एक्सप्लोरर

भजनलाल सरकार के एक साल पूरे, राजसमंद में लगाई गई विकास कार्यों की विशेष प्रदर्शनी

Rajasthan News: राजसमंद विधायक दीप्ति माहेश्वरी ने भजनलाल सरकार के कार्यकाल को सफल करार देते हुए विकास कार्यों को गिनाया. उन्होंने कहा कि राजस्थान विकसित होगा तो पूरे देश में इसका असर दिखेगा.

Raj Samand News: राजस्थान सरकार के एक वर्ष का सफल कार्यकाल पूर्ण होने पर प्रदेश भर में आयोजित कार्यक्रमों के तहत गुरुवार को राजसमंद के जनसंपर्क कार्यालय में विकास प्रदर्शनी लगाई गई. राजसमंद विधायक दीप्ति माहेश्वरी और जिला कलेक्टर बालमुकुंद असावा ने इस प्रदर्शनी का उद्घाटन किया. इसके बाद राजसमंद विधायक दीप्ति माहेश्वरी ने भजनलाल सरकार के एक वर्ष के कार्यकाल को सफल करार देते हुए विकास कार्यों की गिनती की.

उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए बताया कि जनता ने एक साल पहले आशीर्वाद देकर पूर्ण बहुमत से यह सरकार चुनी थी. सीएम भजनलाल के नेतृत्व में सरकार चल रही है. उपचुनाव में जनता ने हमें बहुत सपोर्ट किया है. हमारी सरकार कहने में विश्वास नहीं करती, काम करके दिखाने में विश्वास करती है.

हम घोषणा नहीं करते, हम पीएम मोदी की सरकार के नेतृत्व में संकल्प लेकर अपना कोई भी कार्य करते हैं. राइजिंग राजस्थान को बहुत समर्थन मिला है, जिस तरीके से निवेश और जो प्रदर्शनी वहां पर लोगों ने आकर लगाई थी, उसी से यह पता पड़ता है कि राजस्थान में लोग अपना भविष्य देख रहे हैं. राइजिंग राजस्थान में पीएम मोदी ने खुद अपने भाषण में कहा था कि विकसित भारत का जो सपना है वो विकसित राजस्थान के सपने के साथ ही चल सकता है. राजस्थान विकसित होगा तो खुद ब खुद पूरे देश में इसका असर दिखेगा.

कलेक्टर बालमुकुंद असावा ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि राजस्थान सरकार का एक साल सफलतापूर्वक पूरा हो गया है. एक साल के अंदर राजस्थान सरकार के द्वारा जो विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं लागू की गई थी, उनकी प्रदर्शनी आज यहां पर लगाई गई हैं. यह चार दिन का कार्यक्रम है, जिसका आज पहला दिन है.

इस विकास प्रदर्शनी में बजट घोषणाएं, चल रहे कार्य, चल रही योजनाओं को विस्तार से बताया गया है. इसके साथ ही आज युवा महोत्सव भी है, कल किसान सम्मेलन है और 14 दिसंबर को महिला दिवस के रूप में मनाया जाएगा. इन सभी के अंदर जो लाभार्थी हैं, उनसे संवाद भी किया जाएगा. जिन लाभार्थियों को नियुक्ति पत्र देना है, वो कार्य भी किया जाएगा.

उन्होंने आगे कहा कि पिछले एक वर्ष में राजसमंद जिले के अंदर सभी क्षेत्रों में काफी अच्छा कार्य हुआ है. राइजिंग राजस्थान में लगभग छह हज़ार करोड़ के एमओयू किए गए थे. इसके अतिरिक्त बुनियादी ढांचे का विकास, सिंचाई, स्वास्थ्य समेत सभी सेक्टरों में हम काम कर रहे हैं.

इसे भी पढ़ें: BJP प्रभारी-अध्यक्ष, विधानसभा अध्यक्ष के बाद अब CM के काफिले में दुर्घटना, क्या बोले मदन राठौड़?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जयपुर पहुंचे सीएम मोहन यादव बोले- 'राजस्थान और MP भाई-भाई, दोनों विकास के साझीदार'
जयपुर पहुंचे सीएम मोहन यादव बोले- 'राजस्थान और MP भाई-भाई, दोनों विकास के साझीदार'
Rajasthan News: 'ईद के दिन भी लोग चूल्हे फूंक रहे', LPG संकट को लेकर कांग्रेस विधायक ने केंद्र सरकार को घेरा
'ईद के दिन भी लोग चूल्हे फूंक रहे', LPG संकट को लेकर कांग्रेस विधायक ने केंद्र सरकार को घेरा
Rajasthan News: भरतपुर में ईद के दिन हजारों लोगों ने अदा की नमाज, देश में अमन चैन की मांगी दुआ
राजस्थान: भरतपुर में ईद के दिन हजारों लोगों ने अदा की नमाज, देश में अमन चैन की मांगी दुआ
Jodhpur News: शिव शक्ति नगर में दो दिन से सीवरेज ओवरफ्लो, गंदे पानी में छिपे गड्ढे में गिरी बुजुर्ग की स्कूटी
जोधपुर: शिव शक्ति नगर में दो दिन से सीवरेज ओवरफ्लो, गंदे पानी में छिपे गड्ढे में गिरी बुजुर्ग की स्कूटी

वीडियोज

Iran Israel War: क्यों अहम है Diego Garcia का 'अजेय किला'? जहां से उड़े B-2 बॉम्बर्स! | American Base
US Israel Iran War: मुनीर की धमकी, 'ईरान से प्यार है तो पाकिस्तान छोड़ दो!' भड़के शिया धर्मगुरु!
Mathura Hinsa: फरसा वाले बाबा की मौत पर मथुरा में बवाल..अब कैसे हालात? | Gau Rakshak Murder
Iran Israel War Update: अमेरिका-इजरायल का भयंकर हमला..ईरान में मची तबाही | America News
Iran Israel War Update: इजरायल के परमाणु संयंत्र पर हमले की कोशिश..क्यों कर रहा ईरान?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
UP Weather: पूरे प्रदेश में आज बारिश-तूफान का खतरा, चलेंगी तेज हवाएं, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
पूरे यूपी में आज बारिश-तूफान का खतरा, चलेंगी तेज हवाएं, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
Iran-US War: 'पूरी तरह खत्म कर दिया...', ईरान से युद्ध के बीच ट्रंप का बड़ा बयान, तेहरान को लेकर क्या-क्या कहा?
'पूरी तरह खत्म कर दिया...', ईरान युद्ध के बीच ट्रंप का बड़ा बयान, तेहरान को लेकर क्या-क्या कहा?
ईद पर रेड अनारकली में धुरंधर एक्ट्रेस आयशा खान ने बिखेरा जलवा, लुक्स से लूटी लाइमलाइट
ईद पर रेड अनारकली में धुरंधर एक्ट्रेस आयशा खान ने बिखेरा जलवा, लुक्स से लूटी लाइमलाइट
'अगर पाकिस्तान पर हमला हुआ तो हम मुंबई-दिल्ली पर...', PAK के पूर्व हाई कमिश्नर की भारत को गीदड़भभकी
'पाकिस्तान पर हमला हुआ तो हम मुंबई-दिल्ली पर...', PAK के पूर्व हाई कमिश्नर की भारत को गीदड़भभकी
Fact Check: 'शर्टलेस' होकर फरारी में घूम रहे हार्दिक पांड्या, क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई? यहां जानें
'शर्टलेस' होकर फरारी में घूम रहे हार्दिक पांड्या, क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?
'जब अमेरिका-इजरायल गारंटी दें कि अब...', ईरानी राष्ट्रपति पेजेशकियान ने PM मोदी को बताई जंग रोकने की शर्त
'जब US-इजरायल गारंटी दें कि अब...', ईरानी राष्ट्रपति ने PM मोदी को बताई जंग रोकने की शर्त
बेबी डॉल पर गार्ड का धमाल...लड़कियों के साथ डांस कर जीता दिल, सोशल मीडिया पर छाया वीडियो
बेबी डॉल पर गार्ड का धमाल...लड़कियों के साथ डांस कर जीता दिल, सोशल मीडिया पर छाया वीडियो
बुखार आने पर झट से खा लेते हैं दवाई, शरीर के साथ नाइंसाफी तो नहीं कर रहे आप?
बुखार आने पर झट से खा लेते हैं दवाई, शरीर के साथ नाइंसाफी तो नहीं कर रहे आप?
Embed widget