एक्सप्लोरर

Rajasthan Election 2023: अंकुड़िया डालकर बिजली चोरी के बयान पर घिरीं दिव्या मदेरणा, बीजेपी ने बोला हमला

Rajasthan Election 2023 News: ओसिया से विधायक दिव्या मदेरणा ने अपने क्षेत्र के किसानो को बिजली चोरी की खुली छूट देते हुए कहा था कि मैने जीएसएस बनवा दिए हैं. अंकुड़िया डालो और जमकर बिजली चोरी करो.

Rajasthan Elections 2023: राजस्थान में विधानसभा चुनाव (Rajasthan Assembly Election 2023) से पहले ओसिया से कांग्रेस विधायक दिव्या मदेरणा (Divya Mahipal Maderna) ने अपने क्षेत्र के किसानो को बिजली चोरी की खुली छूट देते हुए कहा था कि मैने जीएसएस बनवा दिए हैं. अंकुड़िया डालो और जमकर बिजली चोरी करो. उनके इस बयान पर सियासत तेज हो गई है.

कांग्रेस विधायक पर बीजेपी का हमला

विपक्ष में बैठी बीजेपी के कई नेता विधायक दिव्या मदेरणा और गहलोत सरकार पर तंज कसते हुए हमला कर रहे हैं. चुनाव से पहले बिजली चोरी के मुद्दे पर सोशल मीडिया पर नेताओं के बीच आरोप-पत्यारोप की जंग शुरू हो चुकी है. जयपुर ग्रामीण से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने बिजली चोरी के बयान पर गहलोत सरकार व कांग्रेस विधायक दिव्या मदेरणा पर जोरदार हमला बोला है. उन्होंने ट्विटर पर विधायक दिव्या मदेरणा का वीडियो शेयर करते हुए लिखा है, जानिए क्यों आपकी बिजली कटती है! 'भ्रष्ट'राज में मुफ्त बिजली देने का खोखला दावा करने वाले कुशासन में नाकामियां गिनाते-गिनाते कांग्रेस विधायक दिव्या मदेरणा अब जनता को बिजली चोरी करने का दिव्य ज्ञान बांट रही हैं। वैसे कांग्रेस के नेता और दे भी क्या सकते हैं, जो इनके आलाकमान इन्हें सिखाते हैं, वही ये जनता को भी सिखाएंगे.''

दिव्या मदेरणा का पलटवार

राज्यवर्धन सिंह के इस बयान के बाद विधायक दिव्या मदेरणा ने पलटवार करते हुए सोशल मीडिया पर मोर्चा संभालते हुए ट्वीट किया. उन्होंने लिखा,''भाजपा सरकार किसानों पर विजिलेंस करेगी और यदि नहीं करेंगे तो यह स्पष्ट करें और अपने मैनिफेस्टो में लिखें कि विजिलेंस नहीं करेंगे ? हमारी सरकार ने पांच साल में कोई विजिलेंस किसानों पर नहीं की और ना कोई मुकदमे किए. कांग्रेस सुशासन V/S भाजपा विजिलेंस शासन.''

उन्होंने लिखा है, ''पूर्ववर्ती भाजपा सरकार ने विद्युत विभाग द्वारा ओसियां की मासूम किसानों पर विजिलेंस की कार्रवाई की , किसानों पर राजकार्य में बाधा व अन्य आरोप पर मुक़दमा दर्ज किया. जब किसान भाजपा के कुशासन के ख़िलाफ धरने पर बैठे तब उन्हे गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया. उस समय भाजपा के केंद्रीय मंत्री से लेकर अन्य भाजपा नेताओं का जमावड़ा हुआ लेकिन इसके बावजूद वो किसान गिरफ्तार हुए और प्रताड़ित किए गए. यह हाल था किसानों का भाजपा के कुशासन में , भाजपा किसानों का सिर्फ दमन करना जानती है. मेरे प्रिय किसान भाइयों, सावधान रहना! अगर ये भाजपा की सरकार आई तो आप पर  विजिलेंस करेगी,मुकदमे करेगी और गिरफ्तारियां करेगी . सावधान रहना!''

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की घोषणा 

गौरतलब है कि राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत बजट घोषणा में किसानों को 2000 यूनिट बिजली देने का वादा कर चुके हैं. यह योजना जून महीने से लागू हो चुकी है. लेकिन उसके बावजूद भी ओसिया से कांग्रेस विधायक दिव्या मदेरणा ने अपने क्षेत्र के किसानों को अंकुडीये डालकर बिजली चोरी करने का बयान कई सवाल खड़े करता है. ओसिया से कांग्रेस विधायक दिव्या मदेरणा ने यह बयान अपने क्षेत्र के लोगों के बीच अपने कार्यकाल के दौरान क्षेत्र में किए गए विकास कार्यों और उपलब्धियों को बताने के दौरान दिया था.

ये भी पढ़ें

Rajasthan Culture: उदयपुर में आज से शुरू होगा 125 साल पुराना हरियाली अमावस्या मेला, जानिए क्या है इसकी खासियत

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Jodhpur News: विदेशी पर्यटकों ने जमकर उड़ाया गुलाल, ग्रहण की वजह से कई जगहों पर फीका पड़ा होली का रंग
जोधपुर: विदेशी पर्यटकों ने जमकर उड़ाया गुलाल, ग्रहण की वजह से कई जगहों पर फीका पड़ा होली का रंग
Jaipur News: सूतक काल ने रोके दर्शन, चंद्र ग्रहण के कारण बंद हुए मंदिरों के कपाट, जानें कब खुलेंगे द्वार?
सूतक काल ने रोके दर्शन, चंद्र ग्रहण के कारण जयपुर में बंद हुए मंदिरों के कपाट, जानें कब खुलेंगे द्वार
Sawai Madhopur News: पहले बच्चों को पानी के टैंक में फेंका, फिर ट्रेन के आगे कूद मां ने की आत्महत्या
सवाई माधोपुर: पहले बच्चों को पानी के टैंक में फेंका, फिर ट्रेन के आगे कूद मां ने की आत्महत्या
Holi 2026: जयपुर के गुलाल गोटे सिर्फ राजस्थान नहीं, दुनिया भर में छाए, बढ़ी बिक्री, जानें- क्यों हैं खास?
जयपुर के गुलाल गोटे सिर्फ राजस्थान नहीं, दुनिया भर में छाए, बढ़ी बिक्री, जानें- क्यों हैं खास?

वीडियोज

Vasudha: 😧Hanumant का License जब्त गाड़ी और नौकरी दोनों गए हाथ से, अब क्या करेगी Vasudha?
Israel Iran War: खामेनेई की मौत से जल उठा Pakistan ! | Khamenei | Trump । Iraq Protest | Breaking
Israel Iran War: Beirut में हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर इजरायली सेना का बड़ा हमला| Netanyahu | Trump
Israel Iran War: Khamenei को इजरायली फोर्स IDF ने बताया आतंकी | Netanyahu | Trump
Israel Iran War: B2 बॉम्बर की एंट्री..तबाह हो जाएगा ईरान! | Khamenei | Trump | Netanyahu | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
खाड़ी देशों में छिड़ी जंग के बीच एक्शन में दिखे PM मोदी, ओमान-कुवैत के नेताओं से की बात, जानिए क्या हुई चर्चा
जंग के बीच एक्शन में दिखे PM मोदी, ओमान-कुवैत के नेताओं से की बात, जानिए क्या हुई चर्चा
फांसी घर विवाद: 6 मार्च को उपस्थित होंगे अरविंद केजरीवाल, कार्यवाही की Live स्ट्रीमिंग की मांग
फांसी घर विवाद: 6 मार्च को उपस्थित होंगे अरविंद केजरीवाल, कार्यवाही की Live स्ट्रीमिंग की मांग
जंग के बीच UAE में फंसे भारतीयों के लिए इंडिया ने जारी की एडवाइजरी, जानें दूतावास ने आखिर क्या कहा?
जंग के बीच UAE में फंसे भारतीयों के लिए इंडिया ने जारी की एडवाइजरी, जानें दूतावास ने आखिर क्या कहा?
Holi 2026: शबाना आजमी-जावेद अख्तर की होली पार्टी में सितारों की मस्ती, उर्मिला मातोंडकर से लेकर मौनी रॉय तक आईं नजर
शबाना आजमी-जावेद अख्तर की होली पार्टी में सितारों की मस्ती, उर्मिला मातोंडकर से लेकर मौनी रॉय तक आईं नजर
बीजेपी ने जारी की 9 उम्मीदवारों की लिस्ट, नितिन नवीन और राहुल सिन्हा जाएंगे राज्यसभा, देखें और कौन-कौन शामिल
BJP ने जारी की 9 उम्मीदवारों की लिस्ट, नितिन नवीन और राहुल सिन्हा जाएंगे राज्यसभा, देखें लिस्ट
'अब इजरायल को अपना माई-बाप मान लें, नेतन्याहू ही...', PAK एक्सपर्ट को मुस्लिम देशों से क्यों करनी पड़ी ये अपील?
'अब इजरायल को अपना माई-बाप मान लें, नेतन्याहू ही...', PAK एक्सपर्ट को मुस्लिम देशों से क्यों करनी पड़ी ये अपील?
"घर वाले नहीं करवा रहे ब्याह" पिता के खिलाफ शिकायत लेकर थाने पहुंची बगावती औलाद, खूब हंसे पुलिस वाले
इजरायल-ईरान जंग के बीच CBSE ने मिडिल ईस्ट में टाली 10वीं-12वीं की परीक्षा, जानें ताजा अपडेट
इजरायल-ईरान जंग के बीच CBSE ने मिडिल ईस्ट में टाली 10वीं-12वीं की परीक्षा, जानें ताजा अपडेट
Embed widget