एक्सप्लोरर

RTH बिल पर राजस्थान सरकार के अडिग फैसले के आगे झुके डॉक्टर्स, IMA ने अब हड़ताल न करने का किया एलान

Rajasthan Right to Health Bill: डॉ. अशोक शारदा ने बताया कि अधिनियम के नियम भी हमारे परामर्श से ही बनेंगे. इसके साथ ही हमारी कई अन्य मांगों को लेकर आदेश 2-3 दिन में जारी कर दिए जाएंगे.

Rajasthan RTH Bill News: लम्बे समय से 'राइट टू हेल्थ' (RTH) बिल का विरोध कर रहे डॉक्टर्स अब सरकार की ओर से इसे लागू करने के रवैये पर असमंजस की स्थिति में हैं. इस बीच आईएमए (IMA) और अन्य संगठनों ने मिलकर इस बिल को लेकर जो समिति बनाई थी, उसने विरोध नहीं करने फैसला किया है.

राज्य संयुक्त कार्रवाई समिति और आईएमए राजस्थान के अध्यक्ष ने सभी जिलाध्यक्षों को इस बिल को लेकर विरोध नहीं करने के लिए कहा है. इस बिल में अब सरकार डॉक्टरो की ओर से बताए गए संशोधन करने जा रही है, जिस कारण बिल का विरोध नहीं किया जा रहा है, जबकि एक धड़ा अब भी विरोध कर रहा है.

आरटीएच बिल लागू करने पर सरकार अडिग

चुघ ने बताया कि हम प्रस्तावित आरटीएच बिल के खिलाफ लंबे समय से लड़ रहे हैं. लंबे आंदोलन और उच्चतम स्तर पर कई दौर की वार्ताओं के बाद बुधवार शाम तक यह सुनिश्चित हो गया है कि यह बिल रोका नहीं जा सकता है. इसको लेकर मुख्यमंत्री और सरकार कठोर और अडिग हैं. इसके साथ ही सरकार हमारे सबसे मजबूत आंदोलन के सभी कदमों से निपटने या उनका सामना करने के लिए भी तैयार हैं. हालांकि, उन्होंने कहा कि  साथ ही मुख्यमंत्री और सरकार बिल के मसौदे को हमारे परामर्श से नियमों के गठन सहित शब्द-दर-शब्द प्रस्तावित तरीके से बदलने के लिए सहमति जताई है.

डॉक्टरों के परामर्श से ही बनेंगे नियम

डॉ. अशोक शारदा ने बताया कि अधिनियम के नियम भी हमारे परामर्श से ही बनेंगे. इसके साथ ही हमारी कई अन्य मांगों के आदेश 2-3 दिन में जारी कर दिए जाएंगे. राज्य स्वास्थ्य समिति, जिसमें आईएमए के प्रतिनिधि भी शामिल हैं. गौरतलब है कि इसको लेकर सरकार की ओर से एक आदेश स्वास्थ्य योजनाओं सहित सभी मुद्दों को संबोधित करने के लिए जारी कर दिया गया है. इसके साथ ही आरटीएच बिल में हमारी प्रमुख चिंताओं को दूर कर दिया गया है और हमारी अन्य मांगों को पूरा किया जा रहा है, इसलिए हड़ताल का कोई मतलब नहीं है.

अगर कुछ भी गलत होता है, तो होगा हड़ताल 

उन्होंने कहा कि हमारी टीम बिल के आगे के मूवमेंट को फॉलो कर रही है. ड्राफ्ट को सही कर दिया गया है. इसलिए हमें केवल चौकस रहना चाहिए और अगर कुछ भी गलत होता है तो हम हड़ताल सहित उचित कार्रवाई करेंगे. इसलिए अब यह अंतिम निर्णय है कि राज्य संयुक्त कार्रवाई समिति और आईएमए राजस्थान हड़ताल में शामिल नहीं होगी. 

ये भी पढ़ेंः ये भी पढ़ें- Rajasthan Corona Update: सवाई माधोपुर में 4 विदेशी पर्यटक कोरोना पॉजिटिव, जयपुर के RUHS में भर्ती

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जोधपुर बार काउंसिल चुनाव का रिजल्ट घोषित, 5 महिला अधिवक्ता भी निर्वाचित
जोधपुर बार काउंसिल चुनाव का रिजल्ट घोषित, 5 महिला अधिवक्ता भी निर्वाचित
शिमला: स्वतंत्रता समारोह में ऐलान, HPU भर्तियों की होगी जांच
शिमला: स्वतंत्रता समारोह में ऐलान, HPU भर्तियों की होगी जांच
जयपुर: रॉबिनहुड आर्मी की मुहिम, बच्चों को देगी फ्री AI एजुकेशन
जयपुर: रॉबिनहुड आर्मी की मुहिम, बच्चों को देगी फ्री AI एजुकेशन
'कोई दिमागी नक्सली...', PM मोदी के संबोधन पर बोले सचिन पायलट
'कोई दिमागी नक्सली...', PM मोदी के संबोधन पर बोले सचिन पायलट

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
प्रेग्नेंट दीपिका को एयरपोर्ट छोड़ने पहुंचे रणवीर, कूल लुक में दिखीं एक्ट्रेस
प्रेग्नेंट दीपिका को एयरपोर्ट छोड़ने पहुंचे रणवीर, दिखा कूल लुक
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
Success Story: कन्नूर कोर्ट में काम कर रहीं पहली दृष्टिहीन जज, ऐसे सुनती हैं केस
कन्नूर कोर्ट में काम कर रहीं पहली दृष्टिहीन जज, ऐसे सुनती हैं केस
क्या होता है Thermal Scanner, जानें कैसे करता है काम?
क्या होता है Thermal Scanner, जानें कैसे करता है काम?
Embed widget