एक्सप्लोरर

चार जून से पहले राजस्थान की सियासत में अलग सुगबुगाहट, बीजेपी-कांग्रेस में हो रही इस बात की चर्चा

Rajasthan Politics: राजस्थान में लोकसभा चुनाव के बाद सियासी उठापटक बिल्कुल शांत है. लोकसभा चुनाव परिणाम से पहले या बाद में प्रदेश के दोनों सियासी दल बीजेपी- कांग्रेस में बड़े बदलाव हो सकते हैं

Rajasthan News Today: राजस्थान की राजनीति में पिछले छह महीने से बेहद शांति है. बीजेपी और कांग्रेस में एक बड़े बदलाव की तैयारी थी, लेकिन कुछ हो नहीं सका. यहां तक कि दोनों दलों का केंद्रीय नेतृत्व भी यहां सब कुछ यथास्थिति बनाकर चलने पर सहमत हो गया. इसके बाद यहां पर लगातार दो बड़े चुनाव हुए. जिसे लेकर कोई बड़ा बदलाव नहीं हो पाया. 

मगर अब यहां पर बड़े बदलाव की तैयारी शुरू हो गई है. हालांकि पहले चर्चा थी कि चुनाव परिणाम के बाद कुछ निर्णय लिया जाएगा, लेकिन उससे पहले यहां पर लिस्ट बनाई जा रही है. दोनों दलों में संगठनात्मक बदलाव होने के आसार हैं. इसके लिए लिस्ट जल्द सामने आ सकती है. बीजेपी और कांग्रेस दोनों में "ओवर हालिंग" की पूरी तैयारी चल रही है.

बीजेपी में हो सकता है ये बदलाव 
भारतीय जनता पार्टी राजस्थान में बड़े बदलाव करेगी. राजस्थान में बीजेपी संगठन महामंत्री, प्रदेश प्रभारी, प्रदेश स्तर के तमाम पदों पर बदलाव की तैयारी है. इसके साथ ही सभी मोर्चों में बदलाव के संकेत मिलने लगे हैं. इस बार महिलाओं और युवाओं को अधिक संख्या में जगह दिए जाने की रणनीति बनाई जा रही है. 

राजस्थान में विधानसभा चुनाव के बाद ही बदलाव की बात हो रही थी, लेकिन लोकसभा चुनाव करीब होने से कोई बदलाव नहीं हो सका. अब यहां पर किसी महिला अध्यक्ष बनाये जाने की तैयारी हो रही है. इसके लिए कई नामों पर विचार शुरू हो गया है. कुछ महिला नेत्रियों को बड़ी जिम्मेदारी दी जा सकती है. बीजेपी सूत्रों का कहना है कि अभी बस चर्चा है लेकिन बदलाव बड़े होंगे.

कांग्रेस में अध्यक्ष सहित कई पदों पर होगा बदलाव
राजस्थान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा का कार्यकाल लगभग पूरा हो चुका है. उनके कार्यकाल को विस्तार दिया गया है. अब चुनाव के बाद किसी दूसरे नेता को कमान दी जा सकती है. कई नामों पर चर्चा चल रही है. कई विधायकों को संगठन में बड़ी जिम्मेदारी दी जा सकती है. 

कांग्रेस के कुछ महिला नेत्रियों को स्थान मिल सकती है. कांग्रेस सूत्रों का कहना है कि अभी इस पर सिर्फ बात हुई है लेकिन कुछ फाइनल नहीं हुआ है. कांग्रेस में जिलास्तर पर कई बदलाव हो सकते हैं. यूथ कांग्रेस और महिला कांग्रेस संगठन में कई बड़े बदलाव होने के आसार हैं.

ये भी पढ़ें: Haj 2024: जयपुर से आजमीन के पहले जत्थे ने मदीना के लिए भरी उड़ान, 27 मई तक राजस्थान से पहुंचेंगे 4 हजार यात्री

संतोष कुमार पांडेय पिछले 13 सालों से सक्रिय पत्रकारिता में हैं. इस दौरान उन्होंने कई संस्थानों में काम किया है. इस समय जयपुर डिवीजन में एबीपी लाइव के लिए काम कर रहे हैं. संतोष कुमार पांडेय राजनीति, अपराध और सामाजिक मुद्दों पर खास पकड़ रखते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Kota News: फरार हार्डकोर अपराधी के अवैध साम्राज्य पर गरजा बुलडोजर, 1 करोड़ की जमीन करवाई कब्जा मुक्त
कोटा: फरार हार्डकोर अपराधी के अवैध साम्राज्य पर गरजा बुलडोजर, 1 करोड़ की जमीन करवाई कब्जा मुक्त
Bharatpur News: मामी ने रची खौफनाक साजिश, नाबालिग भांजी का कराया जेंडर चेंज, बोली- 'अब हम पति-पत्नी...'
भरतपुर: मामी ने रची खौफनाक साजिश, नाबालिग भांजी का कराया जेंडर चेंज, बोली- 'अब हम पति-पत्नी...'
Jaipur News: स्कॉर्पियो चालक ने मासूम को कुचला, परिवार ने 3 दिन पहले ही मनाया था पहला बर्थडे
जयपुर में स्कॉर्पियो चालक ने मासूम को कुचला, परिवार ने 3 दिन पहले ही मनाया था पहला बर्थडे
राजस्थान: हनुमान बेनीवाल के गढ़ में BJP विधायक पर जानलेवा हमला, 25KM तक किया पीछा
राजस्थान: हनुमान बेनीवाल के गढ़ में BJP विधायक पर जानलेवा हमला, 25KM तक किया पीछा

वीडियोज

YRKKH: बुआ जी की सबसे घटिया चाल! नई बहू Disha से जबरदस्ती लगवाया Armaan पर हाथ उठाने का आरोप।
Bollywood News: ‘बटवारा 1947’ में पहली बार साथ दिख सकते हैं सनी देओल-करण देओल, फादर्स डे पर सरप्राइज की चर्चा (06.06.26)
'Gullak 5' में नए Annu Bhaiya बनना था चुनौती, Anant Joshi ने साझा किया अनुभव
'Gullak Season 5' में फिर दिखी मिडिल क्लास परिवार की गर्माहट, नए अन्नू भैया ने जीता दिल
TVF ने MLM स्कैम पर बनाई दमदार सीरीज, 'The Pyramid Scheme' ने जीता दिल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'धमकियों के कारण घर...', कॉकरोच जनता पार्टी का प्रदर्शन खत्म होते ही आया अभिजीत दीपके का पहला रिएक्शन, जानें क्या कहा
'धमकियों के कारण घर...', CJP का प्रदर्शन खत्म, अभिजीत दीपके का पहला रिएक्शन, जानें क्या कहा
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन का अरविंद केजरीवाल ने किया समर्थन, बोले- 'ये आंदोलन देश के...'
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन का अरविंद केजरीवाल ने किया समर्थन, बोले- 'ये आंदोलन देश के...'
15 साल के वैभव सूर्यवंशी को स्पेशल ट्रीटमेंट देगी BCCI, आयरलैंड और इंग्लैंड टूर पर लिया बड़ा फैसला
15 साल के वैभव सूर्यवंशी को स्पेशल ट्रीटमेंट देगी BCCI, आयरलैंड और इंग्लैंड टूर पर लिया बड़ा फैसला
ना फिल्मों से नाता, लाइमलाइट से हैं दूर, फिर भी कैसे 77000 करोड़ की मालकिन हैं राम चरण की वाइफ?
ना फिल्मों से नाता, लाइमलाइट से हैं दूर, फिर भी कैसे 77000 करोड़ की मालकिन हैं राम चरण की वाइफ?
'सुरक्षा कवर के दावे सच्चाई…', सोशल मीडिया पर भड़के अभिषेक बनर्जी, जानें किसे और क्या दी नसीहत
'सुरक्षा कवर के दावे सच्चाई…', सोशल मीडिया पर भड़के अभिषेक बनर्जी, जानें किसे और क्या दी नसीहत
Cockroach Janta Party Protest LIVE: खत्म हुआ कॉकरोच जनता पार्टी का प्रोटेस्ट, तय समय से पहले ही लौट गए प्रदर्शनकारी
LIVE: खत्म हुआ कॉकरोच जनता पार्टी का प्रोटेस्ट, तय समय से पहले ही लौट गए प्रदर्शनकारी
पीएम की इतनी कड़ी सुरक्षा, फिर भी कैसे कर दी गई राजीव गांधी और इंदिरा गांधी की हत्या? 78 सालों कैसे बदला सिक्योरिटी सिस्टम
पीएम की इतनी कड़ी सुरक्षा, फिर भी कैसे कर दी गई राजीव गांधी और इंदिरा गांधी की हत्या? 78 सालों कैसे बदला सिक्योरिटी सिस्टम
Video: कनाडा में भारतीय युवक से सरेआम बदतमीजी! मॉर्निंग वॉक के दौरान बुजुर्ग महिला ने किए भद्दे कमेंट्स
कनाडा में भारतीय युवक से सरेआम बदतमीजी! मॉर्निंग वॉक के दौरान बुजुर्ग महिला ने किए भद्दे कमेंट्स
Embed widget