एक्सप्लोरर

Ajmer: हाईवे पर ड्राइवर को आई नींद और कंटेनर से जा टकराई कार, महंत की मौत

Ajmer Road Accident News: अजमेर-भीलवाड़ा हाईवे पर कार और कंटेनर की टक्कर में महंत की मौत, ड्राइवर गंभीर घायल. हादसा चालक को नींद की झपकी आने से हुआ, पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Ajmer Accident: अजमेर-भीलवाड़ा नेशनल हाईवे (NH-79) पर गुरुवार (20 फरवरी) सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया. तेज गति से चल रही स्विफ्ट कार आगे चल रहे कंटेनर से टकरा गई, जिससे कार में सवार महंत की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गया. हादसे के बाद कंटेनर चालक मौके से फरार हो गया.

मांडल थाना के हेड कांस्टेबल हनुमान प्रसाद ने बताया कि यह हादसा गुरुवार सुबह करीब 9:30 बजे रायसिंह पूरा के पास हुआ. जैसलमेर से मंदसौर जा रही स्विफ्ट कार के चालक अशोक (पिता हेमराज वैष्णव, निवासी जैसलमेर) को नींद की झपकी आ गई, जिससे कार आगे चल रहे कंटेनर से टकरा गई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई. हादसे में कार में सवार 63 वर्षीय महंत ब्रह्मपुरी उर्फ गोपाल गुप्ता की मौके पर ही मौत हो गई.

घटना की सूचना मिलते ही मांडल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर उपजिला चिकित्सालय भिजवाया. घायल ड्राइवर अशोक की हालत गंभीर बनी हुई है और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वहीं शव को मोर्चरी में रखवाकर परिजनों को सूचना दे दी गई है. परिजनों के आने के बाद ही पोस्टमार्टम किया जाएगा.

महंत ने 12 वर्ष की उम्र में छोड़ दिया था घर
महंत ब्रह्मपुरी उर्फ गोपाल गुप्ता के भतीजे अखिलेश गुप्ता ने बताया कि महंत का परिवार मूल रूप से आगरा के शमशाबाद क्षेत्र का निवासी है. उन्होंने 12 वर्ष की उम्र में ही घर-परिवार को त्याग दिया था और संन्यासियों के साथ रहने लगे थे. वे जैसलमेर रेलवे स्टेशन के पास बाबा देवपुरी योगा आश्रम हनुमान मंदिर में रहते थे.

ड्राइवर को आई थी नींद की झपकी
हादसे में घायल चालक अशोक ने बताया कि वे जैसलमेर से मंदसौर जा रहे थे. लंबे समय तक गाड़ी चलाने की वजह से रायसिंह पूरा के पास उसे नींद की झपकी आ गई और कार कंटेनर से जा टकराई. टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए. पुलिस इस मामले की जांच कर रही है और फरार कंटेनर चालक की तलाश की जा रही है.

सुरेंद्र सागर की रिपोर्ट.

ये भी पढ़ें - चित्तौड़गढ़ के चंदेरिया में मासूम से दरिंदगी की कोशिश, विरोध में सड़क पर उतरे लोग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जयपुर: जर्जर मकान तोड़ते ही बिजली पोल पर गिरा मलबा, मची अफरा-तफरी
जयपुर: जर्जर मकान तोड़ते ही बिजली पोल पर गिरा मलबा, मची अफरा-तफरी
'क्या यही है नया भारत?', एक बार फिर लेट हुई फ्लाइट तो सरकार पर भड़के हनुमान बेनीवाल
'क्या यही है नया भारत?', एक बार फिर लेट हुई फ्लाइट तो सरकार पर भड़के हनुमान बेनीवाल
राजस्थान: 'वन स्टेट, वन इलेक्शन' को कैबिनेट की मंजूरी, एक साथ होंगे पंचायत और शहरी निकाय चुनाव
राजस्थान: 'वन स्टेट, वन इलेक्शन' को कैबिनेट की मंजूरी, एक साथ होंगे पंचायत और शहरी निकाय चुनाव
राजस्थान में नहीं थम रहा प्रसूताओं की मौत का सिलसिला, अब जोधपुर में 2 की गई जान
राजस्थान में नहीं थम रहा प्रसूताओं की मौत का सिलसिला, अब जोधपुर में 2 की गई जान

वीडियोज

Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा
Bigg Boss 20 का बड़ा Twist! Salman Khan के ‘Karan Arjun’ Hint से खुला Two Lives का राज
Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
प्रधानमंत्री मोदी से CM योगी ने की मुलाकात, किन मुद्दों पर हुई चर्चा?
प्रधानमंत्री मोदी से CM योगी ने की मुलाकात, किन मुद्दों पर हुई चर्चा?
कौन हैं Shaik Rasheed, जिन्हें श्रीलंका टेस्ट सीरीज में साई सुदर्शन की जगह मिल सकता है मौका?
कौन हैं Shaik Rasheed, जिन्हें श्रीलंका टेस्ट सीरीज में साई सुदर्शन की जगह मिल सकता है मौका?
DC OTT Release: लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
Video: सांप ने खंभे पर चढ़ किया मेंढ़क का शिकार, दिल दहला देने वाला वीडियो वायरल
सांप ने खंभे पर चढ़ किया मेंढ़क का शिकार, दिल दहला देने वाला वीडियो वायरल
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
Embed widget