एक्सप्लोरर

Rajasthan Exit Poll 2024: राजस्थान में फिर क्लीन स्वीप या बीजेपी को हो रहा नुकसान? एबीपी सी वोटर एग्जिट पोल ने कर दिया हैरान

Rajasthan Exit Poll 2024: राजस्थान में 25 लोकसभा सीटों पर नतीजों का इंतजार है. इससे पहले एबीपी के लिए सी-वोटर ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए एग्जिट पोल किया है.

Lok Sabha Election Exit Poll 2024: लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections) के  एग्जिट पोल को लेकर किया जा रहा इंतजार खत्म हो गया है. आखिरी दौर के चुनाव समाप्त होने के आधे घंटे के बाद एग्जिट पोल (Exit Poll) के नतीजे सामने आ गए हैं, जिसमें नतीजों की तस्वीर साफ होती नजर आई.

राजस्थान की बात करें तो यहां की 25 सीटों पर चुनाव काफी रोमांचक रहा, जहां बीजेपी और कांग्रेस के अलावा निर्दलीयों ने भी अपने प्रतिद्वद्वियों को कड़ी टक्कर दी. एबीपी के लिए सी-वोटर द्वारा कराए गए एग्जिट पोल के मुताबिक राजस्थान में बीजेपी को 21 से 23 सीटें मिलती दिख रही हैं, जबकि इंडिया गठबंधन को दो से चार सीटें मिल सकती हैं.


Rajasthan Exit Poll 2024: राजस्थान में फिर क्लीन स्वीप या बीजेपी को हो रहा नुकसान? एबीपी सी वोटर एग्जिट पोल ने कर दिया हैरान

एबीपी-सीवोटर एग्जिट पोल के मुताबिक राजस्थान में लोकसभा की 25 सीटों पर कांग्रेस, बीजेपी, भारतीय आदिवासी पार्टी, सीपीआई-एम और आरएलपी मैदान में है. एग्जिट पोल के नतीजों में बीजेपी बड़ी पार्टी और कांग्रेस छोटी पार्टी बन सकती है. राजस्थान में कांग्रेस के हाथ मायूसी लग सकती है तो बीजेपी पार्टी ने बाजी मार दी है.

किसे मिले कितने वोट?
पिछले चुनाव में एनडीए ने सभी 25 सीटें जीती थी जिसमें 24 बीजेपी की थीं. 2019 के लोकसभा चुनाव में 66.34  फीसदी वोटिंग हुई थी जिसमें बीजेपी को 59.07 प्रतिशत वोट मिले थे जबकि कांग्रेस के पक्ष में 34.24 प्रतिशत वोट पड़े थे. इस बार वोटिंग में गिरावट आई है और कुल 61.34 प्रतिशत ही वोटिंग हो पाई है जिसमें हीटवेव एक बड़ी वजह रही है. एग्जिट पोल के मुताबिक बीजेपी को इस बार 55 प्रतिशत मतदाताओं का साथ मिला है तो कांग्रेस के हिस्से में 38 वोट पड़े हैं. 

राजस्थान की इन सीटों पर है खास नजर
राजस्थान की 25 लोकसभा सीटों में  गंगानगर, बीकानेर, झुंझुनू, सिकर, जयपुर ग्रामीण, जयपुर, अलवर, भरतपुर, करौली-ढोलपुर, दौसा, नागौर, टोंक-सवाई माधोपुर, अजमेर, पाली, जोधपुर, बारमेड़, जालौर, उदयपुर, बांसवाड़ा, चित्तौड़गढ़, राजसमंद, भिलवाड़ा, कोटा और झालावाड़-बारन हैं. यहां दो चरणों में मतदान कराया गया है. पहले चरण में 57.65 प्रतिशत और दूसरे चरण में 65.03 प्रतिशत वोटिंग हुई है. मतगणना 4 जून को कराई जानी है. ऐसे में केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, गजेंद्र सिंह शेखावत, हनुमान बेनीवाल, सीपी जोशी, ओम बिरला, दुष्यंत सिंह और ज्योति मिर्धा की सीटों पर जनता की विशेष नजर है.

Disclaimer: एबीपी सी वोटर एग्जिट पोल सर्वे 19 जून से 1 जून 2024 के बीच किया गया है. इसका सैंपल साइज 4 लाख 31 हजार 182 है और ये सर्वे सभी 543 लोकसभा सीटों पर किया गया, जिनमें 4129 विधानसभा सीटें शामिल हैं. एबीपी सी वोटर सर्वे का राज्य स्तर पर  मार्जिन ऑफ एरर + और -3 प्रतिशत और क्षेत्रीय स्तर पर + और  -5 प्रतिशत है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LPG Crisis News Live: एलपीजी की आपूर्ति बाधित होने से दिल्ली के लोग चिंतित, छात्र बाहर खाने को मजबूर
Live: एलपीजी की आपूर्ति बाधित होने से दिल्ली के लोग चिंतित, छात्र बाहर खाने को मजबूर
ईरान-इजरायल युद्ध का असर, जयपुर के मंदिरों में गैस का संकट, प्रसाद बनने पर मंडराया खतरा
ईरान-इजरायल युद्ध का असर, जयपुर के मंदिरों में गैस का संकट, प्रसाद बनने पर मंडराया खतरा
Rajasthan News: राजस्थान में खाने की क्वालिटी पर उठा सवाल, ‘ईट राइट ड्राइव’ अभियान में 11% फूड प्रोडक्ट फेल
राजस्थान में खाने की क्वालिटी पर उठा सवाल, ‘ईट राइट ड्राइव’ अभियान में 11% फूड प्रोडक्ट फेल
Rajasthan में LPG Crisis! वितरक बोले- 1 करोड़ 65 लाख उपभोक्ताओं के सामने संकट, 2-3 दिन का स्टॉक बचा
Rajasthan में LPG Crisis! वितरक बोले- 1 करोड़ 65 लाख उपभोक्ताओं के सामने संकट, 2-3 दिन का स्टॉक बचा

वीडियोज

Bollywood News: विवाद के बावजूद Sitaare Zameen Par को लेकर दर्शकों में उत्सुकता और चर्चा लगातार बनी हुई है (11-03-2026)
Mahadev & Sons: धीरज ने उठाई विद्या के लिए आवाज, क्या बाप-बेटे का रिश्ता हो जायेगा ख़तम?
Tesla Model Y vs Mercedes-Benz CLA electric range and power comparison | Auto Live #tesla #mercedes
Strait of Hormuz ही ईरान का सबसे बड़ा हथियार..चल दिया दांव! | US Israel Iran War | Khamenei
AI Impact Summit Congress protests: Rahul के बयान पर संबित का पलटवार | BJP MP

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत आ रहे जहाज को ईरान ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में उड़ाया, MEA का आया रिएक्शन, जानें क्या कहा?
भारत आ रहे जहाज को ईरान ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में उड़ाया, MEA का आया रिएक्शन, जानें क्या कहा?
सिलेंडर की डिलीवरी के समय OTP देना अनिवार्य, रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर होगा रिसीव
सिलेंडर की डिलीवरी के समय OTP देना अनिवार्य, रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर होगा रिसीव
लोकसभा स्पीकर के बाद अब CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ संसद में प्रस्ताव, आजादी के बाद पहली बार होगा ऐसा
स्पीकर के बाद अब CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ संसद में प्रस्ताव, आजादी के बाद पहली बार होगा ऐसा
IPL 2026 के शेड्यूल पर नई मुसीबत आई सामने, सीजन के पहले RCB vs SRH मैच पर मचा बवाल
IPL 2026 के शेड्यूल पर नई मुसीबत आई सामने, सीजन के पहले RCB vs SRH मैच पर मचा बवाल
भारतीय क्रिकेटर ने छुपाए रखा सबसे बड़ा दर्द, बताया टी20 वर्ल्ड कप से पहले ही पापा चल बसे
भारतीय क्रिकेटर ने छुपाए रखा सबसे बड़ा दर्द, बताया टी20 वर्ल्ड कप से पहले ही पापा चल बसे
'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में माइंस बिछाने वाले शिप तबाह', दुनिया में तेल संकट के बीच डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा
'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में माइंस बिछाने वाले शिप तबाह', दुनिया में तेल संकट के बीच ट्रंप का बड़ा दावा
महाकुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा ने की शादी, देश के इस मशहूर मंदिर में खाई साथ जीने मरने की कसम, वीडियो वायरल
महाकुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा ने की शादी, देश के इस मशहूर मंदिर में खाई साथ जीने मरने की कसम
Lalitpur Zari Silk Saree: कारीगरी ऐसी कि देखते रह जाएं, जानें कैसे ललितपुर के करघों पर कैसे उतरती है रेशमी खूबसूरती?
कारीगरी ऐसी कि देखते रह जाएं, जानें कैसे ललितपुर के करघों पर कैसे उतरती है रेशमी खूबसूरती?
Embed widget