एक्सप्लोरर

CBSE Class 10th-12th Board Exam: सीबीएसई 10वीं-12वीं की परीक्षा 15 फरवरी से, छात्रों को अब नहीं मिलेगी डिवीजन और डिस्टिंक्शन

Rajasthan 10th and 12th board exam: सीबीएसई बोर्ड के तहत कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षा 15 फरवरी से शुरू होगी.इसके लिए हर साल 35 से 40 लाख स्टूडेंट सीबीएसई में अपना रजिस्ट्रेशन करवाते हैं.

Rajasthan 10th and 12th Board Exam: सीबीएसई ने बड़े बदलाव करते हुए 10वीं और 12वीं के रिजल्ट में अब डिवीजन और डिस्टिंक्शन नहीं दिए जाने का निर्णय किया है. केंद्रीय माध्यमकि शिक्षा बोर्ड ने बोर्ड परीक्षा 2024 की डेटशीट जारी करने से पहले बड़ा बदलाव किया है. बोर्ड ने 10वीं, 12वीं के नतीजों में डिविजन और डिस्टिंक्शन को खत्म कर दिया है. अब नतीजे में परसेंटेज भी नहीं दिया जाएगा. नई पॉलिसी के तहत स्टूडेंट की सुविधाओं को देखते हुए कई बदलाव किए हैं.

स्टूडेंट्स को नहीं दिए जाएंगे डिवीजन, रैंक या एग्रीगेट मार्क्स

बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर नोटिफिकेशन जारी कर दिया है, जिसके तहत 2024 में 10वीं और 12वीं सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में किसी भी स्टूडेंट्स को डिवीजन, रैंक या एग्रीगेट मार्क्स नहीं दिए जाएंगे. ओवरआल डिवीजन, डिस्टिंक्शन या मार्क्स को एग्रीगेट यानी सभी विषयों में प्राप्त कुल मार्क्स का योग नहीं दिया जाएगा. राजस्थान की बात करें तो रीजन वाइस बच्चे पेपर देते हैं, जिसके तहत ही रिजल्ट को भी जारी किया जाता है. किसी छात्र ने 5 से अधिक विषयों में परीक्षा दी है तो उसे प्रवेश देने वाला इंस्टीट्यूट या एंप्लोयर उसके लिए सर्वश्रेष्ठ पांच विषयों पर विचार करने का फैसला कर सकता है.  हायर एजुकेशन या रोजगार के लिए मार्क्स के प्रतिशत की जरूरत है तो इंस्टीट्यूट या नौकरी देने वाली कंपनी खुद ही मार्क्स की गणना कर सकती है. इसके लिए बोर्ड कोई प्रतिशत या अंक नहीं देगा.

अनहेल्दी कॉम्पिटिशन से बचने के लिए बोर्ड ने यह कदम उठाया

एजुकेशन एक्सपर्ट का कहना है कि मार्क्स को लेकर मची होड़ से बचने और अनहेल्दी कॉम्पिटिशन से बचने के लिए बोर्ड ने यह कदम उठाया है. इससे पहले सीबीएसई ने स्वस्थ प्रतिस्पर्धा बनाए रखने के मकसद से मेरिट लिस्ट जारी करने की प्रथा को भी समाप्त कर दिया था.

सीबीएसई बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षा 15 फरवरी से

परीक्षा की बात करें तो सीबीएसई बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षा 15 फरवरी से 10 अप्रैल 2024 के बीच होगी. सीबीएसई ने फिलहाल बोर्ड परीक्षों की डेट शीट जारी नहीं की है.

उम्मीद जताई जा रही है कि इस महीने डेटशीट जारी कर दी जाएगी. 10वीं व 12वीं करने के लिए हर साल 35 से 40 लाख स्टूडेंट सीबीएसई में अपना रजिस्ट्रेशन करवाते हैं. बोर्ड परीक्षा से उचित समय पहले अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर डेटशीट जारी करेगा. इस बार भी इतने ही स्टूडेंटों का अनुमान लगाया जा रहा है, जिनका रजिस्ट्रेशन होगा.

ये भी पढ़ें: MP Exit Poll 2023: बीजेपी-कांग्रेस की टेंशन हाई! एग्जिट पोल के बाद एक्टिव हो गए AAP, सपा, बसपा और निर्दलीय प्रत्याशी, ये है वजह

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

श्रीगंगानगर: 15 अगस्त से पहले BSF कैंप में घुसा शख्स, मोबाइल में मिला PAK कनेक्शन!
श्रीगंगानगर: 15 अगस्त से पहले BSF कैंप में घुसा शख्स, मोबाइल में मिला PAK कनेक्शन!
जोधपुर: सीवरेज के गंदे पानी में छिपा मौत का गड्ढा! गिरा बाइक सवार परिवार
जोधपुर: सीवरेज के गंदे पानी में छिपा मौत का गड्ढा! गिरा बाइक सवार परिवार
NH-27 के पास होटल पर कैंपर सवार बदमाशों का हमला, लाठी-डंडों से युवक को पीटा
NH-27 के पास होटल पर कैंपर सवार बदमाशों का हमला, लाठी-डंडों से युवक को पीटा
जैसलमेर में 15 बच्चों को ले जा रही स्कूल बस बनी आग का गोला, डराने वाली तस्वीर
जैसलमेर में 15 बच्चों को ले जा रही स्कूल बस बनी आग का गोला, डराने वाली तस्वीर

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
Embed widget