एक्सप्लोरर

Rajasthan Election 2023: कांग्रेस में अब शुरू होने वाला है टिकट के लिए आखिरी सर्वे, कमजोर सीटों पर उतरने वाली है टीम

Rajasthan Election 2023: आज से राजस्थान में कांग्रेस की गति और होगी तेज, क्योंकि कांग्रेस अपनी कमजोर सीटों पर पूरी ताकत लगाने के लिए मैदान में उतरने जा रही है.

Rajasthan Assembly Election 2023: राजस्थान की राजनीति के लिए जुलाई का प्रथम सप्ताह कांग्रेस के लिए बेहद अहम होने वाला है. क्योंकि बताया जा रहा है कि अब बस फेरबदल और लिस्ट जारी होनी है. इसके लिए पिछले दिनों से खूब मेहनत और सियासी कसरत हो चुकी है. दिल्ली और जयपुर की दौड़ भी पूरी हो चुकी है. अब सभी को इन्तजार है उसके परिणाम का. 

इसके साथ ही एक और बड़ी जानकारी सामने आ रही है कि यहां पर कांग्रेस उन कमजोर सीटों पर सर्वे टीम उतारने की तैयारी में है, जहां उनके विधायक अच्छा नहीं कर पाए हैं. या जहां पिछली बार पार्टी की बुरी तरह से हार हुई है. ऐसी सीटें भी बड़ी संख्या में हैं. उन सीटों का वन टू वन की बैठक में फीडबैक लिया जा चुका है. बस वहां पर अब काम शुरू होना है.  इसे लेकर पार्टी का प्रदेश नेतृत्व तो सक्रिय है ही, लेकिन  कांग्रेस का आलाकमान भी ऐसी सीटों को लेकर  बेहद संजीदा है. उन सीटों पर कांग्रेस की पूरी नजर है. 

महंगाई राहत कैम्प के बाद अब सर्वे
अब चिंता उन विधायकों को सता रही है जो काम वोट से चुनाव जीतें हैं. या फिर पिछली बार ज्यादा वोट से चुनाव हारे हैं. इसी सर्वे के बाद उनके टिकट पर मुहर लग जाएगी और यहीं से उन्हें आगे का रास्ता दिखा दिया जा सकता है. दरअसल, दो महीने तक सरकार ने महंगाई राहत कैम्प को लगाया है. उसके बाद अब उन सीटों का फीडबैक लिया जा रहा है, जिन्हें कमजोर माना जा रहा था. इस सर्वे यह देखा जाएगा कि क्या उस सीट पर महंगाई राहत कैम्प में उस क्षेत्र के विधायक या पूर्व प्रत्याशी ने बेहतर काम किया है.  जनता के बीच के उसकी पकड़  बन पाई है, या उसी गति में काम हो पाया है. 

कई विधायकों को  दिया जा चुका है संकेत
ऐसी सीटों पर सर्वे टीम उतरने जा रही है. सूत्रों, की माने तो यह बेहद अहम सर्वे है. ये सर्वे उन नेताओं के लिए खतरे की घंटी है, जिन्हें दो महीने पहले जयपुर से हिंट दिया जा चुका है. उन्हें सब पता है. इसके लिए कुछ ने तैयारी भी की है. ये सर्वे रिपोर्ट आलाकमान तक भेजी जाएगी. सूत्रों का कहना है कि यह अंतिम सर्वे है. क्योंकि इसके पहले भी कई सर्वे हो चुके हैं. विश्वस्त सूत्रों का कहना है कि जिन्हें टिकट मिलना है उन्हें संकेत दिया जा चुका है. उन्हें यह बताया जा चुका है की वो फिल्ड में लग जाए. जिनकी सीट बदली या काटी जा सकती है उन्हें भी संकेत दिया जा चुका है. 

इसी महीने टिकट पर लग सकती है मुहर
वहीं कई सर्वे इसीलिए किए जा रहे है कि कोई परेशानी न हो. जिन विधायकों के खिलाफ विधानसभा सीट पर माहौल दिख रहा है, उन्हें टिकट से वंचित किया जा सकता है. इसके लिए उन्हें भी इस बात से रूबरू कराया जा रहा है. सूत्र बता रहे हैं कि सर्वे का काम इसी महीने खत्म हो जाएगा. इसके बाद इसी महीने टिकट पर भी मुहर लग सकती है. क्योंकि पार्टी इसके पक्ष में है. सूत्रों का कहना है कि आलाकमान भी इससे सहमत है. इसलिए संगठन में भी हलचल तेज है.  

संतोष कुमार पांडेय पिछले 13 सालों से सक्रिय पत्रकारिता में हैं. इस दौरान उन्होंने कई संस्थानों में काम किया है. इस समय जयपुर डिवीजन में एबीपी लाइव के लिए काम कर रहे हैं. संतोष कुमार पांडेय राजनीति, अपराध और सामाजिक मुद्दों पर खास पकड़ रखते हैं.
Read
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान: देवनारायण मंदिर के पट खुलने तक MLA भडाना ने त्यागे अन्न-जूते, 54 साल से लगा है ताला
राजस्थान: देवनारायण मंदिर के पट खुलने तक MLA भडाना ने त्यागे अन्न-जूते, 54 साल से लगा है ताला
Jodhpur News: महिलाओं की मामूली कहासुनी बनी हाईवोल्टेज ड्रामा, सड़क पर हुई जमकर हाथापाई
जोधपुर: महिलाओं की मामूली कहासुनी बनी हाईवोल्टेज ड्रामा, सड़क पर हुई जमकर हाथापाई
LPG Crisis News Live: सिलेंडर छोड़िए, चूल्हे-भट्टियों की डिमांड भी नहीं हो रही पूरी! चाय-पूड़ी की दुकानें बंद करने को मजबूर लोग
Live: सिलेंडर छोड़िए, चूल्हे-भट्टियों की डिमांड भी नहीं हो रही पूरी! चाय-पूड़ी की दुकानें बंद करने को मजबूर लोग
Jalore News: नर्मदा नहर से महिला, 5 साल की बच्ची और युवक के शव बरामद, पुलिस जांच में जुटी
Jalore News: नर्मदा नहर से महिला, 5 साल की बच्ची और युवक के शव बरामद, पुलिस जांच में जुटी

वीडियोज

Bollywood news: अक्षय कुमार फिर रचेंगे होली का जादू! विद्या बालन संग नई फिल्म में धमाकेदार होली एंथम की चर्चा
LPG Gas Emergency: 800 वाला गैस सिलेंडर 3000 में, भड़क उठी महिलाएं | Gas Shortage
LPG Gas Emergency: 800 वाला गैस सिलेंडर 3000 में, भड़क उठी महिलाएं | Gas Shortage | Breaking
Iran-Israel War Update: महायुद्ध के बीच US का यू-टर्न! रूसी तेल खरीद पर दी छूट! | Trump
Iran-Israel War Update: झुक गया अमेरिका? सभी रूसी तेल खरीद सकेंगे सभी देश! | Trump | Netanyahu

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'घुसपैठियों को जमीन देकर देश को खतरे में डाला', प्रधानमंत्री मोदी का कांग्रेस पर बड़ा हमला
'घुसपैठियों को जमीन देकर देश को खतरे में डाला', प्रधानमंत्री मोदी का कांग्रेस पर बड़ा हमला
Bihar Next CM: निशांत कुमार होंगे बिहार के मुख्यमंत्री? अटकलों पर JDU का बड़ा बयान- 'अगला CM…'
निशांत कुमार होंगे बिहार के मुख्यमंत्री? अटकलों पर JDU का बड़ा बयान- 'अगला CM…'
'IPL खेलना छोड़ देंगे...', एमएस धोनी की रिटायरमेंट पर दिग्गज की भविष्यवाणी से सब हैरान
'IPL खेलना छोड़ देंगे...', एमएस धोनी की रिटायरमेंट पर दिग्गज की भविष्यवाणी से सब हैरान
Inside Mika Singh Farmhouse: 100 एकड़ में फैला है मीका सिंह का लग्जरी फार्महाउस, गुरुद्वारा-मंदिर से लेकर हेलीपैड तक सब मौजूद
Inside Mika Singh Farmhouse: 100 एकड़ में फैला है मीका सिंह का लग्जरी फार्महाउस, गुरुद्वारा-मंदिर से लेकर हेलीपैड तक सब मौजूद
पेड पीरियड लीव पर याचिका सुनने से सुप्रीम कोर्ट का इनकार, कहा- ऐसे महिलाओं को कोई नौकरी....
पेड पीरियड लीव पर याचिका सुनने से सुप्रीम कोर्ट का इनकार, कहा- ऐसे महिलाओं को कोई नौकरी....
LPG Cylinder: सिलेंडर की सांस अटकी! कई शहरों में LPG की बुकिंग ठप, एजेंसियों पर लंबी कतारें, जानें कैसी है मौजूदा स्थिति
सिलेंडर की सांस अटकी! कई शहरों में LPG की बुकिंग ठप, एजेंसियों पर लंबी कतारें, जानें कैसी है मौजूदा स्थिति
Fruit Vs Juice: जूस पीने के बजाय फल खाने को क्यों कहते हैं डॉक्टर्स, क्या है वजह?
जूस पीने के बजाय फल खाने को क्यों कहते हैं डॉक्टर्स, क्या है वजह?
Adobe के CEO शांतनु नारायण ने दिया इस्तीफा, जानिए कितनी है उनकी सैलरी और नेटवर्थ
Adobe के CEO शांतनु नारायण ने दिया इस्तीफा, जानिए कितनी है उनकी सैलरी और नेटवर्थ
Embed widget