एक्सप्लोरर

Rajasthan Election 2023: ‘चार सालों तक सोते रहे, अब यात्राएं कर रहे हैं’, सचिन पायलट का BJP पर हमला

Rajasthan Elections 2023: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सचिन पायलट ने बुधवार (4 अक्टूबर) को कहा कि राजस्थान के विधानसभा चुनाव में मुख्य मुकाबला भाजपा और कांग्रेस के बीच होगा.

Rajasthan Assembly Election 2023: राजस्थान में इस साल के आखिर में विधानसभा चुनाव (Assembly Election 2023) होने हैं. इसी बीच पार्टी टिकट को लेकर बयानबाजी का दौर लगातार जारी है. इसी बीच कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सचिन पायलट (Sachin Pilot) ने बुधवार (4 अक्टूबर) को कहा कि राजस्थान के विधानसभा चुनाव में मुख्य मुकाबला भाजपा और कांग्रेस के बीच होगा.

सचिन पायलट की बीजेपी पर वार

सचिन पायलट (Sachin Pilot) ने टोंक में संवाददाताओं से बातचीत के दौरान कहा कि, मूलत: राजस्थान में चुनाव दो पार्टियों--भाजपा और कांग्रेस के बीच में होता है. बाकी छोटे दल पहले भी चुनाव लड़ते आये हैं आज भी चुनाव लड़ेंगे, शायद भविष्य में भी लड़ेंगे. लेकिन मुख्य मुकाबला भाजपा और कांग्रेस में होगा. उन्होंने कहा, ‘साढ़े चार साल तक भाजपा का जो रवैया मैंने देखा है, उससे लगता है कि वह बिल्कुल आराम की नींद सो रही थी, उसने जनता की आवाज बनने की कोशिश भी नहीं की. जनता भी समझ रही है कि अब चुनाव करीब है इसलिए भाजपा की ओर से आक्रोश यात्रा, परिवर्तन यात्रा, संकल्प यात्रा जैसी यात्राएं निकाल जा रही हैं लेकिन जनहित की कोई बात नहीं कर रहा.’

उन्होंने कहा कि बीते पांच साल में भाजपा ने वैकल्पिक व्यवस्था की कोई परियोजना जनता के सामने प्रस्तुत नहीं की है. कोई रोड मैप तैयार नहीं किया और चुनावी रणनीति के मोर्चे पर भी कांग्रेस भाजपा से बहुत आगे है, इसलिए उन्हें पूरा विश्वास है कि न सिर्फ इस जिले में बल्कि समूचे राजस्थान में कांग्रेस पार्टी को अच्छा बहुमत मिलेगा.

वादा पूरा करने में विफल रही बीजेपी

कांग्रेस नेता ने नोटबंदी, जीएसटी, काला धन मामले में केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा केंद्र सरकार ने बहुत सारे वादे किये. स्वच्छ इंडिया, स्टैंड अप इंडिया, मेड इन इंडिया, लेकिन धरातल पर वे नहीं उतर पाए और आज किसान परेशान हैं, नौजवान चिंतित हैं. इसलिए जनता परिवर्तन चाहती है और परिवर्तन की शुरुआत हो चुकी है. जिन चार राज्यों में जो चुनाव होंगे वहां पर भाजपा निश्चित रूप से हारेगी और 2024 का लोकसभा चुनाव बहुत निर्णायक चुनाव होगा.

पत्रकारों के खिलाफ कार्रवाई पर पायलट का बयान

दिल्ली में कुछ पत्रकारों के खिलाफ कार्रवाई पर पायलट ने कहा कि यह स्वस्थ परंपरा नहीं है. उन्होंने कहा, ‘पत्रकारों को जिस प्रकार से डराने एवं धमकाने की कोशिश की गई है, मैं उसकी निंदा करता हूं. मेरा मानना है कि स्वतंत्र वातावरण में सब लोगों को पत्रकारिता करने की आजादी होनी चाहिए.’

मोदी के राजस्थान दौरे पर पायलट का बयान

इसके प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बार-बार राजस्थान दौरों पर पायलट ने कहा कि, प्रधानमंत्री लगातार आ रहे है और राज्य की कांग्रेस सरकार पर आरोप लगा रहे हैं. वह एक बार भी यह नहीं कह रहे हैं कि पिछले नौ साल के कार्यकाल में उन्होंने राजस्थान के लिए ऐसा क्या विशेष किया है.

ये भी पढ़ें: Rajasthan News: 5 अक्टूबर को फिर राजस्थान आ रहे पीएम मोदी, जोधपुर को देंगे ये बड़ी सौगात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जयपुर पहुंचे सीएम मोहन यादव बोले- 'राजस्थान और MP भाई-भाई, दोनों विकास के साझीदार'
जयपुर पहुंचे सीएम मोहन यादव बोले- 'राजस्थान और MP भाई-भाई, दोनों विकास के साझीदार'
Rajasthan News: 'ईद के दिन भी लोग चूल्हे फूंक रहे', LPG संकट को लेकर कांग्रेस विधायक ने केंद्र सरकार को घेरा
'ईद के दिन भी लोग चूल्हे फूंक रहे', LPG संकट को लेकर कांग्रेस विधायक ने केंद्र सरकार को घेरा
Rajasthan News: भरतपुर में ईद के दिन हजारों लोगों ने अदा की नमाज, देश में अमन चैन की मांगी दुआ
राजस्थान: भरतपुर में ईद के दिन हजारों लोगों ने अदा की नमाज, देश में अमन चैन की मांगी दुआ
Jodhpur News: शिव शक्ति नगर में दो दिन से सीवरेज ओवरफ्लो, गंदे पानी में छिपे गड्ढे में गिरी बुजुर्ग की स्कूटी
जोधपुर: शिव शक्ति नगर में दो दिन से सीवरेज ओवरफ्लो, गंदे पानी में छिपे गड्ढे में गिरी बुजुर्ग की स्कूटी

वीडियोज

Iran Israel War: क्यों अहम है Diego Garcia का 'अजेय किला'? जहां से उड़े B-2 बॉम्बर्स! | American Base
US Israel Iran War: मुनीर की धमकी, 'ईरान से प्यार है तो पाकिस्तान छोड़ दो!' भड़के शिया धर्मगुरु!
Mathura Hinsa: फरसा वाले बाबा की मौत पर मथुरा में बवाल..अब कैसे हालात? | Gau Rakshak Murder
Iran Israel War Update: अमेरिका-इजरायल का भयंकर हमला..ईरान में मची तबाही | America News
Iran Israel War Update: इजरायल के परमाणु संयंत्र पर हमले की कोशिश..क्यों कर रहा ईरान?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'PAK के परमाणु हथियार-मिसाइलें US के लिए खतरा', तुलसी गाबार्ड के बयान से तिलमिला उठे शहबाज शरीफ, किया भारत का जिक्र
'PAK के परमाणु हथियार-मिसाइलें US के लिए खतरा', तुलसी गाबार्ड के बयान से तिलमिला उठे शहबाज
माता वैष्णो देवी की यात्रा अस्थायी रूप से बंद, नवरात्र में श्रद्धालुओं की भीड़ के चलते लिया फैसला
माता वैष्णो देवी की यात्रा अस्थायी रूप से बंद, नवरात्र में श्रद्धालुओं की भीड़ के चलते लिया फैसला
अमेरिका के करीबी देश को ईरान का बड़ा तोहफा, होर्मुज से जहाज गुजरने की दी परमिशन
अमेरिका के करीबी देश को ईरान का बड़ा तोहफा, होर्मुज से जहाज गुजरने की दी परमिशन
'धुरंधर 2' vs 'उस्ताद भगत सिंह': हिंदी में रणवीर सिंह का पलड़ा भारी, तो तेलुगू में पवन कल्याण का जलवा, जानें 21 मार्च का कलेक्शन
'धुरंधर 2' vs 'उस्ताद भगत सिंह': हिंदी में रणवीर सिंह का पलड़ा भारी, तो तेलुगू में पवन कल्याण का जलवा, जानें 21 मार्च का कलेक्शन
Fact Check: 'शर्टलेस' होकर फरारी में घूम रहे हार्दिक पांड्या, क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई? यहां जानें
'शर्टलेस' होकर फरारी में घूम रहे हार्दिक पांड्या, क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?
Israel-US Iran War Live: 'अगर अमेरिका ने खर्ग द्वीप पर...', ईरान ने ट्रंप को फिर दी धमकी, ईरानी राष्ट्रपति ने BRICS से की ये अपील
LIVE: 'अगर US ने खर्ग द्वीप पर...', ईरान ने ट्रंप को दी धमकी, ईरानी राष्ट्रपति ने BRICS से की अपील
ऑनलाइन मंगवा लीजिए ये छोटी सी चीज, पता चल जाएगा कितना खर्च हो रहा LPG सिलेंडर
ऑनलाइन मंगवा लीजिए ये छोटी सी चीज, पता चल जाएगा कितना खर्च हो रहा LPG सिलेंडर
लो जी... अब लैब में भी बनने लगा चावल, नॉर्मल राइस से कितना अलग; क्या यह हेल्दी है?
लो जी... अब लैब में भी बनने लगा चावल, नॉर्मल राइस से कितना अलग; क्या यह हेल्दी है?
Embed widget