एक्सप्लोरर

Rajasthan Election: राजस्थान में 'लाल डायरी' पर सियासत तेज, डोटासरा बोले- 'BJP की साजिश, गलती से हमारा साथी गुढ़ा...'

Rajasthan Election: राजेंद्र गुढ़ा का दावा है कि इस डायरी में 'दो नंबर का लेनदेन दर्ज है.' डोटासरा ने साक्षात्कार में कहा कि चुनाव के दौरान माहौल बनाने के लिये यह सब किया गया है.

Rajasthan Elections 2023: राजस्थान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने बर्खास्त मंत्री राजेन्द्र गुढ़ा की कथित 'लाल डायरी' मामले को भारतीय जनता पार्टी की साजिश बताया और कहा कि दुर्भाग्य से हमारा एक साथी गुढ़ा इसमें शामिल हो गया.

डोटासरा ने एक साक्षात्कार में कहा, '(ज‍िस) लाल डायरी को लेकर माहौल बनाया गया वह केवल बीजेपी की साजिश से रचा गया खेल था, क्योंकि देश के प्रधानमंत्री के पास में 27 तारीख को सीकर में बोलने के लिए कुछ नहीं है. आप देखना प्रधानमंत्री अपनी सभा में लाल डायरी का जिक्र करेंगे.'

प्रधानमंत्री मोदी 27 जुलाई को सीकर में... 

उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री मोदी 27 जुलाई को सीकर में सभा करने वाले हैं. गुढ़ा ने सोमवार को विधानसभा में 'लाल डायरी' को लेकर हंगामा किया और उसके बाद 'धक्का-मुक्की व असहज' दृश्यों के बाद उन्हें विधानसभा से निलंबित कर दिया गया था. इससे पहले शुक्रवार शाम को उन्हें सैनिक कल्याण राज्यमंत्री पद से बर्खास्त किया गया था.

गुढ़ा का दावा है कि इस डायरी में 'दो नंबर का लेनदेन दर्ज है.' डोटासरा ने साक्षात्कार में कहा कि चुनाव के दौरान माहौल बनाने के लिये यह सब किया गया है. उन्होंने सवाल उठाया कि गुढ़ा यह डायरी कहां से निकाल कर लाए और अगर वे इसे कहीं से लाए भी तो यह इतने समय तक उनके पास कैसे रही और गुढ़ा ने इसे केंद्रीय जांच एजेंसियों को क्यों नहीं सौंपा.

उल्लेखनीय है कि विधानसभा में गुढ़ा से जुड़े घटनाक्रम के दौरान भारतीय जनता पार्टी के कई विधायकों ने भी हाथों में प्रतीकात्मक 'लाल डायरियां' ले रखीं थीं. इसका जिक्र करते हुए डोटासरा ने कहा, 'बीजेपी के लोग पहले से लाल डायरी लेकर विधानसभा में आए. तो आप समझ सकते हैं कि जो चुनाव आ रहे हैं उसको लेकर ये बीजेपी की साजिशें हैं.’’

डोटासरा ने कहा, 'उसमें दुर्भाग्य से हमारा एक साथी (विधायक गुढ़ा) शामिल हो गया.. उनको होना नहीं चाहिए था या उनकी जो रणनीति है वो वहां पर लीक हो रही है.’’उन्होंने कहा,' केवल माहौल बनाने का काम हो रहा है.. ना ऐसी कोई बात है.. ना ऐसी कोई डायरी है तो यह तो सब चुनावी माहौल है.'

इसे भी पढ़ें: Rajasthan: कोटा बना राजस्थान का चौथा विकास प्राधिकरण, शहर की बढ़ेगी सीमा, क्षेत्राधिकार में आएंगे 289 नए गांव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CBI और RBI अधिकारी बनकर पूर्व जज से ढाई करोड़ की ठगी, 15 दिन रखा डिजिटल अरेस्ट
CBI और RBI अधिकारी बनकर पूर्व जज से ढाई करोड़ की ठगी, 15 दिन रखा डिजिटल अरेस्ट
उदयपुर: सीने को चीरते हुए दिल तक पहुंचा तीर! ऐसे बची छात्र की जान
उदयपुर: सीने को चीरते हुए दिल तक पहुंचा तीर! ऐसे बची छात्र की जान
सीकर में PGDCA एग्जाम में खुलेआम सामूहिक नकल, परीक्षा निरस्त, कार्रवाई शुरू
सीकर में PGDCA एग्जाम में खुलेआम सामूहिक नकल; परीक्षा निरस्त, कार्रवाई शुरू
सवा घंटे की बारिश में पानी-पानी हुआ जयपुर, घर-दुकानों में घुसा पानी
सवा घंटे की बारिश में पानी-पानी हुआ जयपुर, घर-दुकानों में घुसा पानी

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक
'असल शुद्धिकरण उत्तराखंड का होना चाहिए', खरगे के 'अपमान' पर भड़कीं कुमारी सैलजा
'असल शुद्धिकरण उत्तराखंड का होना चाहिए', खरगे के 'अपमान' पर भड़कीं कुमारी सैलजा
गॉल टेस्ट में बनेंगे 700 रन? श्रीलंकाई कप्तान ने पिच को लेकर खोला बड़ा राज
गॉल टेस्ट में बनेंगे 700 रन? श्रीलंकाई कप्तान ने पिच को लेकर खोला बड़ा राज
45 साल की उम्र में तीसरी शादी करेंगे पवन सिंह? राधे मां ने कर दी भविष्यवाणी, पावर स्टार ने यूं किया रिएक्ट
तीसरी शादी करेंगे पवन सिंह? राधे मां ने कर दी भविष्यवाणी
हल्द्वानी में शुद्धिकरण पर खरगे बोले, 'अपमान हुआ', जेपी नड्डा ने कहा- जांच कराएंगे
हल्द्वानी में शुद्धिकरण पर खरगे बोले, 'अपमान हुआ', जेपी नड्डा ने कहा- जांच कराएंगे
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
दिल्ली की मंडी में आज क्या रहेगा सोयाबीन का भाव? जान लें ताजा अपडेट
दिल्ली की मंडी में आज क्या रहेगा सोयाबीन का भाव? जान लें ताजा अपडेट
Fish Without Onion And Garlic: बगैर लहसुन प्याज कैसे बनाएं मछली? इस रेसिपी से आएगा वही स्वाद
बगैर लहसुन प्याज कैसे बनाएं मछली? इस रेसिपी से आएगा वही स्वाद
Embed widget