एक्सप्लोरर

Rajasthan BJP News: सीपी जोशी ने बदली टीम, मोर्चों के साथ मीडिया टीम भी बदल गई, जानें किसे मिली क्या जिम्मेदारी

Rajasthan BJP: सातों मोर्चों में हुआ बदलाव, आईटी और सोशल मीडिया में कई युवाओं को मिली जिम्मेदारी, चेची को अध्यक्ष तो आयुष मल्ल को बनाया सहसंयोजक.

Rajasthan BJP: राजस्थान के भाजपा अध्यक्ष सीपी जोशी (cp joshi ) ने पिछले दो दिनों में भाजपा की पूरी टीम बदल कर रख दी है. सभी सातों मोर्चों के साथ संगठन में भी पूरा बदलाव हुआ है. सोशल मीडिया और मीडिया के साथ आईटी की टीम भी बदल दी गई है. इसमें कई चहेरे हैं जो यूथ हैं. युवाओं को संगठन में मौक़ा कम मिलने की हमेशा शिकायत रही है. इस बार अध्यक्ष ने कई युवाओं को मौक़ा दिया है. अब प्रदेश की पूरी टीम तैयार हो गई है. हर मोर्चे पर डटने की तैयारी है. सभी जातियों को साधा गया है. एटीम में कुछ एडवोकेट को भी जगह मिली है. इसके साथ ही प्रदेश की टीम में अब पूरे बदलाव किये जा चुके हैं. 

ये है मोर्चे की टीम 

जयपुर देहात के पूर्व भाजयुमो अध्यक्ष अंकित सिंह चेची को भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है. सिरोही की रहने वाली रक्षा भंडारी को महिला मोर्चा का अध्यक्ष बनाया गया है. बीकानेर के चम्पालाल प्रजापत गेदर को ओबीसी मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है. हनुमानगढ़ के रहने वाले कैलाश मेघवाल को एससी मोर्चा का अध्यक्ष बनाया गया है. जयपुर दक्षिण के रहने वाले एसटी मोर्चा  का अध्यक्ष नारायण मीणा को और किसान मोर्चा के अध्यक्ष की जिम्मेदारी भागीरथ चौधरी को मिली है. वहीँ अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष पद पर हमीद खां मेवाती को जिम्मेदारी दी गई है. हमीद इसके पहले इस मोर्चे में महासचिव के पद पर रहे.

Rajasthan Election 2023: कुलदीप बिश्नोई और नितिन पटेल को राजस्थान में जिम्मेदारी देने के पीछे है ये बड़ी वजह, जानिए सियासी इनसाइड स्टोरी?

मीडिया और सोशल मीडिया की टीम 

भाजपा में जयपुर के रहने वाले प्रमोद वशिष्ठ को मीडिया का प्रदेश संयोजक बनाया गया है. जयपुर देहात के पंकज मीणा को सहसंयोजक, अरविन्द यादव और मेहराज चौधरी को जिम्मेदारी मिली है. वहीँ सोशल मीडिया में प्रदेश संयोजक की जिम्मेदारी हीरेन्द्र कौशिक को मिली है. सह संयोजक अजय विजयवर्गीय, मोहित सनाढ्य, गिरिल भाटिया और एडवोकेट आयुष मल्ल को जिम्मेदारी दी गई है. आईटी विभाग का प्रदेश संयोजक धनराज सोलंकी को बनाया गया है. सह संयोजक विकास शर्मा, शिवम विजयवर्गीय, दीपक कड़वासरा, नरेंद्र कटारा को जिम्मेदारी दी गई. वहीँ अध्यक्षीय कार्यालय का प्रदेश संयोजक श्रवण सिंह राव को बनाया गया है. 

संतोष कुमार पांडेय पिछले 13 सालों से सक्रिय पत्रकारिता में हैं. इस दौरान उन्होंने कई संस्थानों में काम किया है. इस समय जयपुर डिवीजन में एबीपी लाइव के लिए काम कर रहे हैं. संतोष कुमार पांडेय राजनीति, अपराध और सामाजिक मुद्दों पर खास पकड़ रखते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जोधपुर बार काउंसिल चुनाव का रिजल्ट घोषित, 5 महिला अधिवक्ता भी निर्वाचित
जोधपुर बार काउंसिल चुनाव का रिजल्ट घोषित, 5 महिला अधिवक्ता भी निर्वाचित
शिमला: स्वतंत्रता समारोह में ऐलान, HPU भर्तियों की होगी जांच
शिमला: स्वतंत्रता समारोह में ऐलान, HPU भर्तियों की होगी जांच
जयपुर: रॉबिनहुड आर्मी की मुहिम, बच्चों को देगी फ्री AI एजुकेशन
जयपुर: रॉबिनहुड आर्मी की मुहिम, बच्चों को देगी फ्री AI एजुकेशन
'कोई दिमागी नक्सली...', PM मोदी के संबोधन पर बोले सचिन पायलट
'कोई दिमागी नक्सली...', PM मोदी के संबोधन पर बोले सचिन पायलट

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget