एक्सप्लोरर

Rajasthan Elections: इन 86 सीटों पर कांग्रेस की नजर, बीजेपी की 'वादा खिलाफी' को जनता के सामने रखेंगे सीएम गहलोत

Rajasthan Assembly Elections: कांग्रेस केन्द्र सरकार और बीजेपी को घेरने की तैयारी में है. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नेतृत्व में 25 सितंबर से जन आशीर्वाद यात्रा की शुरुआत की जाएगी.

Rajasthan Assembly Elections 2023: देश के 4 राज्यों के साथ-साथ राजस्थान में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं. राजस्थान के इस सियासी समर में बीजेपी और कांग्रेस एक दूसरे पर हमलावर हैं. राजस्थान में सत्ता पाने की चाहत में भारतीय जनता पार्टी ने परिवर्तन संकल्प यात्रा का आयोजन किया था. बीजेपी की परिवर्तन संकल्प यात्रा राजस्थान की चारों दिशाओं से शुरू हुई थी जिनका समापन जयपुर में होगा. इस परिवर्तन संकल्प यात्रा के समापन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी आ सकते हैं.

वहीं अब कांग्रेस ने सूबे में जन आशीर्वाद यात्रा निकाल बीजेपी को घेरने की रणनीति बनाई है. जानकारी के अनुसार ईस्टर्न कैनाल मुद्दे को लेकर प्रदेश कांग्रेस पार्टी केन्द्र सरकार और भारतीय जनता पार्टी को घेरने के लिए अब मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नेतृत्व में 25 सितम्बर से जन आशीर्वाद यात्रा की शुरुआत करने जा रही है. राजस्थान के 13 पूर्वी जिलों की 86 विधानसभा सीटों पर कांग्रेस की नजर है. कांग्रेस की जन आशीर्वाद यात्रा के द्वारा 13 जिले के लोगों को ईआरसीपी को लेकर भाजपा द्वारा की गई वादा खिलाफी से अवगत कराया जाएगा.

25 सितंबर से शुरू होगी जन आशीर्वाद यात्रा
प्रदेश कांग्रेस की ओर से पूर्वी राजस्थान के 13 जिलों में जन आशीर्वाद यात्रा का आयोजन 25 सितम्बर से 29 सितम्बर तक किया जाएगा. पांच दिन की जन आशीर्वाद यात्रा 13 जिलों की 86 विधानसभा क्षेत्र में जाएगी. हालांकि अभी यह तय नहीं हुआ है कि यात्रा की शुरुआत कहां से होगी और कहां पर इसका समापन होगा. माना जा रहा है कि जयपुर या दौसा से जन आशीर्वाद यात्रा की शुरुआत हो सकती है और इसका समापन अजमेर में किया जाएगा. 

हाईटेक रथ पर निकाली जाएगी जन आशीर्वाद यात्रा 
कांग्रेस की जन आशीर्वाद यात्रा के लिए कांग्रेसी नेता एक हाईटेक रथ पर सवार होंगे. यात्रा में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा, कांग्रेस प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा समेत प्रदेश नेता, मंत्री विधायक शामिल होंगे. यात्रा के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्र में नुक्कड़ सभाओं का आयोजन भी किया जाएगा. कांग्रेस के नेता केन्द्र की सरकार को घेरते हुए राजस्थन की सरकार द्वारा चलाई गई जनकल्याणकारी योजना का बखान भी करेंगे. 

ये भी पढ़ें:

Rajasthan News: रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के कॉलेज की छात्राओं का कमाल, 110 रोबोट से बनाया भारत का मैप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान निकाय चुनाव में कांग्रेस इनको नहीं देगी टिकट! अशोक गहलोत ने साफ कर दी तस्वीर
राजस्थान निकाय चुनाव में कांग्रेस इनको नहीं देगी टिकट! अशोक गहलोत ने साफ कर दी तस्वीर
जयपुर: CM ऑफिस से 4 KM की दूरी पर स्थित सरकारी स्कूल की जर्जर हालत, उठे सवाल
जयपुर: CM ऑफिस से 4 KM की दूरी पर स्थित सरकारी स्कूल की जर्जर हालत, उठे सवाल
जयपुर में CM ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
जयपुर में CM ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
पंजाब का प्रभारी बनने पर सतीश पूनिया का बड़ा दावा, 'हरियाणा का चुनाव भी...'
पंजाब का प्रभारी बनने पर सतीश पूनिया का बड़ा दावा, 'हरियाणा का चुनाव भी...'

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पूरा सही भी नहीं, पूरा गलत...' Gen-Z पर क्या बोले बाबा बागेश्वर
'पूरा सही भी नहीं, पूरा गलत...' Gen-Z पर क्या बोले बाबा बागेश्वर
'ये लोग चाहते नहीं की आजम खान जिन्दा रहें' ED रेड के बीच योगी के मंत्री का बयान
'ये लोग चाहते नहीं की आजम खान जिन्दा रहें' ED रेड के बीच योगी के मंत्री का बयान
WTC में भारत के सबसे सफल बल्लेबाज बने ऋषभ पंत, गिल को पछाड़ा
WTC में भारत के सबसे सफल बल्लेबाज बने ऋषभ पंत, गिल को पछाड़ा
Eid 2027 पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
ईद पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
ईरान से UAE ने काटा कारोबारी कनेक्शन! सभी प्रमुख लेन-देन बंद
ईरान से UAE ने काटा कारोबारी कनेक्शन! सभी प्रमुख लेन-देन बंद
आज आपके शहर में कितने का बिक रहा घरेलू सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर का भी देखें रेट
LPG Rate Today 19 August: आज आपके शहर में कितने का बिक रहा घरेलू सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर का भी देखें रेट
इन कारणों से ढीला हो जाता है Charging Port! न करें अनदेखा
इन कारणों से ढीला हो जाता है Charging Port! न करें अनदेखा
'चाचा और चच्चा देंगे सपा को गच्चा', अखिलेश के दावों पर BJP का पलटवार
'चाचा और चच्चा देंगे सपा को गच्चा', अखिलेश के दावों पर BJP का पलटवार
Embed widget