एक्सप्लोरर

Rajasthan Election 2023: इधर बीजेपी का जोधपुर में हो रहा था चुनावी कार्यक्रम, उधर पार्टी के पार्षद ने दिया इस्तीफा, जानिए वजह

Jodhpur News: राजस्थान विधानसभा चुनाव से पहले जोधपुर नगर निगम के एक पार्षद ने बीजेपी से इस्तीफा दे दिया है, उन्होंने बीजेपी पर कई आरोप भी लगाए हैं.

Rajasthan Assembly Election 2023: देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 5 अक्टूबर को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के गृह जिले जोधपुर के दौरे पर रहेंगे. इससे पहले भारतीय जनता पार्टी के जोधपुर नगर निगम दक्षिण के बोर्ड में काम नहीं होने से नाराज बीजेपी के वार्ड नंबर 2 के पार्षद ने पार्टी की सदस्य पद से इस्तीफा दे दिया है. पार्षद दलपत वैष्णवी नाम बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष और जिला अध्यक्ष को अपना त्यागपत्र भेज दिया है. अपने त्यागपत्र में पार्षद ने लिखा है कि जनता की डिमांड को लेकर बढ़ रही परेशानियां देखते हुए. अपने ही बोर्ड में काम नहीं करवा पा रहे हैं.

जोधपुर नगर निगम दक्षिण के वार्ड नंबर 2 से पार्षद दलपत वैष्णव ने अपने त्यागपत्र में लिखा है, "मैं पिछले 40 साल से भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता हूं और पिछले 15 साल से अलग-अलग पदों पर काम कर रहा हूं, लेकिन अब अपनी ही पार्टी का बोर्ड होने के बावजूद काम नहीं हो रहे हैं, तो जनता हम पर सवाल खड़े करती हैं. इसलिए मैं अपने पद से त्यागपत्र दे रहा हूँ."

नगर निगम में पूरी तरह से भ्रष्टाचार का बोलबाला है
पार्षद दलपत वैष्णव ने एबीपी न्यूज़ से बात करते हुए कहा, "नगर निगम में पूरी तरह से भ्रष्टाचार का बोलबाला है. जनता के कोई भी काम बिना लेनदेन के नहीं हो रहे हैं. डीसी लेवल के अधिकारी कहते है कि कुछ काम सेवा के होते हैं, कुछ सेवा शुल्क के. मेरी कच्ची बस्ती के नियमन प्रति फाइल के 50000 रुपये का शुल्क मांगा गया. जयपुर नगर निगम दक्षिणी में बीजेपी का बोर्ड है और बीजेपी की महापौर है, इन सब से शिकायत करने के बावजूद भी हमारे काम नहीं हो रहा है."

इस कारण दिया इस्तीफा 
बता दे की देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 5 अक्टूबर को जोधपुर के दौरे पर रहेंगे. इस दौरान एक बड़ी सभा का भी आयोजन किया गया है. चुनावी रणनीति का जय घोष करने वाले हैं, ऐसे में कुछ पहले एक पार्षद ने इस्तीफा दिया था और अब एक और पार्षद ने अपनी ही पार्टी के बोर्ड में काम नहीं करवाने कि वजह और भ्रष्टाचार से परेशान होकर इस्तीफा दे दिया है.

ये भी पढ़ें: Rajasthan News: 5 अक्टूबर को फिर राजस्थान आ रहे पीएम मोदी, जोधपुर को देंगे ये बड़ी सौगात

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान SI भर्ती 2021 मामले में अभ्यर्थियों को झटका, हाईकोर्ट ने सिंगल बेंच के फैसले को रखा बरकरार
राजस्थान SI भर्ती 2021 मामले में अभ्यर्थियों को झटका, हाईकोर्ट ने सिंगल बेंच के फैसले को रखा बरकरार
जयपुर के जिस इलाके में गवर्नर, CM और मंत्री का घर, वहां गंदा पानी पीकर बीमार हुए 500 से ज्यादा लोग
जयपुर के जिस इलाके में गवर्नर, CM और मंत्री का घर, वहां गंदा पानी पीकर बीमार हुए 500 से ज्यादा लोग
मिडिल ईस्ट में युद्ध की वजह से इंपोर्ट-एक्सपोर्ट का काम प्रभावित, जयपुर में कंटेनर यार्ड में पसरा सन्नाटा!
मिडिल ईस्ट में युद्ध की वजह से इंपोर्ट-एक्सपोर्ट का काम प्रभावित, जयपुर में कंटेनर यार्ड में पसरा सन्नाटा!
जयपुर में तेज आंधी बनी काल! पल भर में ढह गए मकान, उखड़ गए पेड़, 2 लोगों की दर्दनाक मौत
जयपुर में तेज आंधी बनी काल! पल भर में ढह गए मकान, उखड़ गए पेड़, 2 लोगों की दर्दनाक मौत

वीडियोज

Sansani: जंग में ट्रंप की 'टॉकिंग स्ट्राइक' ! | Iran-israel War | Middle East War | Iranattackisrael
Iran- Israel War: पायलट के बदले होगी बड़ी सौदेबाजी? बुशहर के बाद करज बना जंग का मैदान ! | ABP News
Chitra Tripathi: ट्रंप की ये चूक बन गई सबसे बड़ी मुसीबत! | Iran US Israel Wa | Trump | Netanyahu
MP News: घर के बाहर बैठे लोगों पर कुत्ते का खूनी हमला, सीसीटीवी देख दहल जाएंगे आप। Indore CCTV
Sandeep Chaudhary: ईरान का इंतकाम...ट्रंप मांगे संघर्ष विराम ! | Iran US Israel War

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान युद्ध के बीच डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा एक्शन, कासिम सुलेमानी की भतीजी का ग्रीन कार्ड कैंसिल, छोड़ना होगा अमेरिका
ईरान युद्ध के बीच डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा एक्शन, कासिम सुलेमानी की भतीजी का ग्रीन कार्ड कैंसिल, छोड़ना होगा अमेरिका
हिमाचल के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा, पर्यटकों से भरी ट्रैवलर नाले में गिरी, 4 की मौत
हिमाचल के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा, पर्यटकों से भरी ट्रैवलर नाले में गिरी, 4 की मौत
Shubman Gill हुए गुजरात टाइटंस से बाहर, अचानक विदेशी खिलाड़ी को मिली कप्तानी, जानें वजह
शुभमन गिल हुए गुजरात टाइटंस से बाहर, अचानक विदेशी खिलाड़ी को मिली कप्तानी, जानें वजह
ईरान ने पाकिस्तान में बातचीत से किया था इनकार, अब आई अराघची की सफाई, इशाक डार ने कहा- THANK YOU भाई
ईरान ने पाकिस्तान में बातचीत से किया था इनकार, अब आई अराघची की सफाई, इशाक डार ने कहा- THANK YOU भाई
'रामायण' में हुई अमिताभ बच्चन के दामाद की एंट्री! रणबीर कपूर की फिल्म में बनेंगे 'इंद्र देव'
'रामायण' में हुई अमिताभ बच्चन के दामाद की एंट्री! रणबीर कपूर की फिल्म में बनेंगे 'इंद्र देव'
होर्मुज स्ट्रेट खोलने के लिए ट्रंप ने ईरान को दिया 48 घंटे का अल्टीमेटम, कहा- नहीं माना तो बरपेगा कहर
होर्मुज स्ट्रेट खोलने के लिए ट्रंप ने ईरान को दिया 48 घंटे का अल्टीमेटम, कहा- नहीं माना तो बरपेगा कहर
Varun Dhawan Daughter DDH Disease: किस बीमारी से जूझ रही है वरुण धवन की बेटी, जानें इसके लक्षण और यह कितनी खतरनाक?
किस बीमारी से जूझ रही है वरुण धवन की बेटी, जानें इसके लक्षण और यह कितनी खतरनाक?
यूपी पुलिस में निकलेगी 81 हजार पदों पर बंपर भर्ती, जानें इसमें कैसे करेंगे अप्लाई?
यूपी पुलिस में निकलेगी 81 हजार पदों पर बंपर भर्ती, जानें इसमें कैसे करेंगे अप्लाई?
Embed widget