एक्सप्लोरर

Rajasthan: लोकसभा चुनाव में खराब प्रदर्शन के बाद BJP की नई पहल, हर दिन 2 घंटे पार्टी नेता करेंगे ये काम

Rajasthan BJP: राजस्थान बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी के निर्देश पर बीजेपी प्रदेश मुख्यालय पर 13 जून यानी आज से आमजन की समस्याओं के निस्तारण के लिए जनसुनवाई शुरू की जा रही है.

Rajasthan News: लोकसभा चुनाव में राजस्थान की 25 सीटों पर बीजेपी जीत की हैट्रिक नहीं लगा पाई है. ऐसे में अब पार्टी में खराब प्रदर्शन को लेकर मंथन शुरू हो गया है. इसके लिए बीजेपी कार्यालय से शुरूआत होने जा रही है. हर दिन पार्टी कार्यालय पर दो घंटे जनसुनवाई होगी. इसे लेकर पार्टी ने बड़ी तैयारी की है. प्रदेश भर के कार्यकर्ता यहां पर आएंगे. 

जानकारी के अनुसार बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी के निर्देश पर बीजेपी प्रदेश मुख्यालय पर 13 जून से आमजन की विभिन्न समस्याओं के निस्तारण के लिए जनसुनवाई शुरू की जा रही है. बीजेपी प्रदेश महामंत्री जितेंद्र गोठवाल ने कहा कि यह जनसुनवाई प्रतिदिन दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक बीजेपी प्रदेश मुख्यालय में की जाएगी. 

इस दौरान प्रतिदिन बीजेपी प्रदेश पदाधिकारी बीजेपी प्रदेश कार्यालय पर मौजूद रहकर लोगों से मिली शिकायतों का संबधित विभाग और सरकार के स्तर पर समाधान करेंगे. बीजेपी प्रदेश महामंत्री और विधायक जितेंद्र गोठवाल ने कहा कि "बीजेपी की भजनलाल शर्मा सरकार जनता की सरकार है. प्रदेश की जनता में यह संदेश है कि आमजन की समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा खुद बेहद गंभीर हैं."

"इसलिए प्रदेश में लोकसभा चुनाव संपन्न होते ही उन्होने तुरंत सभी विभागों की बैठक लेकर अधिकारियों को निर्देशित किया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों पर देश की जनता ने भरोसा किया और तीसरी बार उन्हे देश का प्रधानमंत्री बनने का अवसर दिया. शपथग्रहण के साथ ही केंद्र की राजग सरकार बिना देर किए एक गति और अंत्योदय का भाव लेकर जनता की सेवा में जुट चुकी है."

कार्यकर्ताओं में बढ़ी नाराजगी
दरअसल, विधानसभा चुनाव में मिली बड़ी जीत के बाद से बीजेपी कार्यकर्ता में काम न होने की नाराजगी बनी हुई है. इसलिए लोकसभा चुनाव में बीजेपी कई सीटों पर कम वोटों के मार्जिन से चुनाव हार गई है. इसलिए अब कार्यकर्ताओं की नाराजगी दूर करने के लिए यह तरीका अपनाया जा रहा है. चूंकि, अभी पांच सीटों पर उपचुनाव होने हैं. इसके साथ ही पंचायत के चुनाव होंगे. ऐसे में पार्टी किसी भी कीमत पर कार्यकर्ताओं को नाराज नहीं करना चाह रही है. 

ये भी पढ़ें- वसुंधरा राजे सिंधिया ने शिवराज सिंह चौहान से की मुलाकात, क्या हुई बात? खुद बताया

संतोष कुमार पांडेय पिछले 13 सालों से सक्रिय पत्रकारिता में हैं. इस दौरान उन्होंने कई संस्थानों में काम किया है. इस समय जयपुर डिवीजन में एबीपी लाइव के लिए काम कर रहे हैं. संतोष कुमार पांडेय राजनीति, अपराध और सामाजिक मुद्दों पर खास पकड़ रखते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जयपुर में 90 वर्षीय बुजुर्ग से ऐंठे 9 लाख, 3 साल बाद ऐसे खुला राज
जयपुर में 90 वर्षीय बुजुर्ग से ऐंठे 9 लाख, 3 साल बाद ऐसे खुला राज
जोधपुर में बड़ा हादसा टला, मंदिर और पेट्रोल पंप का हिस्सा गिरा
जोधपुर में बड़ा हादसा टला, मंदिर और पेट्रोल पंप का हिस्सा गिरा
सिरोही में शराब गोदाम का वीडियो वायरल, कथित तस्करी पर उठे सवाल
सिरोही में शराब गोदाम का वीडियो वायरल, कथित तस्करी पर उठे सवाल
22 फीट गहरी खुदाई बनी मौत का गड्ढा! 12 घंटे बाद मिट्टी से निकला मजदूर का शव
22 फीट गहरी खुदाई बनी मौत का गड्ढा! 12 घंटे बाद मिट्टी से निकला मजदूर का शव

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप का चौंकाने वाला फैसला, अमेरिकी सेना के इस बड़े अधिकारी को पद से हटाया
ट्रंप का चौंकाने वाला फैसला, अमेरिकी सेना के इस बड़े अधिकारी को पद से हटाया
दिल्ली में अब कब होगी बारिश? जानें अगले 7 दिनों का मौसम अपडेट
दिल्ली में अब कब होगी बारिश? जानें अगले 7 दिनों का मौसम अपडेट
Spider Man BO Day 11: दूसरे संडे 'स्पाइडर-मैन' बनी भारत में सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म, चकनाचूर किया 'अवतार 2' का रिकॉर्ड
दूसरे संडे 'स्पाइडर-मैन' का तहलका, बनी भारत में सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
भारतीय सीमा में घुस आए बांग्लादेशी, चाय किसान किया अपहरण, जानें पूरा मामला
भारतीय सीमा में घुस आए बांग्लादेशी, चाय किसान किया अपहरण, जानें पूरा मामला
iPhone 18 Pro मॉडल्स में मिलेंगे ये धांसू अपग्रेड, देखें लिस्ट
iPhone 18 Pro मॉडल्स में मिलेंगे ये धांसू अपग्रेड, देखें लिस्ट
अगस्त में करें इन तीन सब्जियों की खेती, होगी मोटी कमाई
अगस्त में करें इन तीन सब्जियों की खेती, होगी मोटी कमाई
Embed widget