एक्सप्लोरर

Rajasthan News: आईआईएम की पहली मंजिल पर पहुंच गया था पैंथर, वन विभाग ने शावक को मां से मिलाया

Udaipur: उदयपुर के आईआईएम में पैंथर घुस गया. सूचना मिलने के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और पैंथर को अपने कब्जे में लिया. इसके बाद उसे सज्जनगढ़ बायोलॉजिकल पार्क लाया गया.

Udaipur News: उदयपुर शहर में आए दिन पैंथर देखे जाने की खबर आती रहती है, लेकिन अब देश के जाने माने संस्थान आईआईएम (IIM) में पैंथर घुस गया. यहां पैंथर घुसने पर अफरा-एफरी का माहौल बन गया. हालांकि जो पैंथर IIM में घुसा वह एक छोटा शावक था. उसने किसी को भी नुकसान नहीं पहुंचाया, लेकिन आईआईएम परिसर में पैंथर का घुसना सैकड़ों स्टूडेंट की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर रहा है. 

आईआईएम की पहली मंजिल पर दिखा पैंथर

दरअसल, यह शावक उदयपुर के बलीचा स्थित भारतीय प्रबन्धन संस्थान (आईआईएम) के फर्स्ट फ्लोर पर देखा गया. एक बारगी तो सभी इसे देखकर डर गए और अपने आप को सुरक्षित करने में लग गए. बाद में जब पैंथर शावक की तरफ से कोई हलचल नहीं हुई तो आईआईएम के कर्मचारी उसके पास पहुंचे. इसके बाद वन विभाग के कर्मचारियों को सूचना दी गई. दरसल आईआईएम संस्थान उदयपुर शहर से कुछ दूर अहमदाबाद हाइवे पर बलीचा क्षेत्र में बना है. जिसके आसपास घना जंगल है. इस जंगल मे पैंथर का विचरण रहता है.शावक अपनी मां से बिछड़ गया होगा और भटकते हुए यहां आ गया.

तीन दिन वन विभाग के कर्मचारियों ने की पैंथर के मां की तलाश 

क्षेत्रीय वन अधिकारी (पश्चिम) विजेन्द्र सिंह सिसोदिया ने बताया कि आईआईएम के कर्मचारी ने सूचना दी थी कि एक पैंथर का बच्चा संस्थान की पहली मंजिल पर बैठा हुआ है. हमने मौके पर पहुंचकर शावक को अपने कब्जे में लिया. इसके बाद स्टाफ के साथ आसपास के क्षेत्र का निरीक्षण किया. भारतीय प्रबंधन संस्थान के चारों ओर घना जंगल है. इससे लगभग एक किमी दूर वनखंड समर का वन क्षेत्र है. स्टाफ ने घूम फिरकर जंगल और आस पास के क्षेत्र की गश्त की, परन्तु उन्हें उसकी मदर का मूवमेंट नहीं मिला. 

पैंथर को लाया गया बायोलॉजिकल पार्क

सुरक्षा के मद्देनजर पैंथर शावक को सज्जनगढ़ बायोलॉजिकल पार्क लाया गया. वहां विशेषज्ञ पशु चिकित्सक की निगरानी में उसे रखा गया. शाम को क्षेत्रीय वन अधिकारी शावक को लेकर आईआईएम के पास जंगल में पहुंचकर रात भर निगरानी की ताकि, पैंथर की मां का पता चल सके. मगर उन्हें वहां कोई मूवमेंट नहीं मिला. मंगलवार शाम को सिसोदिया शावक लेकर पुनः उसी स्थल पर पहुंचे. मंगलवार को पैंथर की मदर का मुवमेंट हुआ. लगभग रात लगभग 10 बजे पैंथर की मां आयी और पैंथर को उठाकर जंगल में ले गई.

Sammed Shikharji: स्कूली बच्चों को पहाड़ पर जाने से रोकने पर बवाल, ग्रामीण पीछे हटने को तैयार नहीं, सोरेन सरकार पर बढ़ा दबाव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान: बीकानेर में LPG की किल्लत पर कांग्रेस का हल्ला बोल, पीएम मोदी का फूंका पुतला
राजस्थान: बीकानेर में LPG की किल्लत पर कांग्रेस का हल्ला बोल, पीएम मोदी का फूंका पुतला
राजस्थान: देवनारायण मंदिर के पट खुलने तक MLA भडाना ने त्यागे अन्न-जूते, 54 साल से लगा है ताला
राजस्थान: देवनारायण मंदिर के पट खुलने तक MLA भडाना ने त्यागे अन्न-जूते, 54 साल से लगा है ताला
Jodhpur News: महिलाओं की मामूली कहासुनी बनी हाईवोल्टेज ड्रामा, सड़क पर हुई जमकर हाथापाई
जोधपुर: महिलाओं की मामूली कहासुनी बनी हाईवोल्टेज ड्रामा, सड़क पर हुई जमकर हाथापाई
LPG Crisis News Live: सिलेंडर छोड़िए, चूल्हे-भट्टियों की डिमांड भी नहीं हो रही पूरी! चाय-पूड़ी की दुकानें बंद करने को मजबूर लोग
Live: सिलेंडर छोड़िए, चूल्हे-भट्टियों की डिमांड भी नहीं हो रही पूरी! चाय-पूड़ी की दुकानें बंद करने को मजबूर लोग

वीडियोज

Bollywood news: अक्षय कुमार फिर रचेंगे होली का जादू! विद्या बालन संग नई फिल्म में धमाकेदार होली एंथम की चर्चा
LPG Gas Emergency: 800 वाला गैस सिलेंडर 3000 में, भड़क उठी महिलाएं | Gas Shortage
LPG Gas Emergency: 800 वाला गैस सिलेंडर 3000 में, भड़क उठी महिलाएं | Gas Shortage | Breaking
Iran-Israel War Update: महायुद्ध के बीच US का यू-टर्न! रूसी तेल खरीद पर दी छूट! | Trump
Iran-Israel War Update: झुक गया अमेरिका? सभी रूसी तेल खरीद सकेंगे सभी देश! | Trump | Netanyahu

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'घुसपैठियों को जमीन देकर देश को खतरे में डाला', प्रधानमंत्री मोदी का कांग्रेस पर बड़ा हमला
'घुसपैठियों को जमीन देकर देश को खतरे में डाला', प्रधानमंत्री मोदी का कांग्रेस पर बड़ा हमला
Bihar Next CM: निशांत कुमार होंगे बिहार के मुख्यमंत्री? अटकलों पर JDU का बड़ा बयान- 'अगला CM…'
निशांत कुमार होंगे बिहार के मुख्यमंत्री? अटकलों पर JDU का बड़ा बयान- 'अगला CM…'
'IPL खेलना छोड़ देंगे...', एमएस धोनी की रिटायरमेंट पर दिग्गज की भविष्यवाणी से सब हैरान
'IPL खेलना छोड़ देंगे...', एमएस धोनी की रिटायरमेंट पर दिग्गज की भविष्यवाणी से सब हैरान
Inside Mika Singh Farmhouse: 100 एकड़ में फैला है मीका सिंह का लग्जरी फार्महाउस, गुरुद्वारा-मंदिर से लेकर हेलीपैड तक सब मौजूद
Inside Mika Singh Farmhouse: 100 एकड़ में फैला है मीका सिंह का लग्जरी फार्महाउस, गुरुद्वारा-मंदिर से लेकर हेलीपैड तक सब मौजूद
पेड पीरियड लीव पर याचिका सुनने से सुप्रीम कोर्ट का इनकार, कहा- ऐसे महिलाओं को कोई नौकरी....
पेड पीरियड लीव पर याचिका सुनने से सुप्रीम कोर्ट का इनकार, कहा- ऐसे महिलाओं को कोई नौकरी....
LPG Cylinder: सिलेंडर की सांस अटकी! कई शहरों में LPG की बुकिंग ठप, एजेंसियों पर लंबी कतारें, जानें कैसी है मौजूदा स्थिति
सिलेंडर की सांस अटकी! कई शहरों में LPG की बुकिंग ठप, एजेंसियों पर लंबी कतारें, जानें कैसी है मौजूदा स्थिति
LPG, CNG और PNG गैस में क्या होता है अंतर, जान लीजिए सभी का काम
LPG, CNG और PNG गैस में क्या होता है अंतर, जान लीजिए सभी का काम
CBSE की तर्ज पर अब राजस्थान सरकार, अब साल में दो बार होंगे 10वीं के बोर्ड एग्जाम
CBSE की तर्ज पर अब राजस्थान सरकार, अब साल में दो बार होंगे 10वीं के बोर्ड एग्जाम
Embed widget