एक्सप्लोरर

Rajasthan: राजस्थान के बूंदी में जल्द शुरू होगी प्रदेश की दूसरी सबसे बड़ी जिप लाइन, 45 से 60 दिन में हो जाएगी तैयार

राजस्थान के बूंदी में पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए जल्द ही जिपलाइन शुरू होने वाली है. यह पानी के ऊपर से हाड़ौती की पहली और प्रदेश की दूसरी सबसे बड़ी जिप लाइन होगी.

बूंदी:  राजस्थान के बूंदी (Bundi) में एडवेंचर शुरू होने वाला है. दरअसल यहां पानी के ऊपर से हाड़ौती की पहली और प्रदेश की दूसरी सबसे बड़ी जिप लाइन शुरू होने वाली है. निर्माता कंपनी थ्रिल जोन एडवेंचर कंपनी के को-ऑनर तनय अग्रवाल के मुताबिक 45 से 60 दिन में जिप लाइन बनकर तैयार हो जाएगी जिसके बाद आम जनता और पर्यटक बूंदी में एडवेंचर का लुत्फ ले सकेंगे.
 
जिप लाइन और रोप-वे में क्या फर्क है
बता दें कि जिप लाइन और रोप-वे में फर्क ये है कि ज़िप लाइन में आदमी तार से लटक कर जाता है. जबकि रोप वे में कुर्सी पर बैठकर जाता है.  बूंदी में हाड़ौती की यह पहली जिप लाइन होगी. प्रदेश में 12 जगह जैसलमेर, माउंट आबू, उदयपुर, कुंभलगढ़, रणकपुर, बांसवाड़ा, होटल क्लब महेंद्रा और होटल ताज में जिप लाइन है. आनेवाले वक्त में और जगहों पर भी इसे शुरू किया जाएगा.
 
बूंदी जिप लाइन प्रोजेक्ट की लागत क्या है
पूरा प्रोजेक्ट 15 लाख रुपए का है. इसमें  5 लाख रुपए विधायक अशोक डोगरा ने दिए हैं और 10 लाख रुपए नगरपरिषद खर्च करेगी. बूंदी जिपलाइन 325 मीटर लंबी होगी. इसके टेंडर हो चुके हैं और रविवार से निर्माण भी शुरू हो चुका है. बता दें कि प्रोजेक्ट के दो  महीने में तैयार होने के बाद इसे  पब्लिक-पर्यटकों के लिए शुरू कर दिया जाएगा. इसी के साथ बता दें कि  पानी के ऊपर बांसवाड़ा के बाद यह प्रदेश की दूसरी सबसे लंबी जिप लाइन होगी. बांसवाड़ा की जिप लाइन 400 मीटर लंबी है जो कागदी पिकअप वेयर पर स्थापित है.

Rajasthan: राजस्थान के बूंदी में जल्द शुरू होगी प्रदेश की दूसरी सबसे बड़ी जिप लाइन, 45 से 60 दिन में हो जाएगी तैयार
 
बूंदी जिप लाइन से नजर आएगा गढ़ पैलेस का खूबसूरत नजारा
बूंदी जिप लाइन नवलसागर पार्क के पास 45 फीट हाइट से शुरू होगी. गज लक्ष्मी मंदिर और महादेव मंदिर के बीच से झील से होते हुए दूसरे छोर पर 15 फीट के स्टैंड तक जाएगी.  झील पर इसकी हाइट 15 फीट करीब होगी. लोगों को गढ़ पैलेस का खूबसूरत व्यू नजर आएगा. जिप लाइन उदयपुर की थ्रिल जोन एडवेंचर कंपनी बना रही है, जो प्रदेश में 12 जिप लाइन तैयार कर चुकी है. वहीं नगरपरिषद का निर्माण खर्च होगा जबकि संचालन 5 साल तक कंपनी द्वारा किया जाएगा. इसमें लाभ दोनों का होगा.  
 
सेफ्टी का पूरा इंतजाम रहेगा
 
बता दें कि बूंदी जिप लाइन के लिए सेफ्टी फीचर्स एडवेंचर सर्टिफाइड हैं.  पूरा स्ट्रक्चर लोहे का और 21 हजार किलो भार का होगा.  गर्मी-सर्दी में तार सिकुड़ने-फैलने से लेकर हर चीज पर इंजिनियर नजर रखेंगे. इसमें 100 किलो तक का व्यक्ति एक बार में जा सकेगा. 

Rajasthan: राजस्थान के बूंदी में जल्द शुरू होगी प्रदेश की दूसरी सबसे बड़ी जिप लाइन, 45 से 60 दिन में हो जाएगी तैयार
 
150 से 200 रुपए लगेगा टिकट 
 
जिप लाइन की सैर का लुत्फ मुफ्त नहीं होगा. एक व्यक्ति का टिकट 150 से 200 रुपए तक होगा. वहीं सेफ्टी के लिए लाइफ जैकेट पहननी होगी. जिप लाइन की कमांड इंस्ट्रक्टर के हाथों में रहेगी. वहीं कंपनी को उम्मीद है कि रोज 50 लोग जिप लाइन का आनंद लेंगे, टूरिस्ट बढ़ेंगे तो संख्या भी बढ़ जाएगी. 

Rajasthan: राजस्थान के बूंदी में जल्द शुरू होगी प्रदेश की दूसरी सबसे बड़ी जिप लाइन, 45 से 60 दिन में हो जाएगी तैयार
 
जिप लाइन शुरू होने से बूंदी में पर्यटरों का आकर्षण बढ़ेगा
नगर परिषद् की सभापति मधु नुवाल ने बताया की बूंदी टूरिस्ट सिटी है, पर एडवेंचर गेम्स की कमी है.  इससे एडवेंचर बढ़ेगा तो देशी-विदेशी पर्यटकों का आकर्षण भी बूंदी में बढ़ेगा, जिप लाइन के पीछे यही सोच है. इस पर 5 लाख विधायक कोष से और 10 लाख नगरपरिषद खर्च करेगी. इसके साथ ही नवलसागर पार्क-झील के डवलपमेंट पर 9 करोड़ रुपए अलग से खर्च होंगे,जल्द टेंडर होेने वाले हैं. उधर पर्यटन से जुड़े पीयूष पाचक ने बताया की जिप लाइन से शहर में पर्यटन और मनोरंजन बढ़ेगा, झील, पार्क डवलप होंगे. नगरपरिषद का यह काम स्वागत योग्य है. 
 
ये भी पढ़ें
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अनुसूचित जाति पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर सैयद नसीरुद्दीन चिश्ती बोले, 'दोनों हाथों में लड्डू...'
अनुसूचित जाति पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर सैयद नसीरुद्दीन चिश्ती बोले, 'दोनों हाथों में लड्डू...'
राजस्थान: ग्रामीण LPG उपभोक्ताओं के लिए राहत, अब 25 दिन बाद ही कर सकेंगे नई बुकिंग
राजस्थान: ग्रामीण LPG उपभोक्ताओं के लिए राहत, अब 25 दिन बाद ही कर सकेंगे नई बुकिंग
सुप्रीम कोर्ट के SC दर्जा वाले फैसले पर प्रताप सिंह खाचरियावास का बड़ा बयान, बोले- ' अब भारत सरकार को...'
सुप्रीम कोर्ट के SC दर्जा वाले फैसले पर प्रताप सिंह खाचरियावास का बड़ा बयान, बोले- ' अब भारत सरकार को...'
Rajasthan में अब 25 नहीं 38 लोकसभा सीटें! जानें क्या है केंद्र सरकार का प्लान?
Rajasthan में अब 25 नहीं 38 लोकसभा सीटें! जानें क्या है केंद्र सरकार का प्लान?

वीडियोज

Renault Kiger : 10,000 Plus km Ownership Review | Auto Live
Mahindra XEV 9S vs Kia Carens Clavis EV | Best 7 Seater EV? | Comparison | Auto Live
Sansani: महायुद्ध में हमले का बदलता खेल ! | Iran-israel War | Donald Trump | ABP news
Viral Video: चाट खाने से पहले सावधान! वीडियो ने उड़ाए होश | ABP News
Chitra Tripathi: US की 'एपिक फ्यूरी' या Trump की 'ब्लाइंड फ्यूरी'? | Iran Israel War | America

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Israel-US Iran War Live: पेट्रोल-डीजल को लेकर हाहाकार! बांग्लादेश में फ्यूल की कमी से बंद हुए पेट्रोल पंप
Live: पेट्रोल-डीजल को लेकर हाहाकार! बांग्लादेश में फ्यूल की कमी से बंद हुए पेट्रोल पंप
अनुसूचित जाति पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर सैयद नसीरुद्दीन चिश्ती बोले, 'दोनों हाथों में लड्डू...'
अनुसूचित जाति पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर सैयद नसीरुद्दीन चिश्ती बोले, 'दोनों हाथों में लड्डू...'
Who is Kal Somani: कौन हैं राजस्थान रॉयल्स के नए मालिक काल सोमानी? 15000 करोड़ देकर खरीदी RR
कौन हैं राजस्थान रॉयल्स के नए मालिक काल सोमानी? 15000 करोड़ देकर खरीदी RR
कौन हैं बादशाह की पहली पत्नी? पिता की वॉर्निंग के बाद भी की थी शादी, 3 साल बाद ही हुआ तलाक
कौन हैं बादशाह की पहली पत्नी? पिता की वॉर्निंग के बाद भी की थी शादी, 3 साल बाद ही हुआ तलाक
तेल-गैस का इंतजाम, शांति ही समाधान... मिडिल ईस्ट में छिड़ी जंग के बीच राज्यसभा में बोले प्रधानमंत्री मोदी
तेल-गैस का इंतजाम, शांति ही समाधान... मिडिल ईस्ट में छिड़ी जंग के बीच राज्यसभा में बोले PM मोदी
अगर ऐसा हुआ तो भुखमरी का शिकार होंगे 4.5 करोड़ लोग! मिडिल ईस्ट संकट के बीच आई डराने वाली रिपोर्ट
अगर ऐसा हुआ तो भुखमरी का शिकार होंगे 4.5 करोड़ लोग! मिडिल ईस्ट संकट के बीच आई डराने वाली रिपोर्ट
टिकट कैंसिल करने में हो गए लेट, तो नहीं मिलेगा रिफंड, जान लें रेलवे के नए नियम
टिकट कैंसिल करने में हो गए लेट, तो नहीं मिलेगा रिफंड, जान लें रेलवे के नए नियम
Video: 50 घंटे ड्यूटी के बाद घर लौटी डॉक्टर बहू, सास ने ताने मारते हुए उतारी आरती, वीडियो वायरल
50 घंटे ड्यूटी के बाद घर लौटी डॉक्टर बहू, सास ने ताने मारते हुए उतारी आरती, वीडियो वायरल
Embed widget