एक्सप्लोरर

Rajasthan Election 2023: राजस्थान में चुनाव से पहले बीजेपी निकालेगी चार परिवर्तन यात्राएं, यहां जानें पूरा कार्यक्रम

Rajasthan Election 2023 News: पहली परिवर्तन यात्रा 2 सितंबर को रणथंभौर के त्रिनेत्र गणेश मंदिर से शुरू होगी. इसमें बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा मौजूद रहेंगे. यह 18 दिन में 1847 किमी का सफर तय करेगी.

Rajasthan Elections 2023: भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने शुक्रवार को राजस्थान में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले चार परिवर्तन यात्राएं निकालने की घोषणा की है. पहली परिवर्तन यात्रा की शुरुआत दो सितंबर को रणथंभौर (सवाईमाधोपुर) से होगी. इसे पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा (JP Nadda) रवाना करेंगे. राजस्थान में बीजेपी (BJP) के चुनाव प्रबंधन समिति के संयोजक नारायण पंचारिया ने यहां संवाददाताओं को यह जानकारी दी.

कब शुरू होगी पहली परिवर्तन यात्रा

उन्होंने कहा, ''कांग्रेस के कुशासन, भ्रष्टाचार और बदहाल कानून व्यवस्था के खिलाफ और युवा और किसान विरोधी सरकार को उखाड़ फेंकने के संकल्प के साथ बीजेपी ये परिवर्तन यात्राएं निकालने जा रही है. यात्राएं चार अलग-अलग स्थानों और दिशाओं से राज्य की 200 विधानसभा क्षेत्रों में निकाली जाएंगी.''  उन्होंने कहा कि पहली परिवर्तन यात्रा दो सितंबर को रणथंभौर के त्रिनेत्र गणेश मंदिर से शुरू होगी. इसमें बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा मौजूद रहेंगे. यह यात्रा 18 दिन में 1847 किलोमीटर चलकर भरतपुर संभाग, जयपुर संभाग और टोंक जिले की 47 विधानसभा क्षेत्रों में जाएगी.

दूसरी परिवर्तन यात्रा का नेतृत्व कौन करेगा

दूसरी परिवर्तन यात्रा तीन सितंबर को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के नेतृत्व में बेणेश्वर धाम डूंगरपुर से शुरू होगी.यह यात्रा 19 दिन में 2433 किलोमीटर चलकर उदयपुर संभाग, कोटा संभाग और भीलवाड़ा जिले की कुल 52 विधानसभा क्षेत्रों में जाएगी. तीसरी परिवर्तन यात्रा चार सितंबर को केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के नेतृत्व में रामदेवरा जैसलमेर से प्रारंभ होगी.यह यात्रा 18 दिनों में 2574 किलोमीटर चलकर जोधपुर संभाग,अजमेर और नागौर जिले की कुल 51 विधानसभा क्षेत्रों में जाएगी.

चौथी परिवर्तन यात्रा पांच सितंबर को केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के नेतृत्व में गोगामेडी हनुमानगढ़ से प्रारंभ होगी.यह यात्रा के तहत 18 दिनों में 2128 किलोमीटर चलकर बीकानेर संभाग, झुंझुनू सीकर और अलवर जिले की कुल 50 विधानसभा क्षेत्रों में जाएगी.इन सभी यात्राओं के लिए एक टोली का गठन किया गया है. इसमें मीडिया, सोशल मीडिया, आईटी और प्रचार-प्रसार सभा के प्रमुख बनाए गए हैं.

पंचारिया ने कहा कि परिवर्तन यात्रा के दौरान किसान चौपाल, युवा मोटरसाइकिल रैली, महिलाओं की बैठक और दलित चौपालें भी आयोजित की जाएंगी.उल्लेखनीय है कि राज्य में इस साल के आखिर में विधानसभा चुनाव होने हैं.

ये भी पढ़ें

Watch: महिलाओं के खिलाफ अपराध के आरोपों पर सीएम गहलोत का पलटवार, बोले- 'यूपी, असम और एमपी तो...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Kota News: फरार हार्डकोर अपराधी के अवैध साम्राज्य पर गरजा बुलडोजर, 1 करोड़ की जमीन करवाई कब्जा मुक्त
कोटा: फरार हार्डकोर अपराधी के अवैध साम्राज्य पर गरजा बुलडोजर, 1 करोड़ की जमीन करवाई कब्जा मुक्त
Bharatpur News: मामी ने रची खौफनाक साजिश, नाबालिग भांजी का कराया जेंडर चेंज, बोली- 'अब हम पति-पत्नी...'
भरतपुर: मामी ने रची खौफनाक साजिश, नाबालिग भांजी का कराया जेंडर चेंज, बोली- 'अब हम पति-पत्नी...'
Jaipur News: स्कॉर्पियो चालक ने मासूम को कुचला, परिवार ने 3 दिन पहले ही मनाया था पहला बर्थडे
जयपुर में स्कॉर्पियो चालक ने मासूम को कुचला, परिवार ने 3 दिन पहले ही मनाया था पहला बर्थडे
राजस्थान: हनुमान बेनीवाल के गढ़ में BJP विधायक पर जानलेवा हमला, 25KM तक किया पीछा
राजस्थान: हनुमान बेनीवाल के गढ़ में BJP विधायक पर जानलेवा हमला, 25KM तक किया पीछा

वीडियोज

YRKKH: बुआ जी की सबसे घटिया चाल! नई बहू Disha से जबरदस्ती लगवाया Armaan पर हाथ उठाने का आरोप।
Bollywood News: ‘बटवारा 1947’ में पहली बार साथ दिख सकते हैं सनी देओल-करण देओल, फादर्स डे पर सरप्राइज की चर्चा (06.06.26)
'Gullak 5' में नए Annu Bhaiya बनना था चुनौती, Anant Joshi ने साझा किया अनुभव
'Gullak Season 5' में फिर दिखी मिडिल क्लास परिवार की गर्माहट, नए अन्नू भैया ने जीता दिल
TVF ने MLM स्कैम पर बनाई दमदार सीरीज, 'The Pyramid Scheme' ने जीता दिल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'धमकियों के कारण घर...', कॉकरोच जनता पार्टी का प्रदर्शन खत्म होते ही आया अभिजीत दीपके का पहला रिएक्शन, जानें क्या कहा
'धमकियों के कारण घर...', CJP का प्रदर्शन खत्म, अभिजीत दीपके का पहला रिएक्शन, जानें क्या कहा
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन का अरविंद केजरीवाल ने किया समर्थन, बोले- 'ये आंदोलन देश के...'
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन का अरविंद केजरीवाल ने किया समर्थन, बोले- 'ये आंदोलन देश के...'
15 साल के वैभव सूर्यवंशी को स्पेशल ट्रीटमेंट देगी BCCI, आयरलैंड और इंग्लैंड टूर पर लिया बड़ा फैसला
15 साल के वैभव सूर्यवंशी को स्पेशल ट्रीटमेंट देगी BCCI, आयरलैंड और इंग्लैंड टूर पर लिया बड़ा फैसला
ना फिल्मों से नाता, लाइमलाइट से हैं दूर, फिर भी कैसे 77000 करोड़ की मालकिन हैं राम चरण की वाइफ?
ना फिल्मों से नाता, लाइमलाइट से हैं दूर, फिर भी कैसे 77000 करोड़ की मालकिन हैं राम चरण की वाइफ?
'सुरक्षा कवर के दावे सच्चाई…', सोशल मीडिया पर भड़के अभिषेक बनर्जी, जानें किसे और क्या दी नसीहत
'सुरक्षा कवर के दावे सच्चाई…', सोशल मीडिया पर भड़के अभिषेक बनर्जी, जानें किसे और क्या दी नसीहत
Cockroach Janta Party Protest LIVE: खत्म हुआ कॉकरोच जनता पार्टी का प्रोटेस्ट, तय समय से पहले ही लौट गए प्रदर्शनकारी
LIVE: खत्म हुआ कॉकरोच जनता पार्टी का प्रोटेस्ट, तय समय से पहले ही लौट गए प्रदर्शनकारी
पीएम की इतनी कड़ी सुरक्षा, फिर भी कैसे कर दी गई राजीव गांधी और इंदिरा गांधी की हत्या? 78 सालों कैसे बदला सिक्योरिटी सिस्टम
पीएम की इतनी कड़ी सुरक्षा, फिर भी कैसे कर दी गई राजीव गांधी और इंदिरा गांधी की हत्या? 78 सालों कैसे बदला सिक्योरिटी सिस्टम
Video: कनाडा में भारतीय युवक से सरेआम बदतमीजी! मॉर्निंग वॉक के दौरान बुजुर्ग महिला ने किए भद्दे कमेंट्स
कनाडा में भारतीय युवक से सरेआम बदतमीजी! मॉर्निंग वॉक के दौरान बुजुर्ग महिला ने किए भद्दे कमेंट्स
Embed widget