एक्सप्लोरर

Rajasthan Election 2023: राजस्थान में कल कांग्रेस-बीजेपी जारी कर सकती है उम्मीदवारों की लिस्ट, बड़ी उलटफेर की आशंका

Rajasthan Politics: राजस्थान में रविवार को कांग्रेस और बीजेपी उम्मीदवारों की लिस्ट जारी हो सकती है, बीजेपी.41 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर चुकी है.

Rajasthan Election 2023 News: राजस्थान की राजनीति में रविवार (15 अक्टूबर) का दिन बेहद दिलचस्प रहने वाला है. विधानसभा चुनाव में टिकट के लिए कई नेता लगातार पार्टी इकाई के सामने शक्ति प्रदर्शन कर रहे हैं. रविवार को राजधानी दिल्ली में बीजेपी केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक होने वाली है, जिसके राजस्थान विधानसभा चुनाव में उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी हो सकती है. प्रदेश में सत्तासीन कांग्रेस भी रविवार को अपने उम्मीदवारों का नाम जारी कर सकती है. यही वजह है कि दोनों दलों के नेताओं का कल के दिन का बेसब्री से इंतजार है. 

बीजेपी ने राजस्थान की दो सौ विधानसभा सीटों के लिए 41 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है, हालांकि, बीजेपी की पहली लिस्ट जारी होने के बाद कुछ क्षेत्रों में लोग दबी जबान में इसका विरोध कर रहे हैं. मगर, जब रविवार (15 अक्टूबर) से बीजेपी के घोषित प्रत्याशी अपने क्षेत्र में होंगे, तब वहां का माहौल कुछ और होगा. वहीं, कांग्रेस में भी लोग शनिवार (14 अक्टूबर) की स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक के बाद बेहद चौकन्ने हैं. 

बीजेपी-कांग्रेस उम्मीदवार हुए एक्टिव
जयपुर जिले की विद्याधर नगर विधानसभा सीट से बीजेपी की घोषित प्रत्याशी दीया कुमारी, रविवार (15 अक्टूबर) सुबह से रात 9 बजे तक अपने क्षेत्र में रहेंगी. जहां जनसंपर्क अभियान कार्यक्रम होगा. वहीं, टोंक जिले की देवली उनियारा विधानसभा सीट से बीजेपी ने विजय बैंसला को मैदान में उतारा है. वह भी रविवार को अपने क्षेत्र में प्रचार-प्रसार के लिए जाएंगे. पार्टी की तरफ से उम्मीदवार बनाए जाने के बाद वह पहली बार क्षेत्र में पहुंचेंगे. कांग्रेस में टिकट के दावेदार उम्मीदवारों के नामों की सूची जारी होने की बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. कांग्रेस के ये सभी नेता लगातार अपने क्षेत्र में सक्रिय हैं और ये कल भी क्षेत्र में जाएंगे.

कई नेता बदल सकते हैं पाला
पूरे राजस्थान में सियासी गर्माहट तेज हो गई है. एक तरफ जहां सांचौर विधान सभा सीट से बीजेपी ने सांसद देवी जी पटेल को मैदान में उतारा है. वहां पर बगावत के सुर उठ रहे हैं. तो कुछ नेताओं ने शनिवार (14 अक्टूबर) जयपुर में हुंकार भरी है. जयपुर में एक दिग्गज नेता के यहां कुछ ग्रामीणों ने पहुंचकर उस नेता के नारे लगाए. उस बैठक के बाद आने वाले दिनों में उनका असर बढ़ने की बात कही जा रही है. पार्टी पूरी तरह से उस पर नजर बनाए हुए हैं. कुछ दूसरे दल में भी जाने की तैयारी कर रहे हैं. उसकी पूरी पटकथा लिखी जा रही है. 

बगावत करने वाले नेताओं पर पार्टियों की नजर
बीजेपी और कांग्रेस के बाद राजस्थान में अन्य दल भी कल से एक्टिव हो जाएंगे. उनकी नजर बड़े दलों के बगावत करने वाले नेताओं पर है. उन्हें पूरा भरोसा है इस बार बड़ी संख्या में बगावती दूसरे दलों की तरफ रुख करेंगे. इस बार यहां पर कई दिग्गजों के 'पर काटने' की तैयारी है. इसलिए वो दिग्गज दूसरे दलों की तरफ उड़ान भरेंगे. उनकी दौड़ भी शुरू हो चुकी है. बस उन्हें कल का इंतजार है. 

ये भी पढ़ें: Rajasthan Elections: 2023: ईडी की कार्रवाई के बाद किरोड़ी लाल मीणा पर भड़के कांग्रेस नेता खोड़निया, कहा- 'करेंगे 500 करोड़ का दावा'

संतोष कुमार पांडेय पिछले 13 सालों से सक्रिय पत्रकारिता में हैं. इस दौरान उन्होंने कई संस्थानों में काम किया है. इस समय जयपुर डिवीजन में एबीपी लाइव के लिए काम कर रहे हैं. संतोष कुमार पांडेय राजनीति, अपराध और सामाजिक मुद्दों पर खास पकड़ रखते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सारी उम्र गुजार दी...', अशोक गहलोत की नसीहत पर राजेंद्र राठौड़ का पलटवार, बेटे को लेकर कसा तंज
'सारी उम्र गुजार दी...', अशोक गहलोत की नसीहत पर राजेंद्र राठौड़ का पलटवार, बेटे को लेकर कसा तंज
Jodhpur News: बालेसर थाने में SP नित्या का औचक निरीक्षण, एक छोटे से कदम ने दिया बड़ा संदेश, हो रही तारीफ
जोधपुर: बालेसर थाने में SP नित्या का औचक निरीक्षण, एक छोटे से कदम ने दिया बड़ा संदेश, हो रही तारीफ
राजस्थान के जर्जर स्कूल बिल्डिंग्स पर हाईकोर्ट में सुनवाई पूरी, अब इस दिन आएगा फैसला
राजस्थान के जर्जर स्कूल बिल्डिंग्स पर हाईकोर्ट में सुनवाई पूरी, अब इस दिन आएगा फैसला
चर्चित IPS कपल केके बिश्नोई और अंशिका वर्मा की कल बाड़मेर में शादी, फैमिली फंक्शन शुरू
चर्चित IPS कपल केके बिश्नोई और अंशिका वर्मा की कल बाड़मेर में शादी, फैमिली फंक्शन शुरू

वीडियोज

Sansani: 'हूती की इंट्री' से इजरायल में खलबली ! | Iran-israel War | Donald Trump | ABP news
Gujrat News: धमाके से सिहर उठा पूरा इलाका, सिलेंडर फटने से हड़कंप! | Fire News | Rajkot News
Chitra Tripathi: लगातार हमले, फिर भी नहीं झुका ईरान | Iran US Israel War | Trump | Janhit
Iran Israel War: ईरान का बड़ा पलटवार, 24 घंटे में ताबड़तोड़ हमले | Mojtaba | America | Trump
Sandeep Charudhary: 29वें दिन भी जारी है जंग, दुनिया पर संकट भारी! | Seedha Sawal | World War 3

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत के मिग-29 फाइटर जेट अब होंगे ASRAAM मिसाइलों से लैस, पाकिस्तान और चीन के JF-17 कहां टिकेंगे?
भारत के मिग-29 फाइटर जेट अब होंगे ASRAAM मिसाइलों से लैस, पाकिस्तान और चीन के JF-17 कहां टिकेंगे?
नीतीश कुमार के बाद अब कौन हो बिहार का CM? पूर्व सांसद आनंद मोहन ने इन दो नेताओं का लिया नाम
नीतीश कुमार के बाद अब कौन हो बिहार का CM? पूर्व सांसद आनंद मोहन ने इन दो नेताओं का लिया नाम
ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान में कितने का मिल रहा LPG सिलेंडर? कीमत जान रह जाएंगे हैरान, सिर्फ इतने दिनों का बचा स्टॉक
पाकिस्तान में कितने का मिल रहा LPG सिलेंडर? कीमत जान रह जाएंगे हैरान, सिर्फ इतने दिनों का बचा स्टॉक
'रणवीर के अंदर हमेशा से ही आग थी', भूषण कुमार चाहते हैं रणवीर और आदित्य को मिले नेशनल अवॉर्ड
'रणवीर के अंदर हमेशा से ही आग थी', भूषण कुमार चाहते हैं रणवीर और आदित्य को मिले नेशनल अवॉर्ड
RCB vs SRH 1st Innings Highlights: पहले ईशान किशन, फिर अनिकेत वर्मा ने बेंगलुरु को धोया; लड़खड़ाने का बाद भी बनाए 201 रन
पहले ईशान किशन, फिर अनिकेत वर्मा ने बेंगलुरु को धोया; लड़खड़ाने का बाद भी बनाए 201 रन
क्या ट्रंप-मोदी की बातचीत में एलन मस्क भी थे शामिल? सवाल पर विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
क्या ट्रंप-मोदी की बातचीत में एलन मस्क भी थे शामिल? सवाल पर विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
Video: वर्दी मिलने पर छोटे भाई ने किया बड़े भाई को सलाम, पासिंग आउट परेड का इमोशनल वीडियो वायरल
वर्दी मिलने पर छोटे भाई ने किया बड़े भाई को सलाम, पासिंग आउट परेड का इमोशनल वीडियो वायरल
UGC fake university list 2026: फर्जी विश्वविद्यालय से सावधान, यूजीसी की सख्त चेतावनी, इस संस्थान में दाखिला न लें
फर्जी विश्वविद्यालय से सावधान, यूजीसी की सख्त चेतावनी, इस संस्थान में दाखिला न लें
Embed widget