एक्सप्लोरर

Rajasthan Election 2023: सीएम गहलोत के हमशक्ल कहे जाने वाले रामेश्वर दाधीच हुए बागी, निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर ठोकी ताल

Rajasthan News: रामेश्वर दाधीच ने कहा कि मैं निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ूंगा. मैं दावा करता हूं कि मेरी जीत होगी. उन्होंने कहा कि पार्टी की ओर से लिया गया निर्णय गलत है.

Rajasthan Assembly Election 2023: राजस्थान विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस पार्टी की प्रत्याशियों की लिस्ट लगातार जारी हो रही है. बीती रात सूरसागर विधानसभा सीट के प्रत्याशी की लिस्ट जारी होने के बाद सीएम अशोक गहलोत के गृह जिले में जबरदस्त विरोध शुरू हो गया है. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के करीबी रह चुके पूर्व महापौर रामेश्वर दाधीच टिकट नहीं मिलने से नाराजगी जाहिर करते हुए. कांग्रेस से बगावत कर दी है.

निर्दलीय उम्मीदवार बनाकर नामांकन भरने का दावा कर रहे है. पूर्व महापौर रामेश्वर दाधीच ने कांग्रेस पार्टी में किसी तरह की परदेसी तन नहीं होने व कार्यकर्ताओं को तवज्जो नहीं देने का भी आरोप लगाया है बता दे की 2008 की कांग्रेस सरकार के दौरान जोधपुर नगर निगम से कांग्रेस पार्टी ने रामेश्वर दाधीच को महापौर बनाया था.

नाम की घोषणा होते ही विरोध शुरू हो गया
जोधपुर की सूरसागर विधानसभा सीट पर सबसे अधिक प्रत्याशियों ने अपनी दावेदारी की थी. सर्वे की रिपोर्ट के बाद शनिवार (4 नवंबर) की रात को कांग्रेस की लिस्ट जारी हुई. सूरसागर से कांग्रेस ने अपना प्रत्याशी शाहबाज खान को बनाया है. नाम की घोषणा होते ही ब्राह्मण व माइनॉरिटी के प्रत्याशियों में विरोध करना शुरू कर दिया.

'मैंने कांग्रेस पार्टी को खून से सींचा है'
सूरसागर विधानसभा से कांग्रेस पार्टी की ओर से ब्राह्मण उम्मीदवार के तौर पर दावेदारी करने वाले पूर्व महापौर रामेश्वर दाधीच ने एबीपी न्यूज़ से खास बातचीत करते हुए. बताया कि "मैंने पार्टी को खून से सींचा है. मैंने पार्टी के लिए घर को जला दिया. आखिर में पार्टी ने हमें क्या दिया है. कुछ नहीं दिया है. जबकि मुझे बताया गया कि राजस्थान में पार्टी के हुए सर्वे में सबसे टॉप पर मेरा नाम था. लेकिन मेरी वफादारी का मुझे इनाम मिला है कि मेरा टिकट काट दिया गया है. एक ऐसे 26 साल के युवा को टिकट दिया गया है. जिसे कोई जानता नहीं है".

'पार्टी की ओर से लिया गया निर्णय गलत है'
पूर्व महापौर रामेश्वर दाधीच ने कहां कि "मैं निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ूंगा. मैं दावा करता हूं कि मेरी जीत होगी. मेरे साथ 36 कॉम के लोग है. यह पार्टी की ओर से लिया गया निर्णय गलत है. एक ही परिवार पर इतनी मेहरबानी क्यों सूरसागर से 2018 की प्रत्याशी प्रोफेसर अयूब खान को हारने के बाद आरपीएससी का सदस्य बना दिया गया. चुनाव में टिकट भी उनके बेटे को दे दिया गया. इससे कार्यकर्ता काफी नाराज है. कार्यकर्ताओं के दम पर मैं इस चुनावी मैदान पर उतरा हूं और मेरी जीत तय है".

'मैने कांग्रेस पार्टी को छोड़ दिया है'
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की काफी करीबी रह चुके पूर्व महापौर रामेश्वर दाधीच ने कहा कि "मेरी इतनी नजदीकी है. वह आपके सामने है. सर्वे में मेरा नाम आने के बावजूद मेरा टिकट काट दिया गया. एक ऐसे प्रत्याशी को टिकट दिया गया है. जिससे बीजेपी का उम्मीदवार जीत जाए. इसलिए ऐसा किया गया है. कहीं ना कहीं राजस्थान में कांग्रेस को नुकसान पहुंचाने के लिए ऐसा किया गया है. मैने कांग्रेस पार्टी को छोड़ दिया है".

अशोक गहलोत का हमशक्ल भी कहा जाता है
2018 में राजस्थान में कांग्रेस की अशोक गहलोत सरकार बनी थी, उसके बाद अशोक गहलोत ने अपने करीबी रामेश्वर दाधीच को जोधपुर नगर निगम का महापौर बनाया. इतना कुछ देने के बाद भी महत्वाकांक्षा  कभी खत्म नहीं होती है. ऐसा ही नजर आया पूर्व महापौर रामेश्वर दाधीच की हटधर्मिता और बागी तेवर से जो अपनी ही पार्टी और अपने ही साथी से बगावत कर बैठे हैं. पूर्व महापौर रामेश्वर दाधीच को अशोक गहलोत का हमशक्ल भी कहा जाता है.

ये भी पढ़ें: Rajasthan Elections 2023: टिकट बंटवारे में BJP ने वसुंधरा समर्थकों को किया किनारे? इन करीबियों का कटा टिकट

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जयपुर: डिवाइडर से टकराकर पलटी मॉडल हर्षिल कालिया की कार, हादसे में दर्दनाक मौत
जयपुर: डिवाइडर से टकराकर पलटी मॉडल हर्षिल कालिया की कार, हादसे में दर्दनाक मौत
राजस्थान बोर्ड परीक्षा में सीकर की बेटी प्रियांशी ने रचा इतिहास, मिले 99.83 फीसदी अंक, बताया किससे मिला मोटिवेशन?
राजस्थान बोर्ड परीक्षा में सीकर की बेटी प्रियांशी ने रचा इतिहास, बताया किससे मिला मोटिवेशन?
Jaipur News: महंगाई और ईंधन कीमतों पर कांग्रेस का हमला, SC के फैसले पर जानें क्या कहा?
जयपुर: महंगाई और ईंधन कीमतों पर कांग्रेस का हमला, SC के फैसले पर जानें क्या कहा?
अनुसूचित जाति पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर सैयद नसीरुद्दीन चिश्ती बोले, 'दोनों हाथों में लड्डू...'
अनुसूचित जाति पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर सैयद नसीरुद्दीन चिश्ती बोले, 'दोनों हाथों में लड्डू...'

वीडियोज

ट्रंप का 'जाल'...ईरान का खतरनाक वार !
इजरायल में बरसती ईरानी 'आग'..ईरान का 'गेम' प्लान?
PM Modi का 'मिशन पीस'..क्या टल जाएगा विश्व युद्ध?
Mojtaba Khamenei के खिलाफ सड़कों पर क्यों उतरी ईरान की जनता?
बाल संवार रहा था व्यक्ति...अचानक गिरी लिफ्ट!

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हुमायूं कबीर और ओवैसी ने पश्चिम बंगाल चुनाव से पहले किया गठबंधन, 20 रैलियों का ऐलान
हुमायूं कबीर और ओवैसी ने पश्चिम बंगाल चुनाव से पहले किया गठबंधन, 20 रैलियों का ऐलान
दिल्ली: करोल बाग इलाके में बड़ा हादसा, झंडेवालान मंदिर के पास पलटी डबल डेकर बस, 2 की मौत
दिल्ली: करोल बाग इलाके में बड़ा हादसा, झंडेवालान मंदिर के पास पलटी डबल डेकर बस, 2 की मौत
Israel-US Iran War Highlights: इस्लामाबाद में 'शांति वार्ता' का खुलासा! पाकिस्तान में ईरान-अमेरिका बैठक की गुंजाइश कम, जानें वजह
Highlights: इस्लामाबाद में 'शांति वार्ता' का खुलासा! पाकिस्तान में ईरान-अमेरिका बैठक की गुंजाइश कम, जानें वजह
IPL में रनों की बारिश! ये हैं सबसे ज्यादा टोटल वाले 5 मुकाबले, जहां गेंदबाजों की हुई जमकर पिटाई
IPL में रनों की बारिश! ये हैं सबसे ज्यादा टोटल वाले 5 मुकाबले, जहां गेंदबाजों की हुई जमकर पिटाई
'धुरंधर 2' में आखिरी सीन में नजर आए ऑटो ड्राइव नहीं देख पा रहे रणवीर सिंह की फिल्म, दिल छू लेगी वजह
'धुरंधर 2' में आखिरी सीन में नजर आए ऑटो ड्राइव नहीं देख पा रहे रणवीर सिंह की फिल्म, दिल छू लेगी वजह
Gas Pipelines: LPG संकट के बीच सरकार ने बदल दिए पाइपलाइन गैस के नियम, जानें अब कनेक्शन के लिए क्या करना होगा?
LPG संकट के बीच सरकार ने बदल दिए पाइपलाइन गैस के नियम, जानें अब कनेक्शन के लिए क्या करना होगा?
क्या होता है क्वाड्रिप्लेजिया, जिसने ले ली हरीश राणा की जान? बाइकर्स को सबसे ज्यादा खतरा
क्या होता है क्वाड्रिप्लेजिया, जिसने ले ली हरीश राणा की जान? बाइकर्स को सबसे ज्यादा खतरा
महिलाओं के लिए तीन बेस्ट सरकारी योजनाएं, जानें कैसे उठाएं फायदा?
महिलाओं के लिए तीन बेस्ट सरकारी योजनाएं, जानें कैसे उठाएं फायदा?
Embed widget