एक्सप्लोरर

Rajasthan News: 6 लाख लोगों की समस्या बता कर गौरव वल्लभ ने BJP को घेरा, लगाए ये बड़े आरोप

Udaipur News: गौरव वल्लभ ने कहा उदयपुर पेयजल सप्लाई सिस्टम को रोल मॉडल होना चाहिए, लेकिन जनता को गुमराह कर वोट लेने वाले बीजेपी नेता इसे दूरदर्शी बनाने में पता नहीं क्यों रुचि नहीं लेते हैं?

Rajasthan News: कांग्रेस (Congress) के राष्ट्रीय प्रवक्ता और उदयपुर (Udaipur) शहर विधानसभा से प्रत्याशी रहे गौरव वल्लभ (Gourav Vallabh) उदयपुर में लंबे समय से दिखाई नहीं दिए. गौरव उदयपुर में कांग्रेस द्वारा जिला मुख्यालय पर आयकर विभाग के खिलाफ किए जा रहे प्रदर्शन में भी नहीं दिखे, लेकिन अब उन्होंने एक बयान जारी किया है. इसमें उन्होंने छह लाख लोगों के पीने के पानी की समस्या को लेकर भारतीय जनता पार्टी से सवाल किया है साथ आरोप भी लगाए हैं. 
 
गौरव वल्लभ ने बीजेपी पर उदयपुर की शान झीलों को लेकर सवाल खड़े किए हैं. उन्होंने कहा कि 'उदयपुर झीलों का शहर हैं और यहां की झीलें पेयजल से भरी हुई हैं, लेकिन शहर के 6 लाख लोग पीने के पानी के लिए तरस रहे हैं. इस नाकारा पेयजल सप्लाई सिस्टम से शहरवासी तो परेशान हैं ही साथ-साथ उदयपुर की छवि भी देश-दुनिया में खराब हो रही है.'
 
'उदयपुर पेयजल सप्लाई को देश-दुनिया के लिए रोल मॉडल होना चाहिए. उदयपुर का सदियों पुराना जल संग्रहण का यह सिस्टम आज भी लाखों लोगों की प्यास बुझाने में सक्षम है. पर 20 साल से जनता को गुमराह कर वोट बटोरने की दूरदर्शी सोच वाले बीजेपी नेता पेयजल सप्लाई सिस्टम को दूरदर्शी बनाने में पता नहीं क्यों रुचि नहीं लेते हैं?'
 
24 घंटे पीने का पानी क्यों नहीं मिलता?
उन्होंने आगे कहा कि उदयपुरवासियों को 24 घंटे पेयजल सप्लाई की सुविधा का सिस्टम विकसित नहीं करने के जिम्मेदार 20 साल से शहर की सत्ता में काबिज बीजेपी नेता हैं. आज हालात यह हैं कि उदयपुर शहर की 5 लाख आबादी को रोज पीने का पानी तक सप्लाई नहीं होता है. पेयजल सप्लाई 48 घंटे में एक बार ही मिलता है.
 
वहीं एक लाख आबादी के स्मार्ट सिटी के वार्डों में 24 घंटे सप्लाई के लिए करोड़ों रुपये खर्च किए गए हैं, लेकिन वहां भी 24 घंटे में सिर्फ एक बार पेयजल सप्लाई होता है. जब हमारे पास पर्याप्त पेयजल उपलब्ध है और तमाम पेयजल को संरक्षित करने के लिए भविष्य में भी विकल्प मौजूद हैं, तो शहरवासियों को 24 घंटे पीने का पानी क्यों नहीं मिलना चाहिए? 
 
उदयपुर में क्या है पेयजल सिस्टम?
उदयपुर में पेयजल की बात करें तो यहां शहर के बीच में स्थिति पिछोला और फतहसागर झील के पानी से शहरवासियों की प्यास बुझाई जाती है. बड़ी बात तो यह है कि जहां गर्मियों में हर जगह जलाशय सुख जाते है, वहीं उदयपुर की झील गर्मियों में भी भरी हुई रहती हैं. गौरव वल्लभ इसी को लेकर आरोप लगाते हुए विरोध दर्ज करवा रहे हैं.
 
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान में होली की धूम, CM भजनलाल शर्मा ने खेली होली, मंदिरों में उड़े अबीर गुलाल
राजस्थान में होली की धूम, CM भजनलाल शर्मा ने खेली होली, मंदिरों में उड़े अबीर गुलाल
Bhilwara News: गौशाला निर्माण को लेकर दो समुदायों में झड़प, कई घायल, पुलिस बल तैनात
भीलवाड़ा में गौशाला निर्माण को लेकर दो समुदायों में झड़प, कई घायल, पुलिस बल तैनात
भीलवाड़ा: श्मशान में खेली गई चिता भस्म की होली, ‘जय भैरव बाबा’ के जयकारों से गूंजा मोक्षधाम
भीलवाड़ा: श्मशान में खेली गई चिता भस्म की होली, ‘जय भैरव बाबा’ के जयकारों से गूंजा मोक्षधाम
Jodhpur News: विदेशी पर्यटकों ने जमकर उड़ाया गुलाल, ग्रहण की वजह से कई जगहों पर फीका पड़ा होली का रंग
जोधपुर: विदेशी पर्यटकों ने जमकर उड़ाया गुलाल, ग्रहण की वजह से कई जगहों पर फीका पड़ा होली का रंग

वीडियोज

Vasudha: 😧Hanumant का License जब्त गाड़ी और नौकरी दोनों गए हाथ से, अब क्या करेगी Vasudha?
Israel Iran War: खामेनेई की मौत से जल उठा Pakistan ! | Khamenei | Trump । Iraq Protest | Breaking
Israel Iran War: Beirut में हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर इजरायली सेना का बड़ा हमला| Netanyahu | Trump
Israel Iran War: Khamenei को इजरायली फोर्स IDF ने बताया आतंकी | Netanyahu | Trump
Israel Iran War: B2 बॉम्बर की एंट्री..तबाह हो जाएगा ईरान! | Khamenei | Trump | Netanyahu | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
16 साल की छात्रा ने बाथरूम में दिया बच्चे को जन्म, नवजात के साथ आगे जो हुआ... सुनकर कलेजा पसीज जाएगा
16 साल की छात्रा ने बाथरूम में दिया बच्चे को जन्म, नवजात के साथ आगे जो हुआ... सुनकर कलेजा पसीज जाएगा
निशांत नहीं कोई और! JDU ने बताया चौंकाने वाले 'प्रत्याशी' का नाम, 'राज्यसभा जाना है तो…'
निशांत नहीं कोई और! JDU ने बताया चौंकाने वाले 'प्रत्याशी' का नाम, 'राज्यसभा जाना है तो…'
मिडिल ईस्ट में छिड़ी जंग के बीच भारत ने कर दिया कमाल! इस हथियार से कांपेगा पाकिस्तान, अमेरीका भी हैरान
मिडिल ईस्ट में छिड़ी जंग के बीच भारत ने कर दिया कमाल! इस हथियार से कांपेगा पाकिस्तान, अमेरीका भी हैरान
पुराने क्लासिक से नए बीट्स तक, बॉलीवुड के इन सुपरहिट गानों के बिना अधूरी है आपकी होली
पुराने क्लासिक से नए बीट्स तक, बॉलीवुड के इन सुपरहिट गानों के बिना अधूरी है आपकी होली
SA vs NZ Semifinal: साउथ अफ्रीका- न्यूजीलैंड सेमीफाइनल पर बारिश का खतरा? जानिए मैच धुला तो किस टीम को मिलेगी फाइनल में एंट्री
SA vs NZ Semifinal: साउथ अफ्रीका- न्यूजीलैंड सेमीफाइनल पर बारिश का खतरा? जानिए मैच धुला तो किस टीम को मिलेगी फाइनल में एंट्री
पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड के लिए कौन से डॉक्यूमेंट की जरूरत, दिल्ली की महिलाएं जानें काम की बात
पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड के लिए कौन से डॉक्यूमेंट की जरूरत, दिल्ली की महिलाएं जानें काम की बात
Holi 2026: होली खेलने के बाद जल्दी कैसे साफ होगा रंग? ये तरीके आजमाए तो निखर जाएगा रूप
होली खेलने के बाद जल्दी कैसे साफ होगा रंग? ये तरीके आजमाए तो निखर जाएगा रूप
LBW में क्या होता है अंपायर्स कॉल? T20 वर्ल्ड कप के बीच वायरल वीडियो ने आसान भाषा में समझाया पूरा गणित
LBW में क्या होता है अंपायर्स कॉल? T20 वर्ल्ड कप के बीच वायरल वीडियो ने आसान भाषा में समझाया पूरा गणित
Embed widget