एक्सप्लोरर

Rajasthan:पोकरण के लोगों के लिए बड़ी खबर, भारतीय रेलवे के इस एलान से मिलेगी राहत

Pokhran News: पोकरण रेलवे स्टेशन को लंबी दूरी की रेलों से जोड़ने  की मांग को लेकर जिले के बीजेपी नेताओं ने दिल्ली में केन्द्रीय रेल मंत्री से मिलकर चर्चा की थी.

Rajasthan News: पश्चिमी राजस्थान (Rajasthan) के धोरों की धरती का पोकरण (Pokhran) जिला परमाणु नगरी के रूप में पहचाना जाता है. पोकरण जिले को रेल मंत्रालय ने सौगात दी है. पोकरण जिले के लोगो की ट्रेन ठहराव की मांग को मान लिया गया है.  रेलवे मंत्रालय ने अब यहां लंबी दूरी की ट्रेनों के ठहराव को हरी झंडी दे दी है.

केन्द्रीय जलशक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत (Gajendra Singh Shekhawat) और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव (Ashwini Vaishnaw) ने अपने वर्चुअल संदेश में क्षेत्रवासियों को बधाई दी. शेखावत ने कहा कि अब जैसलमेर जाने वाली ट्रेनें पोकरण शहर से होकर गुजरेंगी और यहां उनका ठहराव भी होगा. केन्द्रीय मंत्री शेखावत ने अपने वीडियो संदेश में कहा कि ब्रॉडगेज लाइन बनने के बाद पोकरण में लंबी दूरी की ट्रेनों का आना तकनीकी कारणों से बंद हो गया था.

केन्द्रीय जलशक्ति मंत्री ने क्या कहा
उन्होंने कहा " इस समस्या को दूर करने के लिए मैं भी निरंतर प्रयास कर रहा था. मैंने आप लोगों को भरोसा दिलाया था कि एक स्थायी समाधान  निकाला जाएगा. एक नई लाइन बिछाकर भी इस समस्या का स्थायी समाधान करेंगे. उन्होंने कहा रेल मंत्री से तकनीकी डिस्कशन के बाद इस समस्या का समाधान हो गया है. अब से सभी ट्रेनें पोकरण से होकर गुजरेंगी और यहां नियमित रूप से रूकेंगी."

इन ट्रेनों का होगा ठहराव
शेखावत ने बताया कि जयपुर-जैसलमेर एक्सप्रेस, लालगढ़-जैसलमेर एक्सप्रेस, काठगोदाम-जैसलमेर एक्सप्रेस और बांद्रा जैसलमेर एक्सप्रेस आते और जाते समय पोकरण में ठहराव के बाद जाएगी. उन्होंने कहा कि मैं रेल मंत्री का इस क्षेत्र का सांसद होने के नाते आभार व्यक्त करता हूं और क्षेत्रवासियों को इस बहुप्रीक्षित कार्य के पूरा होने पर बधाई देता हूं. 

नई लाइन के लिए सर्वे मंजूर- अश्विनी वैष्णव
वहीं अपने वीडियो संदेश में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा " मेरा पोकरण आना तय था, लेकिन प्रधानमंत्री मोदी  चैन्नई में वंदे भारत ट्रेन को लॉन्च कर रहे हैं.  इस कारण मैं आ नहीं सका. केंद्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत जी ने पोकरण की समस्या के बारे में बताया था. उसका समाधान कर दिया गया है. टेक्नोलॉजी को अपग्रेड कर दिया गया है. अब ट्रेनें पोकरण शहर के अंदर आएंगी. इस समस्या के स्थायी समाधान के लिए एक और लाइन बनाने का भी फैसला किया गया है. इसका सर्वे भी सेंक्शन हो गया है, वो प्रोजेक्ट भी आप सबके सामने जल्द 

1938 में पोकरण में रेलवे स्टेशन की स्थापना
पोकरण रेलवे स्टेशन को लंबी दूरी की रेलों से जोड़ने  की मांग को लेकर जिले के बीजेपी नेताओं ने दिल्ली में केन्द्रीय रेल मंत्री से मिलकर चर्चा की थी. दरअसल, आजादी से पहले साल 1938 में पोकरण में रेलवे स्टेशन की स्थापना की गई थी. उस समय पोकरण स्टेशन मारवाड़ का अंतिम स्टेशन हुआ करता था. समय के साथ पोकरण रेलवे स्टेशन पर कई तरह से विकसित किया गया. साथ ही स्टेशन का आधुनिकीकरण भी किया गया. वर्तमान में पोकरण से जोधपुर, अहमदाबाद और जम्मुतवी तक 3 ट्रेनें चलती हैं. 

वहीं लंबी दूरी की ट्रेनों  का पोकरण से संचालन न होकर गोमट और रामदेवरा से होता है. ऐसे में पोकरण क्षेत्र के लोगों को गोमट और रामदेवरा जाकर यात्रा करनी पड़ती है. इससे उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ता है. इसी को लेकर लंबे समय से पोकरण से रामदेवरा वाया कैलाश टैकरी होते हुए सीधी रेल लाइन बिछाने की मांग की जा रही है.

राजस्थान में फ्री बिजली, मोबाइल और कम दाम में गैस समेत इन योजनाओं के लिए करना होगा इंतजार,जानें- डीटेल्स

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गैस किल्लत के बीच जयपुर में सिलेंडर चोरी की अनूठी वारदात, स्कूटी फिसलने से पकड़े गए आरोपी
गैस किल्लत के बीच जयपुर में सिलेंडर चोरी की अनूठी वारदात, स्कूटी फिसलने से पकड़े गए आरोपी
राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग करने वाले कांग्रेस विधायकों पर भड़के अशोक गहलोत, कर दी ये बड़ी मांग
राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग करने वाले कांग्रेस विधायकों पर भड़के अशोक गहलोत, कर दी ये बड़ी मांग
राजस्थान: एयरफोर्स स्टेशन से जासूसी का पर्दाफाश, पाक हैंडलर्स को भेजता था खुफिया जानकारी, सुमित कुमार गिरफ्तार
राजस्थान: एयरफोर्स स्टेशन से जासूसी का पर्दाफाश, पाक हैंडलर्स को भेजता था खुफिया जानकारी, सुमित कुमार गिरफ्तार
Ajmer News: नवरात्र की भजन संध्या में कव्वाली गाने पर विवाद, गायक जॉन अजमेरी पर भड़के हिंदू संगठन
अजमेर: नवरात्र की भजन संध्या में कव्वाली गाने पर विवाद, गायक जॉन अजमेरी पर भड़के हिंदू संगठन

वीडियोज

Khabar Filmy Hai: अनीत पड्डा की किलर वॉक… ट्रोल्स को करारा जवाब | Bollywood Masala
Saas Bahu Aur Saazish: मन्नत की बुराई सुनना विक्रांत को नहीं गवारा, क्या इशिका को मिलेगी डांट ? | Mannat Har Khushi Paane Ki
Iran attack on Dimona: महायुद्ध का 24वां दिन..'लिटिल इंडिया' पर बरसी मिसाइलें | Nuclear plant
Iran attack on Dimona: महायुद्ध का अगला चरण..चलेगा एटम बम? | Nuclear power plant | Breaking
Trump Final Ultimatum on Hormuz: ट्रंप की धमकी पर ईरान की दो टुक! | Iran Israel War

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मजदूरों को 5 KG के सिलेंडर में दी जाएगी प्राथमिकता, LPG संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला
मजदूरों को 5 KG के सिलेंडर में दी जाएगी प्राथमिकता, LPG संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला
'हर संकट का बोझ आखिर लोगों पर ही क्यों?' प्रधानमंत्री मोदी के बयान पर अरविंद केजरीवाल का पलटवार
'हर संकट का बोझ आखिर लोगों पर ही क्यों?' प्रधानमंत्री मोदी के बयान पर अरविंद केजरीवाल का पलटवार
ट्रंप के दावे को ईरान ने किया खारिज, कहा- जवाबी कार्रवाई से डरा अमेरिका, नहीं हुई कोई बातचीत
ट्रंप के दावे को ईरान ने किया खारिज, कहा- जवाबी कार्रवाई से डरा अमेरिका, नहीं हुई कोई बातचीत
बतौर कप्तान पहले सीजन में IPL खिताब जीतने वाले खिलाड़ी, देखें लिस्ट में कितने भारतीय
बतौर कप्तान पहले सीजन में IPL खिताब जीतने वाले खिलाड़ी, देखें लिस्ट में कितने भारतीय
एनोमी से आशाकल आयिरम तक, अप्रैल के महीने में ओटीटी पर धमाल करेंगी ये मलयालम फिल्में!
एनोमी से आशाकल आयिरम तक, अप्रैल के महीने में ओटीटी पर धमाल करेंगी ये मलयालम फिल्में!
RBSE 10th Result 2026: RBSE 10th Result 2026: राजस्थान बोर्ड कल जारी करेगा 10वीं क्लास का रिजल्ट, ऐसे कर सकेंगे चेक
RBSE 10th Result 2026: राजस्थान बोर्ड कल जारी करेगा 10वीं क्लास का रिजल्ट, ऐसे कर सकेंगे चेक
Indoor Air Pollution: घर में इस कॉमन दिक्कत से हर साल 40 लाख लोग गंवा रहे जान, कहीं आप भी तो नहीं करते यह गलती?
घर में इस कॉमन दिक्कत से हर साल 40 लाख लोग गंवा रहे जान, कहीं आप भी तो नहीं करते यह गलती?
फ्लाइट में अचानक खराब हो जाए तबीयत या हो जाए मौत, क्या तब भी मुआवजा देती हैं एयरलाइंस?
फ्लाइट में अचानक खराब हो जाए तबीयत या हो जाए मौत, क्या तब भी मुआवजा देती हैं एयरलाइंस?
Embed widget