एक्सप्लोरर

Rajasthan News: रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के कॉलेज की छात्राओं का कमाल, 110 रोबोट से बनाया भारत का मैप

Railway Minister Ashwini Vaishnav: जोधपुर एमबीएम यूनिवर्सिटी में टेक्निकल फेस्ट कृति में देश की अलग-अलग स्कूल और यूनिवर्सिटी की 110 गर्ल्स स्टूडेंट ने हिस्सा लेकर अपने हाथों से रोबोट को कंट्रोल किया.

Jodhpur News: देश के होनहार नौजवान युवा पीढ़ी लगातार अपना हर क्षेत्र में लोहा मनवा रही है. जोधपुर एमबीएम यूनिवर्सिटी में रविवार को टेक्निकल फेस्ट टेक कृति चल रहा है. इसमें भाग लेने आए छात्रों ने टेक्नोलॉजी का एक अनूठा दृश्य दिखाए. उन्होंने रोबोट से भारत का नक्शा बनाया मैप देख मौजूद दर्शकों ने वंदे मातरम के नारे भी लगाए. छात्रों का मानना है कि पहली बार रोबोट से भारत का नक्शा बनाया गया है. खास बात यह थी कि इन सभी रोबोट को यूनिवर्सिटी और स्कूल में पढ़ने वाले छात्रों ने ही तैयार किया है. अब इसे वर्ल्ड रिकॉर्ड के लिए भेजा जाएगा.

जोधपुर एमबीएम यूनिवर्सिटी में टेक्निकल फेस्ट कृति में देश की अलग-अलग स्कूल और यूनिवर्सिटी की 110 गर्ल्स स्टूडेंट ने हिस्सा लेकर अपने हाथों से रोबोट को कंट्रोल किया और उनकी परेड करवाई. इसे देखने के लिए स्टूडेंट के पेरेंट्स भी कार्यक्रम में पहुंचे थे. कार्यक्रम में हैदराबाद से आई 9 साल की याशना भी अपना रोबोट लाई थी. पहली बार हुए इस कार्यक्रम को लेकर यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट में भी काफी उत्साह देखने को मिला. स्टूडेंट पिछले दो महीने से इसके सफल आयोजन को लेकर तैयारी कर रहे थे. कई स्टूडेंट ने तो दिन-रात मेहनत करके रोबोट के अलग-अलग मॉडल बनाएं, जिन्हें बिना किसी वायर के चलाया जा सकता है. कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए स्टूडेंट का रजिस्ट्रेशन करवाया गया था.

9 साल की याशना ने बनाया रोबोट
बता दें कि भारत के वैज्ञानिकों के द्वारा तैयार किए गए सफल चंद्रयान 3 के ऑपरेशन के बाद देश का नाम दुनिया में एक अलग ही पहचान दी है. इसकी खुशी में छात्रों ने चंद्रयान का मॉडल भी बनाया. इसे भारत माता के नक्शे के बीच रखा गया. छात्रों ने इसरो के वैज्ञानिकों को इस अचीवमेंट के लिए धन्यवाद भी दिया. हैदराबाद से आई यासना भी इस वर्ल्ड रिकॉर्ड के लिए अटेम्प्ट में हिस्सा लेने के लिए पहुंची. वह अपने साथ एक रोबोट भी बनाकर लेकर आई जिसे 10 दिनों में तैयार किया गया था. 

 एमबीएम यूनिवर्सिटी से पढ़ चुके हैं केंद्रीय रेल मंत्री
इस दौरान यासना ने बताया कि वह रोबोटिक इंजीनियर बनना चाहती है. इसके चलते उसे टेक्नोलॉजी फील्ड में काफी रुचि है, इसलिए अपने पेरेंट्स के साथ यहां पर पहुंची है. यासना खुद अपने हाथों से रोबोट बना कर लाई है. यासना को 9 साल की उम्र में 6 राज्य स्तरीय, 8 राष्ट्रीय और 5 अंतर्राष्ट्रीय सम्मान भी मिल चुके हैं. हाल ही में उसे अपने राज्य का प्रतिष्ठित नदी अवार्ड से भी सम्मानित किया गया है. बता दें कि भारत सरकार के रेल मंत्री अश्विनी वैष्णवी जोधपुर की एमबीएम यूनिवर्सिटी में पढ़ाई कर चुके हैं. पूर्व में यह एक कॉलेज था जिसे बाद में कांग्रेस के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने यूनिवर्सिटी बना दिया था. वैष्णव अपने जोधपुर दौरे के दौरान कॉलेज में अपने जूनियर साथियों से मिलकर भी गए थे.

ये भी पढ़ें:

Rajasthan Election 2023: हरियाणा के बाद अब राजस्थान में सियासी जमीन तलाशेगी JJP, इन सीटों पर होगी नजर

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'इनपुट से आउटपुट निकल आया', कृषि विभाग रिश्वतकांड पर डोटासरा का किरोड़ी लाल मीणा पर पलटवार
'इनपुट से आउटपुट निकल आया', कृषि विभाग रिश्वतकांड पर डोटासरा का किरोड़ी लाल मीणा पर पलटवार
Jaipur Internet Services: जयपुर में इंटरनेट सेवाएं बहाल, लोगों ने ली राहत की सांस, कांग्रेस ने प्रशासन पर साधा निशाना
जयपुर में इंटरनेट सेवाएं बहाल, लोगों ने ली राहत की सांस, कांग्रेस ने प्रशासन पर साधा निशाना
Jaipur News: जयपुर में नूरानी मस्जिद पर चला बुलडोजर, प्रशासन की कार्रवाई के बाद 'योगी मॉडल' की चर्चा
जयपुर में नूरानी मस्जिद पर चला बुलडोजर, प्रशासन की कार्रवाई के बाद 'योगी मॉडल' की चर्चा
Sirohi News: पिण्डवाड़ा पालिका में फर्जीवाड़े का खुलासा, जिंदा शख्स को सरकारी रिकॉर्ड में बताया मृत
सिरोही: पिण्डवाड़ा पालिका में फर्जीवाड़े का खुलासा, जिंदा शख्स को सरकारी रिकॉर्ड में बताया मृत

वीडियोज

Sansani : रील पर गोल्ड चैलेंज...चोरों ने कहा चैलेंज कबूल है | Crime News
Mahadangal: हारे तो 'INDIA' के सहारे! | INDIA Bloc Meeting | Rahul Gandhi | Mamata Banerjee
Sandeep Chaudhary: इंडिया गठबंधन की एकजुटता का सबसे सटीक विश्लेषण! | INDIA Bloc Meeting | TMC | News
Janhit : दिल्ली दरबार में दीदी हुईं 'अकेली' ! | INDIA Bloc Meeting | Mamata Banerjee | Rahul Gandhi
Bollywood News: रामायणम का फीफा वर्ल्ड कप 2026 में फर्स्ट लुक टीजर प्लान, रणबीर बने भगवान राम (08.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सूरज से उठा महातूफान धरती से टकराने की ओर बढ़ा, आसमान में दुर्लभ नजारा, जानें भारत पर क्या असर
सूरज से उठा महातूफान धरती से टकराने की ओर बढ़ा, आसमान में दुर्लभ नजारा, जानें भारत पर क्या असर
RJD को बड़ा झटका, शिवचंद्र राम ने दिया इस्तीफा, फूट-फूटकर रोए, कहा- 'मैंने 3-4 दिन से…'
RJD को बड़ा झटका, शिवचंद्र राम ने दिया इस्तीफा, फूट-फूटकर रोए, कहा- 'मैंने 3-4 दिन से…'
ममता बनर्जी को बड़ा झटका, TMC के 20 सांसदों की लोकसभा स्पीकर को चिट्ठी, एनडीए को किया समर्थन
ममता बनर्जी को बड़ा झटका, TMC के 20 सांसदों की लोकसभा स्पीकर को चिट्ठी, एनडीए को किया समर्थन
क्या फीफा वर्ल्ड जीतने पर हर बार मिलती है '6kg सोने' की ट्रॉफी? कीमत जानकर सिर पकड़ लेंगे आप
क्या फीफा वर्ल्ड जीतने पर हर बार मिलती है '6kg सोने' की ट्रॉफी? कीमत जानकर सिर पकड़ लेंगे आप
शिल्पा शिंदे ने लगाए थे प्रोड्यूसर पर सेक्सुअल हैरेसमेंट के झूठे आरोप, उपासना सिंह ने किया सपोर्ट, बोलीं- उस लड़की को मैं जानती हूं
शिल्पा शिंदे ने लगाए थे प्रोड्यूसर पर सेक्सुअल हैरेसमेंट के झूठे आरोप, उपासना सिंह ने किया सपोर्ट
Iran US War: 'तुरंत बंद हो गोलीबारी', हाई टेंशन के बीच डोनाल्ड ट्रंप की ईरान-इजरायल को कड़ी चेतावनी
'तुरंत बंद हो गोलीबारी', हाई टेंशन के बीच डोनाल्ड ट्रंप की ईरान-इजरायल को कड़ी चेतावनी
Azolla Farming: धान रोपने के बाद खेत में छोड़ दें अजोला, कम हो जाएगी खेती की लागत और मिट्टी की भी सुधरेगी सेहत
धान रोपने के बाद खेत में छोड़ दें अजोला, कम हो जाएगी खेती की लागत और मिट्टी की भी सुधरेगी सेहत
23 साल की चारु पांडे ने रचा इतिहास, SSC, IBPS, SBI समेत 19 एग्जाम क्रैक कर बनीं अफसर
23 साल की चारु पांडे ने रचा इतिहास, SSC, IBPS, SBI समेत 19 एग्जाम क्रैक कर बनीं अफसर
Embed widget