एक्सप्लोरर

Positive News: खुद देख नहीं सकते लेकिन बच्चों की बदल रहे तकदीर, जानिए भीलवाड़ा के दिव्यांग स्कूल प्रिंसिपल की कहानी

Bhilwara News: वसंत कुमार ने बताया कि अगर मेरे जैसा एक अंधा व्यक्ति मेहनत करके हेड मास्टर बन गया है, तो आप अगर किसी भी चीज को सच्चे दिल से चाहो और मेहनत करो तो वह आपको मिल ही जाएगी.

Rajasthan News: जीवन में कुछ कर गुजरने का जज्बा और इच्छाशक्ति हो तो इंसान बिना आंखों के भी कुछ भी कर लेता है. साथ ही दूसरों के लिए प्रेरणा बनकर एक चैलेंज भी खड़ा कर सकता है. ऐसा ही एक उदाहरण पेश किया हैं भीलवाड़ा के एक सरकारी स्कूल के प्रिंसिपल ने, जो खुद अपनी आंखों से देख नहीं सकते, लेकिन वह स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों का भविष्य उज्ज्वल बना रहे हैं. उनके संघर्ष की कहानी की बात की जाए, तो पांच साल की उम्र में उनकी आंखें चली गईं और करीब 18 साल अपने परिवार से दूर रहकर उन्होंने एक सरकारी शिक्षक का मुकाम हासिल किया.

अब वह अपनी मेहनत के बलबूते सरकारी स्कूल के प्रिंसिपल भी बन गए हैं. अपने जीवन के हर अध्याय में उन्होंने गिरते पड़ते संभलते हुए अपनी कमजोरी को ताकत बनाया और आज वह अन्य लोगों के लिए एक मिसाल पेश कर रहे हैं, जो दिव्यांग होने पर हार मान लेते हैं. भीलवाड़ा शहर के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गांधीनगर के प्रिंसिपल वसंत कुमार ने बताया कि पांच साल की उम्र में मुझे पता चला कि मेरी दोनों आंखें चली गई हैं. 

आंखें न होने से कई समस्याओं का करना पड़ा सामना
इसके बाद मेरे पिताजी के किसी मित्र ने हमें हम जैसों के लिए बने एक स्कूल के बारे में बताया, क्योंकि मेरे पिताजी खुद शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े थे तो उन्होंने मुझे पढ़ाई से कभी पीछे हटने नहीं दिया और पढ़ाई करने के लिए भीलवाड़ा शहर से बाहर भेज दिया. इसके बाद 18 साल परिवार से दूर रहकर मैंने राजस्थान की अलग-अलग जगह पर अपनी पढ़ाई पूरी की और संस्कृत विषय में व्याख्याता के रूप में एक शिक्षक बन गया. इस मुकाम तक पहुंचाने के लिए शुरू से लेकर अब तक पूरे जीवन में बहुत संघर्ष करना पड़ा. आंखें नहीं होने की वजह से कई समस्याओं का सामना करना पड़ता था. ऐसे में अपने आप को संभाला और कभी हार नहीं मानी. 

कभी नहीं मानी हार
इसे जीवन की चुनौती समझकर लगातार आगे बढ़ता रहा. वसंत ने बताया कि स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों को भी मैं यही कह कर प्रेरित करता था कि अगर मेरे जैसा एक अंधा व्यक्ति मेहनत और पढ़ाई करके हेड मास्टर बन गया है, तो आप अगर किसी भी चीज को सच्चे दिल से चाहो और मेहनत करो तो सफलता हासिल हो ही जाती है. मैं अपनी इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और अपने गुरुजनों को देना चाहता हूं, जिनकी बदौलत आज मैं एक प्रधानाचार्य के तौर पर काम कर रहा हूं.

(भीलवाड़ा से सुरेंद्र सागर की रिपोर्ट)

ये भी पढ़ें: Rajasthan News: जोधपुर में स्वयंसेवक युवाओं ने की तालाबों की सफाई, आम नागरिकों को दिया जागरूकता का संदेश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच CM भजनलाल ने की हाई लेवल मीटिंग, बोले- 'हमारे पास पर्याप्त...'
जयपुर: एलपीजी संकट के बीच CM भजनलाल ने की हाई लेवल मीटिंग, बोले- 'हमारे पास पर्याप्त...'
LPG Crisis News Live: एलपीजी की आपूर्ति बाधित होने से दिल्ली के लोग चिंतित, छात्र बाहर खाने को मजबूर
Live: एलपीजी की आपूर्ति बाधित होने से दिल्ली के लोग चिंतित, छात्र बाहर खाने को मजबूर
ईरान-इजरायल युद्ध का असर, जयपुर के मंदिरों में गैस का संकट, प्रसाद बनने पर मंडराया खतरा
ईरान-इजरायल युद्ध का असर, जयपुर के मंदिरों में गैस का संकट, प्रसाद बनने पर मंडराया खतरा
Rajasthan News: राजस्थान में खाने की क्वालिटी पर उठा सवाल, ‘ईट राइट ड्राइव’ अभियान में 11% फूड प्रोडक्ट फेल
राजस्थान में खाने की क्वालिटी पर उठा सवाल, ‘ईट राइट ड्राइव’ अभियान में 11% फूड प्रोडक्ट फेल

वीडियोज

Bollywood News: विवाद के बावजूद Sitaare Zameen Par को लेकर दर्शकों में उत्सुकता और चर्चा लगातार बनी हुई है (11-03-2026)
Mahadev & Sons: धीरज ने उठाई विद्या के लिए आवाज, क्या बाप-बेटे का रिश्ता हो जायेगा ख़तम?
Tesla Model Y vs Mercedes-Benz CLA electric range and power comparison | Auto Live #tesla #mercedes
Strait of Hormuz ही ईरान का सबसे बड़ा हथियार..चल दिया दांव! | US Israel Iran War | Khamenei
AI Impact Summit Congress protests: Rahul के बयान पर संबित का पलटवार | BJP MP

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत आ रहे जहाज को ईरान ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में उड़ाया, MEA का आया रिएक्शन, जानें क्या कहा?
भारत आ रहे जहाज को ईरान ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में उड़ाया, MEA का आया रिएक्शन, जानें क्या कहा?
सिलेंडर की डिलीवरी के समय OTP देना अनिवार्य, रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर होगा रिसीव
सिलेंडर की डिलीवरी के समय OTP देना अनिवार्य, रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर होगा रिसीव
‘तुम मुझे मना नहीं कर सकते…’ टीम इंडिया का हेड कोच बनने के लिए गौतम गंभीर को किसने किया था 'मजबूर'
‘तुम मुझे मना नहीं कर सकते…’ टीम इंडिया का हेड कोच बनने के लिए गौतम गंभीर को किसने किया था 'मजबूर'
लोकसभा स्पीकर के बाद अब CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ संसद में प्रस्ताव, आजादी के बाद पहली बार होगा ऐसा
स्पीकर के बाद अब CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ संसद में प्रस्ताव, आजादी के बाद पहली बार होगा ऐसा
भारतीय क्रिकेटर ने छुपाए रखा सबसे बड़ा दर्द, बताया टी20 वर्ल्ड कप से पहले ही पापा चल बसे
भारतीय क्रिकेटर ने छुपाए रखा सबसे बड़ा दर्द, बताया टी20 वर्ल्ड कप से पहले ही पापा चल बसे
'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में माइंस बिछाने वाले शिप तबाह', दुनिया में तेल संकट के बीच डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा
'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में माइंस बिछाने वाले शिप तबाह', दुनिया में तेल संकट के बीच ट्रंप का बड़ा दावा
महाकुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा ने की शादी, देश के इस मशहूर मंदिर में खाई साथ जीने मरने की कसम, वीडियो वायरल
महाकुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा ने की शादी, देश के इस मशहूर मंदिर में खाई साथ जीने मरने की कसम
Lalitpur Zari Silk Saree: कारीगरी ऐसी कि देखते रह जाएं, जानें कैसे ललितपुर के करघों पर कैसे उतरती है रेशमी खूबसूरती?
कारीगरी ऐसी कि देखते रह जाएं, जानें कैसे ललितपुर के करघों पर कैसे उतरती है रेशमी खूबसूरती?
Embed widget