एक्सप्लोरर

Rasjasthan Election: परिवर्तन रैली तक कोई चुनावी घोषणा नहीं करेगी BJP, उम्मीदवारों की लिस्ट के लिए करना होगा इंतजार

Rajasthan Election 2023: राजस्थान में विधानसभा चुनाव के लिए अब सबकी नजरें टिकटों की घोषणा पर टिकी हुई हैं. बीजेपी में परिवर्तन रैली के बीच मंथन चल रहा है कि किसे टिकट दिया जाए.

Rajasthan BJP Candidates List: राजस्थान में विधानसभा चुनाव 2023 के लिए महज कुछ महीने और बचे हैं. ऐसे में अब सबकी नजरें टिकट की घोषणा पर टिकी हैं. राजस्थान में बीजेपी की 2 सितंबर से परिवर्तन संकल्प यात्रा चल रही है. ऐसे में कल एक महत्वपूर्ण बैठक पार्टी कार्यालय में हुई है. अब माना जा रहा है कि परिवर्तन रैली के बाद ही टिकट की घोषणा हो सकती है. 

बीजेपी ने अपनी पूरी ताकत इस रैली पर लगा दी है. प्रदेश में चारों तरफ से यह यात्रा चल रही है. इसी बीच जहां-जहां से यात्रा गुजर रही है, वहां पर टिकट मांग रहे लोगों का भी आकलन हो रहा है. किसने कितनी ताकत दिखाई है, संगठन से लेकर विधायक और सांसदों पर पूरी दारोमदार टिकी हुई है. 

दिल्ली से जयपुर दौड़ शुरू 
बीजेपी में टिकट मांगने वालों की हर सीट पर बड़ी संख्या है. इसलिए टिकट मांगने वाले जयपुर से दिल्ली तक की दौड़ लगा रहे हैं. मगर, पिछले दिनों बीजेपी अध्यक्ष सीपी जोशी ने कार्यक्रम में कहा था, 'कई लोग आते हैं रेज्यूमे लेकर, मुझे यहां से टिकट चाहिए, मुझे वहां से टिकट चाहिए. मैं उनसे कहता हूं कि टिकट मेरे पास नहीं है. टिकट तो बूथ के कार्यकर्ता के पास है वहां चले जाइए. बाकी सारी रिपोर्ट कार्ड दिल्ली वालों के पास है. यहां जयपुर में आने की कोई आवश्यकता नहीं है. कार्यकर्ताओं के पास रहिये, टिकट आपके घर आ जाएगा. ' अध्यक्ष के इस बयान के बाद से टिकट मांगने वाले दिल्ली की तरफ दौड़ लगा रहे हैं. 

परिवर्तन यात्रा में क्षेत्रीय नेताओं पर नजर 
सूत्रों का कहना है कि परिवर्तन यात्रा में भाजपा के क्षेत्रीय नेताओं पर पार्टी की नजर है. जहां पर भाजपा बहुत मजबूत है, उन सीटों पर नए चेहरों को मैदान में उतार सकती है. वहां पर महिला और युवा को वरीयता दी जा सकती है. जिस नेता का जितना प्रभाव है वो उतनी ताकत अपने क्षेत्र में दिखा रहा है. इस बीच यात्रा को और आक्रामक बनाने की तैयारी है. 

जैसे-जैसे जयपुर की तरफ यह यात्रा आएगी, वैसे-वैसे यह यात्रा और आक्रामक होती जाएगी. यात्रा ख़त्म होने के कगार पर रहेगी और टिकट के दावेदारों का नाम फाइनल होता जाएगा. पीएम नरेंद्र मोदी की जयपुर में सभा होगी, उसके बाद एक या दो लिस्ट टिकटों की आ जाएगी. 

यह भी पढ़ें: Rajasthan: 'मैं CM बनूं या ना बनूं' वाले खुद के बयान पर अशोक गहलोत ने दी प्रतिक्रिया, जानें क्या कुछ बोले?

संतोष कुमार पांडेय पिछले 13 सालों से सक्रिय पत्रकारिता में हैं. इस दौरान उन्होंने कई संस्थानों में काम किया है. इस समय जयपुर डिवीजन में एबीपी लाइव के लिए काम कर रहे हैं. संतोष कुमार पांडेय राजनीति, अपराध और सामाजिक मुद्दों पर खास पकड़ रखते हैं.
Read
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LPG Crisis News Live: एलपीजी की आपूर्ति बाधित होने से दिल्ली के लोग चिंतित, छात्र बाहर खाने को मजबूर
Live: एलपीजी की आपूर्ति बाधित होने से दिल्ली के लोग चिंतित, छात्र बाहर खाने को मजबूर
ईरान-इजरायल युद्ध का असर, जयपुर के मंदिरों में गैस का संकट, प्रसाद बनने पर मंडराया खतरा
ईरान-इजरायल युद्ध का असर, जयपुर के मंदिरों में गैस का संकट, प्रसाद बनने पर मंडराया खतरा
Rajasthan News: राजस्थान में खाने की क्वालिटी पर उठा सवाल, ‘ईट राइट ड्राइव’ अभियान में 11% फूड प्रोडक्ट फेल
राजस्थान में खाने की क्वालिटी पर उठा सवाल, ‘ईट राइट ड्राइव’ अभियान में 11% फूड प्रोडक्ट फेल
Rajasthan में LPG Crisis! वितरक बोले- 1 करोड़ 65 लाख उपभोक्ताओं के सामने संकट, 2-3 दिन का स्टॉक बचा
Rajasthan में LPG Crisis! वितरक बोले- 1 करोड़ 65 लाख उपभोक्ताओं के सामने संकट, 2-3 दिन का स्टॉक बचा

वीडियोज

Bollywood News: विवाद के बावजूद Sitaare Zameen Par को लेकर दर्शकों में उत्सुकता और चर्चा लगातार बनी हुई है (11-03-2026)
Mahadev & Sons: धीरज ने उठाई विद्या के लिए आवाज, क्या बाप-बेटे का रिश्ता हो जायेगा ख़तम?
Tesla Model Y vs Mercedes-Benz CLA electric range and power comparison | Auto Live #tesla #mercedes
Strait of Hormuz ही ईरान का सबसे बड़ा हथियार..चल दिया दांव! | US Israel Iran War | Khamenei
AI Impact Summit Congress protests: Rahul के बयान पर संबित का पलटवार | BJP MP

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत आ रहे जहाज को ईरान ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में उड़ाया, MEA का आया रिएक्शन, जानें क्या कहा?
भारत आ रहे जहाज को ईरान ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में उड़ाया, MEA का आया रिएक्शन, जानें क्या कहा?
सिलेंडर की डिलीवरी के समय OTP देना अनिवार्य, रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर होगा रिसीव
सिलेंडर की डिलीवरी के समय OTP देना अनिवार्य, रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर होगा रिसीव
लोकसभा स्पीकर के बाद अब CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ संसद में प्रस्ताव, आजादी के बाद पहली बार होगा ऐसा
स्पीकर के बाद अब CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ संसद में प्रस्ताव, आजादी के बाद पहली बार होगा ऐसा
IPL 2026 के शेड्यूल पर नई मुसीबत आई सामने, सीजन के पहले RCB vs SRH मैच पर मचा बवाल
IPL 2026 के शेड्यूल पर नई मुसीबत आई सामने, सीजन के पहले RCB vs SRH मैच पर मचा बवाल
भारतीय क्रिकेटर ने छुपाए रखा सबसे बड़ा दर्द, बताया टी20 वर्ल्ड कप से पहले ही पापा चल बसे
भारतीय क्रिकेटर ने छुपाए रखा सबसे बड़ा दर्द, बताया टी20 वर्ल्ड कप से पहले ही पापा चल बसे
'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में माइंस बिछाने वाले शिप तबाह', दुनिया में तेल संकट के बीच डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा
'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में माइंस बिछाने वाले शिप तबाह', दुनिया में तेल संकट के बीच ट्रंप का बड़ा दावा
महाकुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा ने की शादी, देश के इस मशहूर मंदिर में खाई साथ जीने मरने की कसम, वीडियो वायरल
महाकुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा ने की शादी, देश के इस मशहूर मंदिर में खाई साथ जीने मरने की कसम
Lalitpur Zari Silk Saree: कारीगरी ऐसी कि देखते रह जाएं, जानें कैसे ललितपुर के करघों पर कैसे उतरती है रेशमी खूबसूरती?
कारीगरी ऐसी कि देखते रह जाएं, जानें कैसे ललितपुर के करघों पर कैसे उतरती है रेशमी खूबसूरती?
Embed widget