एक्सप्लोरर

'चुनाव परिणाम बाद मुंह दिखाने में भी...', बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी का अशोक गहलोत पर हमला

Rajasthan Lok Sabha Election: सीपी जोशी ने कहा कि प्रदेश की जनता 5 महीने पहले कांग्रेस को आईना दिखा चुकी है. उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में बीजेपी जनता के बीच विकास कार्यों पर वोट मांग रही है.

Rajasthan Politics: राजस्थान के बीजेपी अध्यक्ष सीपी जोशी ने पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर जमकर हमला बोला. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर अशोक गहलोत का बयान हास्यास्पद है. पूर्व मुख्यमंत्री को ऐसा नहीं बोलना चाहिए था. सीपी जोशी ने कहा कि चार जून तक पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ऐसे बयान देकर दिल बहला सकते हैं और खुश हो सकते हैं. उनको इसकी पूरी छूट है लेकिन चुनाव परिणाम के बाद गहलोत अपने घर से बाहर निकलने और प्रदेश की जनता को अपना मुंह दिखा पाने में शर्म महसूस करेंगे.'

सीपी जोशी ने कहा कि प्रदेश की जनता 5 महीने पहले कांग्रेस को आईना दिखा चुकी है. जिसके नेतृत्व को प्रदेश की जनता ने नकारा है, उनको अनर्गल बयानबाजी से जनता को भ्रमित करने का प्रयास नहीं करना चाहिए. बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने अशोक गहलोत पर हमला बोलते हुए कहा कि इस लोकसभा चुनाव में बीजेपी केंद्र सरकार के विकास कार्यों पर जनता से वोट मांग रही है.

सीपी जोशी का कांग्रेस पर हमला

उन्होंने कहा दूसरी तरफ कांग्रेस जाति, धर्म के नाम पर भड़काकर सत्ता में आना चाहती है. जनता कांग्रेस की मंशा को समझती है. 4 जून को लोकसभा चुनाव का परिणाम आने के बाद अशोक गहलोत घर से नहीं निकल पाएंगे. सीपी जोशी ने कहा, 'कांग्रेस की साम्प्रदायिक और जातिवादी सोच के कारण देश बड़ा नुकसान सह चुका है. कांग्रेस देश की आस्था और सुरक्षा के साथ खिलवाड़ करने वाली पार्टी है.'

'राम के वजूद पर खड़े किये प्रश्न'

उन्होंने कहा कि पहले कांग्रेस राम के वजूद पर सवाल उठाती थी. आंतकवादियों को बिरयानी परोसा जाता था. राष्ट्र की सुरक्षा को मजबूत नहीं कर सकते, हमारी आस्था का सम्मान नहीं कर सकते, हमारी विरासत और विकास की यात्रा में साथ नहीं चल सकते, उन्हें सत्ता में आने का कोई हक नहीं है, कांग्रेस अधिकार खो चुकी है.' बीजेपी अध्यक्ष राजस्थान से चुनाव के सिलसिले में बाहर हैं. 

Udaipur News: जल संकट के खिलाफ सड़क पर उतरे कांग्रेस विधायक गणेश घोघरा, प्रशासन में मचा हड़कंप

 

संतोष कुमार पांडेय पिछले 13 सालों से सक्रिय पत्रकारिता में हैं. इस दौरान उन्होंने कई संस्थानों में काम किया है. इस समय जयपुर डिवीजन में एबीपी लाइव के लिए काम कर रहे हैं. संतोष कुमार पांडेय राजनीति, अपराध और सामाजिक मुद्दों पर खास पकड़ रखते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जयपुर: जर्जर मकान तोड़ते ही बिजली पोल पर गिरा मलबा, मची अफरा-तफरी
जयपुर: जर्जर मकान तोड़ते ही बिजली पोल पर गिरा मलबा, मची अफरा-तफरी
'क्या यही है नया भारत?', एक बार फिर लेट हुई फ्लाइट तो सरकार पर भड़के हनुमान बेनीवाल
'क्या यही है नया भारत?', एक बार फिर लेट हुई फ्लाइट तो सरकार पर भड़के हनुमान बेनीवाल
राजस्थान: 'वन स्टेट, वन इलेक्शन' को कैबिनेट की मंजूरी, एक साथ होंगे पंचायत और शहरी निकाय चुनाव
राजस्थान: 'वन स्टेट, वन इलेक्शन' को कैबिनेट की मंजूरी, एक साथ होंगे पंचायत और शहरी निकाय चुनाव
राजस्थान में नहीं थम रहा प्रसूताओं की मौत का सिलसिला, अब जोधपुर में 2 की गई जान
राजस्थान में नहीं थम रहा प्रसूताओं की मौत का सिलसिला, अब जोधपुर में 2 की गई जान

वीडियोज

Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा
Bigg Boss 20 का बड़ा Twist! Salman Khan के ‘Karan Arjun’ Hint से खुला Two Lives का राज
Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
महिला आरक्षण बिल पर अकाली दल का बड़ा दांव, बैठक में क्या तय हुआ?
महिला आरक्षण बिल पर अकाली दल का बड़ा दांव, बैठक में क्या तय हुआ?
अब टीम इंडिया में कौन लेगा साई सुदर्शन की जगह? रिप्लेसमेंट के 3 सबसे बड़े दावेदार
अब टीम इंडिया में कौन लेगा साई सुदर्शन की जगह? रिप्लेसमेंट के 3 सबसे बड़े दावेदार
DC OTT Release: लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
Video: सांप ने खंभे पर चढ़ किया मेंढ़क का शिकार, दिल दहला देने वाला वीडियो वायरल
सांप ने खंभे पर चढ़ किया मेंढ़क का शिकार, दिल दहला देने वाला वीडियो वायरल
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
Embed widget