एक्सप्लोरर

Rajasthan Election 2023: राजस्थान की ऐसी विधानसभा सीट जहां मौजूदा विधायक को नहीं मिलती जीत, दिलचस्प हैं आंकड़े

Rajasthan Elections 2023: बाड़मेर की इस विधानसभा सीट पर अब तक हुए विधानसभा चुनाव में दो बार कांग्रेस और एक बार बीजेपी को जीत मिली है. अभी तक इस सीट पर जाट उम्मीदवार ही जीतता आया है.

Rajasthan Assembly Election 2023: राजस्थान विधानसभा चुनाव में अब ज्यादा समय नहीं रह गया है. इस बीच राजनीतिक दल विधानसभा क्षेत्रों में अपने-अपने समीकरण बनाने में लग गए हैं. प्रदेश में कुछ सीटें ऐसी हैं जिनकी हार और जीत के समीकरण कुछ अलग हैं. ऐसी ही एक सीट है बायतु. पश्चिमी राजस्थान के सीमावर्ती बाड़मेर जिले की सीमा के करीब गुडामालानी और पचपदरा विधानसभा क्षेत्र को 2007 के परिसीमन के बाद तीन हिस्सों में बांटा गया. उसके बाद बायतु विधानसभा क्षेत्र अस्तित्व में आया था. आइए इसके बारे में कुछ रोचक तथ्य जानते हैं.

दरअसल, बायतु विधानसभा क्षेत्र में 2008 में पहला विधानसभा का चुनाव हुआ. यह बायतु विधानसभा क्षेत्र में जाट बाहुल्य समाज के मतदाता का प्रभाव इस क्षेत्र में ज्यादा रहता हैं. भारतीय जनता पार्टी व कांग्रेस पार्टी दोनों ही इस सीट पर जाट समाज के उम्मीदवार को ही मैदान में उतारती आई हैं. इस बायतु विधानसभा का यह चौथा कार्यकाल है. टिकट को लेकर पार्टियों की स्थिति वैसी ही रहने की संभावना है.

मौजूदा विधायक नहीं जीत पाया चुनाव
बाड़मेर जिले की सबसे हॉट सीट बन चुकी बायतु विधानसभा सीट पर मुकाबला गठन के बाद से ही रोचक रहा है. बायतु विधानसभा सीट पर एक बार बीजेपी दो बार कांग्रेस का कब्जा रहा है. इसमें सबसे खास बात ये है कि इस सीट से कभी भी मौजूदा विधायक चुनाव नहीं जीत पाया है. हालांकि इस सीट पर हमेशा जाट उम्मीदवार ही जीतता आया है.
 
यहां पहला चुनाव 2008 का इस चुनाव में कांग्रेस पार्टी के कर्नल सोनाराम ने बीजेपी के कैलाश चौधरी को हराकर जीत हासिल की थी. दूसरा चुनाव 2013 में  हुआ जिसमें बीजेपी के कैलाश चौधरी ने कांग्रेस के कर्नल सोनाराम को हराकर जीत का परचम फहराया था. वहीं तीसरे चुनाव 2018 में कांग्रेस के हरीश चौधरी कैलाश चौधरी को हराकर जीत हासिल की थी.  

तीसरे नंबर पर रही बीजेपी
2018 के विधानसभा चुनाव के दौरान मुकाबला चौतरफा होता नजर आया. पिछले विधानसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस ने हरीश चौधरी को उम्मीदवार बनाया था. वहीं बीजेपी ने तत्कालीन विधायक कैलाश चौधरी पर ही भरोसा जताया था. इसके अलावा मायावती की पार्टी बसपा की ओर से किशोर सिंह भी मैदान में उतरे थे. वहीं 2018 में ही अस्तित्व में आई हनुमान बेनीवाल की राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी भी इस चुनाव में मैदान थी. आरएलपी के उम्मीदवार उम्मेदाराम भी मैदान में बाजी मारने के लिए उतरे थे. 

हरीश चौधरी को मिली जीत
इसके चलते यह मामला रोचक हो गया. चुनावी नतीजो में कांग्रेस के हरीश चौधरी बायतु विधानसभा सीट पर जीत हासिल हुई थी. कांग्रेस के हरीश चौधरी को 57703 वोट मिले, जबकि दूसरे नंबर पर आरएलपी के उम्मीदवार उम्मेदाराम को 43900 वोट मिले. वहीं तीसरे नंबर पर बीजेपी के कैलाश चौधरी रहे. हरीश चौधरी को जीत मिलने के बाद पार्टी ने तोहफा देते हुए कैबिनेट मंत्री बनाया. हालांकि बाद में मंत्रिमंडल विस्तार से पहले हरीश चौधरी ने इस्तीफा दे दिया और उन्हें पंजाब कांग्रेस प्रभारी बनाया गया.

लोकसभा चुनाव जीते कैलाश चौधरी
2014 के लोकसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए कर्नल सोनाराम को बीजेपी ने अपना उम्मीदवार बनाया. बीजेपी के बागी उम्मीदवार जसवंत सिंह जसोल को हराकर लोकसभा में पहुंचे. 2018 में बायतु विधानसभा से हारे हुए उम्मीदवार कैलाश चौधरी को 2019 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने अपना उम्मीदवार बनाया और वे जीतकर लोकसभा पहुंचे. कैलाश चौधरी को केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री बनाया गया.

ये भी पढ़ें

Rajasthan Election: कोटा संभाग की इस सीट पर रहा BJP का कब्जा, सिर्फ एक बार जीत पाई कांग्रेस, क्या है सियासी समीकरण?

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Sirohi News: रेवदर में अवैध अस्पतालों पर छापा, कार्रवाई से पहले कई क्लिनिक पर लटके मिले ताले
सिरोही: रेवदर में अवैध अस्पतालों पर छापा, कार्रवाई से पहले कई क्लिनिक पर लटके मिले ताले
Hanumangarh News: हनुमानगढ़ में भीषण सड़क हादसा, बस-ट्रक टक्कर में 5 की मौत, 20 से ज्यादा घायल
हनुमानगढ़ में भीषण सड़क हादसा, बस-ट्रक टक्कर में 5 की मौत, 20 से ज्यादा घायल
Sirohi News: पीहर से नहीं लौटी पत्नी तो गुस्से में पेड़ पर चढ़ गया युवक, 19 घंटे चला हाई वोल्टेज ड्रामा
सिरोही: पीहर से नहीं लौटी पत्नी तो गुस्से में पेड़ पर चढ़ गया युवक, 19 घंटे चला हाई वोल्टेज ड्रामा
Bharatpur News: युवती की हत्या के मामले में प्रेमी को हुई उम्रकैद, पहले से शादीशुदा था हत्यारा
भरतपुर में युवती की हत्या के मामले में प्रेमी को हुई उम्रकैद, पहले से शादीशुदा था हत्यारा

वीडियोज

Iran- Israel War: 'डांसिंग डेथ का मारा इजरायल' ! | World War | Sansani |
Iran- Israel War: 7 हजार से ज्यादा ठिकानों पर हमले- Trump | World War | Breaking | Abp News
'इजरायल सभी मुस्लिम देशों का दुश्मन'- Iran
LPG की किल्लत से जनता परेशान?
चुनाव से पहले तबादलों के पीछे का 'असली सच' क्या?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Israel-Iran War: जंग खत्म करना चाहते हैं अमेरिका और ईरान? हमलों के बीच अराघची और ट्रंप के दूत में पहली बार हुई बात
Israel-Iran War: जंग खत्म करना चाहते हैं अमेरिका और ईरान? हमलों के बीच अराघची और ट्रंप के दूत में पहली बार हुई बात
Haryana Politics: हरियाणा में इस फैसले ने बचा ली कांग्रेस की लाज, बड़ी मुश्किल से जीत पाए एक राज्यसभा सीट
हरियाणा में इस फैसले ने बचा ली कांग्रेस की लाज, बड़ी मुश्किल से जीत पाए एक राज्यसभा सीट
ट्रंप की धमकी नहीं आई काम, होर्मुज पर किसी ने नहीं दिया साथ, गुस्से में बोले- 'मुझे किसी की जरूरत नहीं'
ट्रंप की धमकी नहीं आई काम, होर्मुज पर किसी ने नहीं दिया साथ, गुस्से में बोले- 'मुझे किसी की जरूरत नहीं'
IPL से पहले रोहित शर्मा की दमदार प्रैक्टिस, मुंबई इंडियंस कैंप में जुड़ते ही वायरल हुआ वीडियो
IPL से पहले रोहित शर्मा की दमदार प्रैक्टिस, मुंबई इंडियंस कैंप में जुड़ते ही वायरल हुआ वीडियो
'केक किधर है?', आलिया भट्ट को बर्थडे विश कर रहे पैप्स से रणबीर कपूर ने पूछा ऐसा सवाल, वीडियो वायरल
'केक किधर है?', आलिया भट्ट को बर्थडे विश कर रहे पैप्स से रणबीर ने पूछा ऐसा सवाल, वीडियो वायरल
Opposition Suspension: लोकसभा में 8 विपक्षी सांसदों का निलंबन हटा, स्पीकर पर कागज फेंकने पर हुए थे सस्पेंड
लोकसभा में 8 विपक्षी सांसदों का निलंबन हटा, स्पीकर पर कागज फेंकने पर हुए थे सस्पेंड
मनाली टूर पर निकले 10वीं के बच्चों ने ट्रेन में लगाया कूड़े का अंबार, वीडियो देख आएगा गुस्सा
मनाली टूर पर निकले 10वीं के बच्चों ने ट्रेन में लगाया कूड़े का अंबार, वीडियो देख आएगा गुस्सा
रेलवे में 11 हजार से ज्यादा असिस्टेंट लोको पायलट भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, जानें कब से कर सकते हैं अप्लाई
रेलवे में 11 हजार से ज्यादा असिस्टेंट लोको पायलट भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, जानें कब से कर सकते हैं अप्लाई
Embed widget