एक्सप्लोरर

मंत्री बनने के बाद पहली बार जोधपुर पहुंचे गजेंद्र सिंह शेखावत का ऐलान, 'भारत में बनेगा दुनिया का...'

Gajendra Singh Shekhawat: मंत्री बनने के बाद पहली बार जोधपुर पहुंचे गजेंद्र सिंह शेखावत ने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि जनता ने उन्हें नकार दिया और एनडीए को बहुमत दिया है.

Jodhpur News: केंद्र की मोदी सरकार 3.0 में जोधपुर के सांसद गजेंद्र सिंह शेखावत को दोबारा कैबिनेट में जगह दी गई है. उन्हें केंद्रीय पर्यटन और संस्कृति मंत्री बनाया गया है. केंद्रीय मंत्री बनने के बाद पहली बार गजेंद्र सिंह शेखावत जोधपुर पहुंचे. इस दौरान शहर भर में उनका स्वागत किया गया.
 
केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने अधिकारियों के साथ बैठक कर उन्हें आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए. आज रविवार (30 जून) को दिन भर केंद्रीय मंत्री शेखावत का दौर जारी रहा. एबीपी न्यूज से खास बात चीत करते हुए उन्होंने कहा कि राजस्थान पर्यटन और संस्कृति से जुड़ा क्षेत्र है. 

'भारत में दुनिया का सबसे बड़ा म्युजियम'
गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा, "पर्यटन और संस्कृति के क्षेत्र को आगे बढ़ने की जिम्मेदारी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुझे दी है. मैं इस कार्य के लिए संकल्पबद्ध हूं." इस दौरान उन्होंने कहा कि "दुनिया में सबसे बड़ा म्यूजियम फ्रांस में है, लेकिन आने वाले दिनों में भारत में सबसे बड़ा म्यूजियम होगा. म्यूजियम बनाने की तैयारी पूरी हो चुकी है. इस म्यूजियम में देश के हर पहलू और संस्कृति की झलक नजर आएगी."

मंत्री बनने पर जोधपुर में भव्य स्वागत 
केंद्रीय पर्यटन और संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने जोधपुर लोकसभा सीट से लगातार तीसरी बार जीतकर संसद पहुंचे. इस दौरान वह केंद्र में तीन बार मंत्री भी रहे. मंत्री बनने के बाद आज रविवार (30 जून) को रेल से जोधपुर पहुंचे. रेलवे स्टेशन पर बीजेपी कार्यकर्ताओं और शहर वासियों ने धूमधाम से स्वागत किया. 

जोधपुर के सर्किट हाउस में मीडिया से रूबरू होते हुए गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा, "अर्थव्यवस्था का अहम पहिया पर्यटन है. इसकी रफ्तार बढ़ाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुझ पर विश्वास जताया है." इसके लिए शेखावत ने और पूरे देशवासियों और पीएम मोदी का आभार व्यक्त किया.

'वर्ल्ड हेरिटेज समिति का भारत करेगा नेतृत्व'
इस मौके पर गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा, "वर्ल्ड हेरिटेज समिति का इस बार भारत नेतृत्व करेगा. भारत की अध्यक्षता में समिति काम करेगी. इस समिति में 126 देश शामिल होंगे." उन्होंने कहा, "आने वाले दिनों में वर्ल्ड हेरिटेज समिति में शामिल इन सभी देशों का सम्मेलन भारत में होने जा रहा है. यह राजस्थान के लिए एक सुनहरा अवसर होगा, जब हमारी धरोहर को विश्व पटल पर पहचान मिलेगी."

स्थानीय पर्यटन अर्थव्यवस्था का पावर हाउस
शेखावत ने कहा, "पर्यटन में असीम संभावनाएं हैं. थाईलैंड, दुबई, सिंगापुर और अन्य देशों में 2 से 3 करोड़ पर्यटक पहुंचते हैं. जबकि भारत में सिर्फ एक करोड़ पर्यटक आते हैं, लेकिन सबसे बड़ी बात यह है कि भारत में 20 करोड़ स्थानीय पर्यटक ट्रैवल करते हैं. जिससे भारत की अर्थव्यवस्था मजबूती के साथ इस मंदी के दौर में पावर हाउस बनकर उभरी है."

गजेंद्र सिंह शेखवत का विपक्ष पर तंज
विपक्ष पर तंज कसते हुए केंद्रीय पर्यटन और संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि विपक्ष अपनी हार और जनता के द्वारा नकारे जाने का गुस्सा लोकतंत्र के उसे मंदिर में उतार रहा है, यह उन्हें पता होना चाहिए कि उनको जनता ने नकार दिया है और एनडीए को तीसरी बार पूर्ण बहुमत दिया है.

केंद्र सरकार की तारीफ करते हुए गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा, "एनडीए की सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संकल्प के तहत काम कर रही है." उन्होंने आगे कहा, "हम देश के विकास और देश की सीमाओं की सुरक्षा को लेकर काम कर रहे हैं."

ये भी पढ़ें: राजस्थान: बाइक सवार दो बदमाशों ने टोल प्लाजा मैनेजर से मांगी रंगदारी, फायरिंग की घटना CCTV में कैद

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान में UCC का बिगुल, अब शादी से विरासत तक बदलेंगे नियम
राजस्थान में UCC का बिगुल, अब शादी से विरासत तक बदलेंगे नियम
'मिशन हरियालो' में झोल! 11.57 करोड़ पौधे लगाने का दावा, जियो-टैगिंग में सिर्फ 1.69 करोड़
'मिशन हरियालो' में झोल! 11.57 करोड़ पौधे लगाने का दावा, जियो-टैगिंग में सिर्फ 1.69 करोड़
सिरोही: सरकारी जमीन पर कैसे चलता रहा क्लब? रजिस्ट्रेशन और एक्साइज परमिशन पर उठे सवाल
सिरोही: सरकारी जमीन पर कैसे चलता रहा क्लब? रजिस्ट्रेशन और एक्साइज परमिशन पर उठे सवाल
CBI और RBI अधिकारी बनकर पूर्व जज से ढाई करोड़ की ठगी, 15 दिन रखा डिजिटल अरेस्ट
CBI और RBI अधिकारी बनकर पूर्व जज से ढाई करोड़ की ठगी, 15 दिन रखा डिजिटल अरेस्ट

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जाति, कोविड वैक्सीन...जनगणना में पूछे जाएंगे ये 40 सवाल, नोटिफिकेशन जारी
जाति, कोविड वैक्सीन...जनगणना में पूछे जाएंगे ये 40 सवाल, नोटिफिकेशन जारी
15 अगस्त से पहले दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, ये रास्ते रहेंगे बंद
15 अगस्त से पहले दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, ये रास्ते रहेंगे बंद
Spider Man BO Day 15: तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
ODI डेब्यू पर स्कॉटलैंड के खिलाड़ी ने रचा इतिहास, क्रिकेट में ऐसा करने वाले सिर्फ चौथे खिलाड़ी बने
ODI डेब्यू पर स्कॉटलैंड के खिलाड़ी ने रचा इतिहास, क्रिकेट में ऐसा करने वाले सिर्फ चौथे खिलाड़ी बने
TMC के 20 बागियों की बढ़ने वाली है टेंशन! ममता बनर्जी ने लिया बड़ा फैसला
TMC के 20 बागियों की बढ़ने वाली है टेंशन! ममता बनर्जी ने लिया बड़ा फैसला
Best Solar Panel: कौन-सा सोलर पैनल बनाता है सबसे ज्यादा बिजली? समझें पूरा गणित
कौन-सा सोलर पैनल बनाता है सबसे ज्यादा बिजली? समझें पूरा गणित
Uttarakhand Tunnel Accident: चमोली टनल हादसे में 7 मजदूरों की मौत, मृतकों-घायलों के नाम आए सामने
चमोली टनल हादसे में 7 मजदूरों की मौत, मृतकों-घायलों के नाम आए सामने
गमले में अदरक उगाना सीखें, बाजार से नहीं लाना पड़ेगा
गमले में अदरक उगाना सीखें, बाजार से नहीं लाना पड़ेगा
Embed widget