एक्सप्लोरर

'कोई मोबाइल चार्ज करने लगता है...', चार विधायकों के आईपैड टूटे, भड़के स्पीकर वासुदेव देवनानी

Rajasthan Assembly Session: भोजन के बाद सदन में पहुंचे स्पीकर वासुदेव देवनानी काफी नाराज आए. उन्होंने विधायकों को नसीहत देते हुए कहा कि आईपैड लगाने पर काफी पैसा खर्च हुआ है.

Rajasthan Assembly Budget Session 2025: राजस्थान विधानसभा को पेपर लैस बनाने के लिए विधायकों की सीटों पर आईपैड लगाए गए हैं. आईपैड के साथ बर्ताव पर विधायकों को स्पीकर वासुदेव देवनानी ने खरी खोटी सुनाई. उन्होंने कहा कि सदन की कार्यवाही को पेपर लैस करने की कवायद पर सोलह सत्रह करोड़ रुपये खर्च हुए हैं. विधायक आईपैड का सही इस्तेमाल नहीं कर रहे हैं. गुरुवार को जीरो आवर के बाद सदन की कार्यवाही शुरू हुई.

भोजन के बाद सदन में पहुंचे स्पीकर वासुदेव देवनानी काफी नाराज आए. उन्होंने कहा कि कुछ विधायक आईपैड का इस्तेमाल ठीक तरीके से नहीं कर रहे हैं. चार विधायकों के आईपैड को रिपेयर करवाना पड़ा. उन्होंने कहा, "कोई आईपैड को स्टैंड की तरह इस्तेमाल कर रहा है, इस पर दबाव देते हैं. कई विधायक आईपैड को निकालकर अपने मोबाइल फोन चार्ज करने लगते हैं. कई विधायक तो जाते समय आईपैड को लॉक तक कर जाते हैं."

विधायकों पर भड़के स्पीकर वासुदेव देवनानी 

स्पीकर ने विधायकों को नसीहत देते हुए कहा कि आप इसका इस्तेमाल घरेलू सामान की तरह करें. गौरतलब है कि चार विधायकों के आईपैड टूटे पाए गए. टूटे हुए आईपैड को रिपेयर करवा दिया गया है. स्पीकर वासुदेव देवनानी ने कहा, "चारों विधायकों की लिस्ट है. मैं नामों को सार्वजनिक नहीं करना चाहता."

आईपैड के सही इस्तेमाल करने की दी सलाह

उन्होंने विधायकों को तीन बातों पर अमल करने की सलाह दी. उन्होंने कहा, "दबाव देने वाले स्टैंड्स की तरह आईपैड का इस्तेमाल नहीं होगा. आईपैड से मोबाइल कनेक्ट नहीं किया जाएगा." तीसरी सलाह विधायकों को आईपैड लॉक नहीं करने की दी गई. स्पीकर वासुदेव देवनानी ने कहा कि दो सौ विधायकों की सीटों पर आईपैड लगाने में बहुत पैसा खर्च हुआ है. इसलिए सभी विधायक आगे से ध्यान रखेंगे. आईपैड के साथ शुरू हुए पहले सत्र में कुछ विधायकों का बर्ताव विधानसभा अध्यक्ष को रास नहीं आया. 

(मनीष शर्मा की रिपोर्ट)

ये भी पढ़ें-रेखा गुप्ता के सिर सजा दिल्ली का ताज, क्या बोले राजस्थान के CM भजनलाल शर्मा?

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bharatpur News: दान में दी गई जमीन पर बनी मंदिर में बोर्ड लगाने पर विवाद, दो गांव के लोग आमने-सामने
दान में दी गई जमीन पर बनी मंदिर में बोर्ड लगाने पर विवाद, दो गांव के लोग आमने-सामने
राजस्थान: कोटा में लड़कियों से छेड़खानी के विवाद में NEET छात्रों पर चाकुओं से हमला, CCTV आया सामने
राजस्थान: कोटा में लड़कियों से छेड़खानी के विवाद में NEET छात्रों पर चाकुओं से हमला, CCTV आया सामने
सीकर: भ्रष्टाचार के खिलाफ ACB टीम का एक्शन, कथित ED अधिकारी को 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते दबोचा
सीकर: भ्रष्टाचार के खिलाफ ACB टीम का एक्शन, कथित ED अधिकारी को 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते दबोचा
'हम कुछ हद तक कर रहे समझौता', ईरान-इजरायल जंग के बीच सचिन पायलट ने केंद्र को घेरा
'हम कुछ हद तक कर रहे समझौता', ईरान-इजरायल जंग के बीच सचिन पायलट ने केंद्र को घेरा

वीडियोज

Mayank Agarwal : 'नए वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की चांदी' । Ideas Of India Summit
Ganga Sambhaji Kadam : गंगा संभाजी कदम की कहानी रुला देगी ! । Ideas Of India Summit
Pankaj Tripathi : बोले पंकज त्रिपाठी...अब मैं घमंडी बनूंगा । Ideas Of India Summit
A.S. Dulat And Asad Durrani : कैसे सुलझेगी भारत-पाक की लड़ाई ? । Ideas Of India Summit
Siddhant Chaturvedi : बलियाब्वॉय सिद्धांत का शानदार इंटरव्यू । Ideas Of India Summit

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Israel-Iran War: ईरान ने बंद किया स्ट्रेट ऑफ होर्मुज, जानें ये क्या है और इससे दुनिया पर क्या असर पड़ेगा?
ईरान ने बंद किया स्ट्रेट ऑफ होर्मुज, जानें ये क्या है और इससे दुनिया पर क्या असर पड़ेगा?
JNU में पुलिस-छात्रों में टकराव, 26 तारीख को लॉन्ग मार्च में भिड़ंत के बाद 14 गिरफ्तार; AISA ने लगाए गंभीर आरोप
JNU में पुलिस-छात्रों में टकराव, 26 तारीख को लॉन्ग मार्च में भिड़ंत के बाद 14 गिरफ्तार; AISA ने लगाए गंभीर आरोप
साहिबजादा फरहान ने ऐतिहासिक शतक से तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, 'सिक्सर किंग' बन वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बनाया
साहिबजादा फरहान ने ऐतिहासिक शतक से तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, 'सिक्सर किंग' बन वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बनाया
'मेरे पास 1200 करोड़ का काम है', राजपाल यादव बोले 'बच्चों ने अपनी गुल्लक के पैसे भी भेजे'
'मेरे पास 1200 करोड़ का काम है', राजपाल यादव बोले 'बच्चों ने अपनी गुल्लक के पैसे भी भेजे'
तीसरे विश्वयुद्ध की कगार पर दुनिया! जानें ईरान की इजरायल और अमेरिका से दुश्मनी की पूरी टाइमलाइन
तीसरे विश्वयुद्ध की कगार पर दुनिया! जानें ईरान की इजरायल और अमेरिका से दुश्मनी की पूरी टाइमलाइन
क्रिएटिव फील्ड में करियर बनाना हुआ आसान, आईआईसीटी में 18 कोर्स और ग्लोबल इंटर्नशिप
क्रिएटिव फील्ड में करियर बनाना हुआ आसान, आईआईसीटी में 18 कोर्स और ग्लोबल इंटर्नशिप
आर-पार के मूड़ में ईरान, US के 7 एयरबेसों पर दागीं मिसाइलें, जारी की खामेनेई की सांकेतिक फोटो
आर-पार के मूड़ में ईरान, US के 7 एयरबेसों पर दागीं मिसाइलें, जारी की खामेनेई की सांकेतिक फोटो
रोड एक्सीडेंट घायलों की मदद करेंगे, तो सरकार देगी 25000 रुपये, जान लें स्कीम
रोड एक्सीडेंट घायलों की मदद करेंगे, तो सरकार देगी 25000 रुपये, जान लें स्कीम
Embed widget