एक्सप्लोरर

राजस्थान विधानसभा में स्पीकर वासुदेव देवनानी की आंखों में आंसू, 'मुझपर आरोप लगता है कि...'

Rajasthan Assembly Speaker Vasudev Devnani: राजस्थान विधानसभा में गतिरोध जारी है. इस बीच राजस्थान विधानसभा के स्पीकर वासुदेव देवनानी भावुक हो गए. उन्होंने कहा कि मुझे अपशब्द कहा गया.

Rajasthan Assembly Speaker Vasudev Devnani: राजस्थान विधानसभा में बीजेपी और कांग्रेस के बीच तकरार जारी है. इस बीच राजस्थान कांग्रेस के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटसरा के बयान को लेकर स्पीकर वासुदेव देवनानी भावुक हो गए. उन्होंने कहा कि उन्हें अपशब्द कहा गया.

देवनानी ने कहा, ''मुझपर आरोप लगता है कि सत्ता पक्ष को बचा रहे हो, लेकिन मैं आत्मा के साथ कह सकता हूं कि मैंने कभी भी पक्षपात नहीं किया और न करूंगा.'' ये कहते कहते वासुदेव देवनानी भावुक हो गए और उन्होंने पानी भी पी.

उन्होंने कहा कि इस तरह के शब्द सुनने के बाद मन में पीड़ा होना स्वाभाविक है. अपशब्द कहे गए. समझौता का पालन नहीं किया गया, टीवी पर भी देख रहा था किस तरह का शब्द इस्तेमाल किया गया. 

डोटसरा के खिलाफ कार्रवाई की मांग

वासुदेव देवनानी ने कहा, ''आप सभी आसन का सम्मान करें, परंपरा चलती रहे. यहां की मर्यादाएं बने. मैं छोटा सा कार्यकर्ता था, कॉलेज में पढ़ाता था, कभी सोचा नहीं था कि यहां तक पहुंचूंगा.'' यह कहते हुए देवनानी की आंखों में आंसू आ गए. 

उन्होंने कहा कि सदन की मर्यादा रखने के लिए सभी कटिबद्ध रहें. मैं यही आशा करता हूं. इसी दौरान सत्ता पक्ष की तरफ से विधायक खड़े हुए और कहा कि डोटासरा (राजस्थान कांग्रेस अध्यक्ष) के चुनाव लड़ने पर आजीवन बैन लगना चाहिए.  

वहीं गोविंद सिंह डोटासरा ने स्पीकर वासुदेव देवनानी को चुनौती देते हुए कहा कि अगर कोई गीता पर हाथ रखकर यह साबित कर दे कि मेरी माफी की बात हुई थी, तो मैं राजनीति छोड़ दूंगा.

क्या है पूरा विवाद?

मंगलवार को जैसे ही विधानसभा की कार्यवाही शुरू हुई कांग्रेस विधायक विधानसभा परिसर के बाहर धरने पर बैठ गए और नारेबाजी की. कांग्रेस के बहिष्कार के बीच सदन के अंदर प्रश्नकाल की कार्यवाही जारी रही. कांग्रेस सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री अविनाश गहलोत से माफी और कांग्रेस विधायकों के निलंबन की मांग कर रही है. 

विधानसभा में गतिरोध समाप्त करने के लिए अध्यक्ष वासुदेव देवनानी के कक्ष में बीजेपी के नेताओं और विपक्षी कांग्रेस नेताओं के बीच कई दौर की वार्ता हुई, लेकिन मामला सुलझ नहीं सका, क्योंकि निलंबित कांग्रेस विधायक और कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के बयान से अध्यक्ष और संसदीय कार्य मंत्री संतुष्ट नहीं थे.

मंत्री अविनाश गहलोत ने शुक्रवार को प्रश्नकाल के दौरान कामकाजी महिलाओं के लिए छात्रावास संबंधी प्रश्न का उत्तर देते समय विपक्ष की ओर इशारा करते हुए कहा था, ‘‘2023-24 के बजट में भी आपने हर बार की तरह अपनी ‘दादी’ इंदिरा गांधी के नाम पर इस योजना का नाम रखा था.’’ 

इसी बयान को लेकर कारण सदन में भारी हंगामा हुआ. हंगामे के कारण प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, रामकेश मीणा, अमीन कागजी, जाकिर हुसैन, हाकम अली और संजय कुमार सहित छह कांग्रेस विधायकों को सदन से निलंबित कर दिया गया था. निलंबन खत्म करने की मांग को लेकर कांग्रेस विधायकों ने रात में धरना भी दिया.

'किए गए वादों से बचने के लिए...', राजस्थान में कांग्रेस विधायकों के निलंबन पर बोले अशोक गहलोत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Jaipur News: पुलिस मुख्यालय की बैठक में जातिगत टिप्पणी से मचा बवाल, SP के खिलाफ SC/ST एक्ट में केस दर्ज
जयपुर: पुलिस मुख्यालय की बैठक में जातिगत टिप्पणी से मचा बवाल, SP के खिलाफ SC/ST एक्ट में केस दर्ज
Jodhpur News: बिश्नोई समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष से मारपीट, बिल को लेकर हुआ विवाद, धरने पर बैठे समर्थक
जोधपुर में बिश्नोई समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष से मारपीट, बिल को लेकर हुआ विवाद, धरने पर बैठे लोग
Sirohi News: बिना डिग्री चल रहा क्लिनिक, आबूरोड में झोलाछाप डॉक्टरों के जाल से आदिवासी मरीज परेशान
सिरोही: बिना डिग्री चल रहा क्लिनिक, आबूरोड में झोलाछाप डॉक्टरों के जाल से आदिवासी मरीज परेशान
Barmer News: जिला न्यायालय को उड़ाने की धमकी से हड़कंप, खाली कराया गया कोर्ट
बाड़मेर: जिला न्यायालय को उड़ाने की धमकी से हड़कंप, खाली कराया गया कोर्ट

वीडियोज

Khamenei की मौत के बाद Mojtaba के Supreme Leader बनने का खुला राज! | Iran-Israel War
Mojtaba Khamenei: तेल के खेल में फंसने वाली है जनता ! | Israel Iran War Updates
Iran Vs US-Israel War: ईरान के इजरायल पर हमले को लेकर पूर्व राजनयिक ने क्या बताया? | Donald Trump
Iran में Israel ने बरसाए बम..मचा दी जबरदस्त तबाही! | Iran Vs US-Israel War Update | Donald Trump
Iran हो रहे ताबड़तोड़ हमले..Mojtaba के Supreme Leader बनते ही भारी तबाही | Iran Vs US-Israel War

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरी वर्ल्ड वॉर शुरू हो चुकी है', मिडिल ईस्ट के हालातों पर PAK एक्सपर्ट का दावा- रूस के पास होगा गल्फ देशों का तेल और पुतिन...
'तीसरी वर्ल्ड वॉर शुरू हो चुकी है', मिडिल ईस्ट के हालातों पर PAK एक्सपर्ट का दावा- रूस के पास होगा गल्फ देशों का तेल और पुतिन...
लखनऊ: शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का राजधानी में बड़ा कार्यक्रम, असली-नकली संतों की होगी पहचान
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का राजधानी में बड़ा कार्यक्रम, असली-नकली संतों की होगी पहचान
शाहिद कपूर की पत्नी मीरा संग कैसा है सुप्रिया पाठक का रिश्ता? बोलीं- कभी लगा ही नहीं कि मेरी बहू है
शाहिद कपूर की पत्नी मीरा संग कैसा है सुप्रिया पाठक का रिश्ता? बोलीं- कभी लगा ही नहीं कि मेरी बहू है
ईशान किशन पर टूटा था गमों का पहाड़, दो दिन पहले परिवार में हुईं 2 मौतें; फिर भी देश को जिताया वर्ल्ड कप
ईशान पर टूटा था गमों का पहाड़, परिवार में हुईं 2 मौतें; फिर भी देश को जिताया वर्ल्ड कप
टी20 वर्ल्ड कप 2026 जीतने के बाद टीम इंडिया का जश्न, स्टेडियम से वायरल हुए 5 डांस वीडियो
टी20 वर्ल्ड कप 2026 जीतने के बाद टीम इंडिया का जश्न, स्टेडियम से वायरल हुए 5 डांस वीडियो
जेईई एडवांस के लिए 23 अप्रैल से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन, 17 मई को होगी परीक्षा
जेईई एडवांस के लिए 23 अप्रैल से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन, 17 मई को होगी परीक्षा
Patola Lehenga Bridal Look: अंबानी परिवार की नई बहू ने पहना 900 साल पुराना पटोला, होश उड़ा देगा शवियाना का श्रृंगार
अंबानी परिवार की नई बहू ने पहना 900 साल पुराना पटोला, होश उड़ा देगा शवियाना का श्रृंगार
'देश की 65 करोड़ माताओं, बहनों और बेटियों को लगना चाहिए कि...', CJI की कौन सी बात सुनकर महिला वकीलों ने जोर से बजाईं तालियां?
'देश की 65 करोड़ माताओं, बहनों और बेटियों को लगना चाहिए कि...', CJI की कौन सी बात सुनकर महिला वकीलों ने जोर से बजाईं तालियां?
Embed widget