दिन... युद्ध की आग।में जल रही है दुनिया | World War 3 | Israel
West Bengal Election 2026: Suvendu Adhikari के खिलाफ..Mamata Banerjee का 'पबित्रा' दांव! | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
असम चुनाव से पहले कांग्रेस को डबल झटका, सांसद प्रद्युत बोरदोलोई और प्रदेश उपाध्यक्ष ने दिया इस्तीफा
असम चुनाव से पहले कांग्रेस को डबल झटका, सांसद प्रद्युत बोरदोलोई और प्रदेश उपाध्यक्ष ने दिया इस्तीफा
दिल्ली में तीन दिन बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट
दिल्ली में तीन दिन बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट
वेज या नॉन वेज? कुलदीप-वंशिका के ग्रैंड रिसेप्शन में कैसा खान परोसा गया? देखें मेन्यू
वेज या नॉन वेज? कुलदीप-वंशिका के ग्रैंड रिसेप्शन में कैसा खान परोसा गया? देखें मेन्यू
आलिया भट्ट के बर्थडे सेलिब्रेशन की इनसाइड तस्वीरें, पति रणबीर ने किया किस, बेटी राहा ने लिखा लेटर
आलिया भट्ट के बर्थडे सेलिब्रेशन की इनसाइड तस्वीरें, पति रणबीर ने किया किस, बेटी राहा ने लिखा लेटर
अमेरिका का 'हिट-मैन' मैथ्यू वैनडाइक NIA के हत्थे चढ़ा, म्यांमार कनेक्शन ने बढ़ाई भारत की चिंता
अमेरिका का 'हिट-मैन' मैथ्यू वैनडाइक NIA के हत्थे चढ़ा, म्यांमार कनेक्शन ने बढ़ाई भारत की चिंता
US-Israel-Iran War Live: 'हमें NATO के मदद की जरूरत नहीं', जंग के बीच यूरोप पर भड़के ट्रंप
LIVE: 'हमें NATO के मदद की जरूरत नहीं', जंग के बीच यूरोप पर भड़के ट्रंप
Video: डेढ़ लाख रुपये का फोन चला रहा गोलगप्पा बेचने वाला वेंडर, वायरल वीडियो ने उड़ाए लोगों के होश
डेढ़ लाख रुपये का फोन चला रहा गोलगप्पा बेचने वाला वेंडर, वायरल वीडियो ने उड़ाए लोगों के होश
16-18 करोड़ रुपये में आता है ये छोटा सा इंजेक्शन, जानिए किस बीमारी में होता है इस्तेमाल
16-18 करोड़ रुपये में आता है ये छोटा सा इंजेक्शन, जानिए किस बीमारी में होता है इस्तेमाल
Embed widget