एक्सप्लोरर

Rajasthan Elections: कांग्रेस अध्यक्ष का बड़ा आरोप- 'BJP में अपनों के प्रति आक्रोश, वे एक कमरे में साथ भी नहीं बैठ सकते'

Rajasthan Assembly Elections 2023: राहुल गांधी की मानगढ़ धाम में बड़ी सभा होने वाली है. इसको लेकर कांग्रेस राजस्थान प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा और प्रदेश अध्यक्ष गोविंद डोटासरा उदयपुर पहुंचे.

Rajasthan Elections 2023: राजस्थान में चुनावी माहौल शुरू हो चुका है. ऐसे में 9 अगस्त को आदिवासी दिवस पर राहुल गांधी की उदयपुर संभाग के बांसवाड़ा जिले स्थित मानगढ़ धाम में बड़ी सभा होने वाली है. इसको लेकर कांग्रेस राजस्थान प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास सहित अन्य कांग्रेस नेता उदयपुर पहुंचे. उन्होंने BJP को लेकर कई निशाने साधे. यही नहीं, यह तक कहा कि 25 में से 25 सांसद दो बार से जा रहे हैं. ऐसी पार्टी है यह कि एक कमरे में साथ नहीं बैठ सकती, तो क्या विकास करेगी?

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि विश्व आदिवासी दिवस 9 अगस्त को हमारे नेता राहुल गांधी उदयपुर आ रहे हैं. इसी बैठक को लेकर हम यहां पर आए हैं. यहां तीन जिलों की बैठक करेंगे, उसके बाद बांसवाड़ा जाएंगे और वहां के पदाधिकारी के साथ बैठक करेंगे. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रधानमंत्री से मानगढ़ धाम को लेकर जो राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग की थी. वह नहीं कर पाए, लेकिन हमारी सरकार से जो भी कुछ संभव होगा वह किया जाएगा. चुनावी बिल्कुल बज चुका है और हम भी आदिवासी दिवस पर आदिवासियों के साथ में कांग्रेस पार्टी का चुनावी शंखनाद करेंगे.

'2024 में पीएम मोदी नहीं रहेंगे PM'
उन्होंने कहा कि राजस्थान, छत्तीसगढ़, मिजोरम, तेलंगाना में सरकार बन रही है, तो मैं सोचता हूं कि 2024 पीएम मोदी के लिए कठिन होगा. इसमें कोई अतिशयोक्ति नहीं है कि वह तीसरी बार पीएम नहीं बनेंगे. पीएम मोदी सिर्फ मन की बात करते हैं, काम की बात नहीं. क्योंकि 6-7 बार राजस्थान आ चुके हैं, लेकिन काम की बात नहीं की है. उन्होंने जो वादे किए वह शायद भूल चुके हैं या वह वादे पूरे करना नहीं चाहते. कोई घोषणा नहीं की उन्होंने.

BJP दो टुकड़ों में बंटी है
प्रदेशाध्यक्ष डोटासरा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी टुकड़ों में बटी हुई है. यह तो प्रतिपक्ष की भूमिका निभाई ही नहीं पा रहे हैं. यह तो आपस की लड़ाई लड़ रहे हैं. एक साथ एक कमरे में यह लोग नहीं बैठ सकते हैं. यह अभी जो अभियान चला रहे हैं, नहीं सहेगा राजस्थान. यह अभियान तो इनके 25 सांसदों पर लागू है. इन चार साढे चार साल में कोई काम नहीं किया, जबकि दो टर्म से 25 में से 25 सांसद जा रहे हैं. इसके बाद भी एक भी गिनने जैसा काम नहीं किया. राजस्थान सरकार की गुड गवर्नेंस से लोग खुश है, आक्रोश केंद्र पर हैं.

जालीवाला बाग से भी कम नहीं मानगढ़ धाम की घटना: रंधावा
सुखजिंदर रंधावा ने कहा कि 9 अगस्त को आदिवासी दिवस है. उस दिन राहुल गांधी मानगढ़ धाम आ रहे हैं. जब मैंने इस मानगढ़ धाम की हिस्ट्री पढ़ी तो पता चला कि यह जलियांवाला बाग हत्याकांड से भी कम नहीं है. यहां देश के लिए कई आदिवासियों ने शहादत दी. उनकी शहादत को नमन करने और याद करने के लिए आदिवासी दिवस मनाएंगे. कई कार्यकर्ताओं में उत्साह है. इस आदिवासी दिवस के उत्सव में हम भाग लेकर सभी शहीदों को नमन करेंगे.

यह भी पढ़ें: Rajasthan Election 2023: राजस्थान की इस सीट पर जो जीता चुनाव, उसी दल की बनती है सरकार, हर बार बदल जाता है समीकरण

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Jodhpur News: होली की खुशियों पर बदमाशों का साया, महिलाओं से छेड़छाड़, एक दर्जन गाड़ियों में तोड़फोड़
जोधपुर: होली की खुशियों पर बदमाशों का साया, महिलाओं से छेड़छाड़, एक दर्जन गाड़ियों में तोड़फोड़
Bharatpur News: आम से खास तक सभी रंगों में सराबोर, होली का धमाल, जिला कलेक्टर ने जनता के साथ खेली होली
आम से खास तक सभी रंगों में सराबोर, होली का धमाल, जिला कलेक्टर ने जनता के साथ खेली होली
ईरान-इजरायल वॉर में नागौर के दिलीप की मौत, ओमान के पोर्ट पर खड़ी मर्चेंट नेवी की शिप पर मिसाइल अटैक
ईरान-इजरायल वॉर में नागौर के दिलीप की मौत, ओमान के पोर्ट पर खड़ी मर्चेंट नेवी की शिप पर मिसाइल अटैक
राजस्थान में होली की धूम, CM भजनलाल शर्मा ने खेली होली, मंदिरों में उड़े अबीर गुलाल
राजस्थान में होली की धूम, CM भजनलाल शर्मा ने खेली होली, मंदिरों में उड़े अबीर गुलाल

वीडियोज

Vasudha: 😧Hanumant का License जब्त गाड़ी और नौकरी दोनों गए हाथ से, अब क्या करेगी Vasudha?
Israel Iran War: खामेनेई की मौत से जल उठा Pakistan ! | Khamenei | Trump । Iraq Protest | Breaking
Israel Iran War: Beirut में हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर इजरायली सेना का बड़ा हमला| Netanyahu | Trump
Israel Iran War: Khamenei को इजरायली फोर्स IDF ने बताया आतंकी | Netanyahu | Trump
Israel Iran War: B2 बॉम्बर की एंट्री..तबाह हो जाएगा ईरान! | Khamenei | Trump | Netanyahu | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Pakistan Afghanistan: डूरंड लाइन पर भीषण संघर्ष, अफगान सेना ने तबाह कीं पाकिस्तान की 7 चौकियां
डूरंड लाइन पर भीषण संघर्ष, अफगान सेना ने तबाह कीं पाकिस्तान की 7 चौकियां
नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की चर्चा के बीच JDU का विरोध शुरू, दे दी बड़ी चेतावनी
नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की चर्चा के बीच JDU का विरोध शुरू, दे दी बड़ी चेतावनी
SA vs NZ Semi Final: 77 पर गिरे 5 विकेट, फिर आया मार्को यानसेन का तूफान; सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका ने ठोके 169 रन
77 पर गिरे 5 विकेट, फिर आया मार्को यानसेन का तूफान; सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका ने ठोके 169 रन
'हमें अपनापन और सुरक्षा महसूस हुई', बेटी के साथ दुबई में फंसी हैं लारा दत्ता, बोलीं- 'भारत आने की कोशिश कर रही हूं'
'हमें अपनापन और सुरक्षा महसूस हुई', बेटी के साथ दुबई में फंसी हैं लारा दत्ता, बोलीं- 'भारत आने की कोशिश कर रही हूं'
'कोई भी उत्तराधिकारी चुना...' खामेनेई के अंतिम संस्कार से पहले इजरायल ने ईरान को फिर दी धमकी
'कोई भी उत्तराधिकारी चुना...' खामेनेई के अंतिम संस्कार से पहले इजरायल ने ईरान को फिर दी धमकी
यूएस के हवाई हमलों का खौफ? क्यों टला ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई की अंतिम विदाई का कार्यक्रम
यूएस के हवाई हमलों का खौफ? क्यों टला ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई की अंतिम विदाई का कार्यक्रम
मर्चेंट नेवी में कैसे मिलती है जॉब, 12वीं के बाद इसमें कैसे बनाएं करियर?
मर्चेंट नेवी में कैसे मिलती है जॉब, 12वीं के बाद इसमें कैसे बनाएं करियर?
पुरी के जगन्नाथ मंदिर के पास नीदरलैंड के सैलानियों पर चढ़ा होली का रंग, जमकर उड़ाया गुलाल, वीडियो वायरल
पुरी के जगन्नाथ मंदिर के पास नीदरलैंड के सैलानियों पर चढ़ा होली का रंग, जमकर उड़ाया गुलाल, वीडियो वायरल
Embed widget