एक्सप्लोरर

VIDEO: 'राजस्थान में तो ऐसा काम नहीं चलेगा', डिप्टी सीएम दीया कुमारी ने कॉन्ट्रैक्टर को लगाई फटकार

Diya Kumari News: राजस्थान की डिप्टी सीएम दीया कुमारी ने बाड़मेर-ब्यावर हाईवे के काम में देरी पर नाराजगी जताई. उन्होंने ठेकेदार को नोटिस देने की चेतावनी दी और निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर भी सवाल उठाए.

Diya Kumari News: राजस्थान की डिप्टी सीएम दीया कुमारी ने बाड़मेर-ब्यावर नेशनल हाईवे-25 के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया. इस दौरान काम में हो रही देरी को लेकर उप मुख्यमंत्री ने नाराजगी जाहिर की और कॉन्ट्रैक्टर की क्लास लगा दी. दीया कुमारी ने कॉन्ट्रैक्टर से साफ कह दिया कि या तो अपना काम सुधार लें या फिर कहीं और जाकर काम करें, क्योंकि राजस्थान में ऐसा नहीं चल पाएगा. 

डिप्टी सीएम दीया कुमारी ने पहले निर्माण स्थल पर मौजूद अधिकारियों से सवाल किया कि यह प्रोजेक्ट कब सैंक्शन हुआ था? जब उन्हें जवाब मिला कि दिसंबर 2022 से यह काम चल रहा है, तो वो भड़क गईं और सवाल किया कि अब 2025 चल रहा है, अभी तक कोई पुख्ता काम नहीं दिख रहा है. डिप्टी सीएम ने कहा, "मुझे ऐसा लग रहा है कि काम बहुत धीमी गति में चल रहा है. इसकी बहुत सारी शिकायतें आई हैं. इसकी क्या वजह है?"

डिप्टी सीएम ने अधिकारियों को लगाई फटकार
अधिकारियों ने डिप्टी सीएम को बताया कि फॉरेस्ट क्लियरेंस के इंतजार की वजह से काम नहीं हो पा रहा था. इसपर दीया कुमारी और भड़क गईं और उन्होंने कहा कि इस जगह पर फॉरेस्ट क्लियरेंस का मुद्दा तो नहीं है, वह आगे वाले हिस्से में है. जो पहले से क्लियर्ड है, इस स्ट्रेच में काम क्यों नहीं किया गया? 

इसके बाद डिप्टी सीएम ने कॉन्ट्रैक्टर को बुला कर कहा कि वह उन्हें नोटिस थमाने वाली हैं. डिप्टी सीएम ने कहा, ''या तो आप यहां ठीक से काम करिए या फिर कहीं और जाइए. अगर इसी गति मे काम करना है तो कहीं और जाकर काम ढूंढिए. इस राज्य में ऐसा बिल्कुल नहीं चलेगा.''

काम की गुणवत्ता पर भी सवाल
दीया कुमारी ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि इसको लेकर बहुत शिकायतें मिल रही हैं. यहां घटिया सामग्री से कंस्ट्रक्शन किया जा रहा है. इसको लेकर डिप्टी सीएम ने बालोतरा कलेक्टर सुशील कुमार से जवाब मांगा और अधिकारियों को समय अवधि में अच्छा काम करने के निर्देश दिए.

निमिषा श्रीवास्तव ने लखनऊ यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन करने के बाद माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्यूनिकेशन में मास्टर्स की डिग्री ली है. इनको पत्राकारिता के क्षेत्र  में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. इस दौरान इन्होंने राजनीति, क्राइम और हेल्थ-लाइफस्टाइल बीट पर काम किया है. अभी निमिषा एबीपी न्यूज के डिजिटल विंग में अपनी सेवाएं दे रही हैं. निमिषा को इतिहास, साहित्य और कविताएं पढ़ने में रुचि है. 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जयपुर: डिवाइडर से टकराकर पलटी मॉडल हर्षिल कालिया की कार, हादसे में दर्दनाक मौत
जयपुर: डिवाइडर से टकराकर पलटी मॉडल हर्षिल कालिया की कार, हादसे में दर्दनाक मौत
राजस्थान बोर्ड परीक्षा में सीकर की बेटी प्रियांशी ने रचा इतिहास, मिले 99.83 फीसदी अंक, बताया किससे मिला मोटिवेशन?
राजस्थान बोर्ड परीक्षा में सीकर की बेटी प्रियांशी ने रचा इतिहास, बताया किससे मिला मोटिवेशन?
Jaipur News: महंगाई और ईंधन कीमतों पर कांग्रेस का हमला, SC के फैसले पर जानें क्या कहा?
जयपुर: महंगाई और ईंधन कीमतों पर कांग्रेस का हमला, SC के फैसले पर जानें क्या कहा?
अनुसूचित जाति पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर सैयद नसीरुद्दीन चिश्ती बोले, 'दोनों हाथों में लड्डू...'
अनुसूचित जाति पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर सैयद नसीरुद्दीन चिश्ती बोले, 'दोनों हाथों में लड्डू...'

वीडियोज

ट्रंप का 'जाल'...ईरान का खतरनाक वार !
इजरायल में बरसती ईरानी 'आग'..ईरान का 'गेम' प्लान?
PM Modi का 'मिशन पीस'..क्या टल जाएगा विश्व युद्ध?
Mojtaba Khamenei के खिलाफ सड़कों पर क्यों उतरी ईरान की जनता?
बाल संवार रहा था व्यक्ति...अचानक गिरी लिफ्ट!

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Israel US Iran War Live: तेहरान हमले में 12 मौतें, 28 घायल! फिलीपींस में एनर्जी इमरजेंसी लागू, ईरान जंग पर क्या बोले PM मोदी?
Live: तेहरान हमले में 12 मौतें, 28 घायल! ईरान जंग पर क्या बोले PM मोदी? फिलीपींस में एनर्जी इमरजेंसी लागू
दिल्ली: करोल बाग इलाके में बड़ा हादसा, झंडेवालान मंदिर के पास पलटी डबल डेकर बस, 2 की मौत
दिल्ली: करोल बाग इलाके में बड़ा हादसा, झंडेवालान मंदिर के पास पलटी डबल डेकर बस, 2 की मौत
हुमायूं कबीर और ओवैसी ने पश्चिम बंगाल चुनाव से पहले किया गठबंधन, 20 रैलियों का ऐलान
हुमायूं कबीर और ओवैसी ने पश्चिम बंगाल चुनाव से पहले किया गठबंधन, 20 रैलियों का ऐलान
IPL में रनों की बारिश! ये हैं सबसे ज्यादा टोटल वाले 5 मुकाबले, जहां गेंदबाजों की हुई जमकर पिटाई
IPL में रनों की बारिश! ये हैं सबसे ज्यादा टोटल वाले 5 मुकाबले, जहां गेंदबाजों की हुई जमकर पिटाई
'धुरंधर 2' में आखिरी सीन में नजर आए ऑटो ड्राइव नहीं देख पा रहे रणवीर सिंह की फिल्म, दिल छू लेगी वजह
'धुरंधर 2' में आखिरी सीन में नजर आए ऑटो ड्राइव नहीं देख पा रहे रणवीर सिंह की फिल्म, दिल छू लेगी वजह
Gas Pipelines: LPG संकट के बीच सरकार ने बदल दिए पाइपलाइन गैस के नियम, जानें अब कनेक्शन के लिए क्या करना होगा?
LPG संकट के बीच सरकार ने बदल दिए पाइपलाइन गैस के नियम, जानें अब कनेक्शन के लिए क्या करना होगा?
MP Board Result 2026 Live: एमपी बोर्ड 5वीं-8वीं के नतीजे आज, बस इन आसान स्टेप्स से चेक करें रिजल्ट; पढ़े लाइव अपडेट्स
एमपी बोर्ड 5वीं-8वीं के नतीजे आज, बस इन आसान स्टेप्स से चेक करें रिजल्ट; पढ़े लाइव अपडेट्स
Home Dry Cleaning Tips: अब ड्राई क्लीनिंग का खर्च होगा जीरो! घर पर ही इन 5 स्टेप्स में चमकाएं महंगे सिल्क और वूलन क्लॉथ
अब ड्राई क्लीनिंग का खर्च होगा जीरो! घर पर ही इन 5 स्टेप्स में चमकाएं महंगे सिल्क और वूलन क्लॉथ
Embed widget