एक्सप्लोरर

Rajasthan: जल जीवन मिशन के लिए 1056 करोड़ जारी, जानें किन-किन जिलों के लाखों घरों तक पहुंचेगा पानी?

Jal Jeevan Mission Rajasthan: राजस्थान जन स्वास्थ्य विभाग ने करीब 1056 करोड़ रुपए की 104 लघु पेयजल परियोजनाओं को मंजूरी दी है. इसके जरिए हर घर नल और हर नल में जल योजना के तहत 1,18,588 नए कनेक्शन दिए जाएंगे.

Jal Jeevan Mission Rajasthan: एक दौर तक पानी की किल्लत की वजह से राजस्थान ( Rajasthan ) को अकाल वाला प्रदेश के रूप में जाना जाता था. अब यहां पर वैसा नहीं है. राजस्थान में अब लोगों को पेयजल ( Drinking water ) आसानी से उपलब्ध हो रहा है. साथ ही राजस्थान जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग जल जीवन मिशन ( Jal Jeevan Mission ) के तय लक्ष्य हासिल करने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है. हाल ही में जन स्वास्थ्य विभाग ने 1055 करोड़ 99 लाख रुपए की 104 संशोधित लघु पेयजल योजनाओं (ओटीएमपी) को स्वीकृति दी है. इन योजनाओं के माध्यम से हर घर जल ( Har Ghar Nal Yojana 2022 ) के लिए प्रदेश में 1 लाख 18 हजार 588 नए कनेक्शन ( Water connection ) दिए जाएंगे.

Jodhpur जिले में 183 करोड़ की जलापूर्ति परियोजना
जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. सुबोध अग्रवाल की अध्यक्षता में राजस्थान वाटर सप्लाई एवं सीवरेज मैनेजमेंट बोर्ड की वित्त समिति की बैठक हुई. बैठक में पेयजल से जुड़ी परियोजनाओं को प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति दी गई. जोधपुर जिले की 183 करोड़ 83 लाख रुपए की तिंवरी-मथानिया-ओसियां-बावड़ी-भोपालगढ़ जलापूर्ति परियोजना को भी मंजूरी मिली है. इसके अलावा, जोधपुर जिले की भोपालगढ़ पंचायत समिति के मरूस्थलीय विकास कार्यक्रम (डीडीपी) के गांवों में जल कनेक्शन एवं पाइप लाइन जैसे कार्यों के लिए 6 करोड़ 5 लाख रुपए की निविदा को भी मंजूरी मिली है.

बारां जिले के 20 गांवों को डेम का पानी
इसी तरह बारां ( Baran ) जिले के छबड़ा एवं छीपा बड़ौद क्षेत्र के करीब 20 से अधिक गांवों को ल्हासी डेम से पेयजल पहुंचाने के लिए 34 करोड़ 34 लाख रुपए की परियोजना की निविदा को बैठक में मंजूरी दी गई है. इसके तहत उच्च जलाशय, पंपिंग स्टेशन, जल कनेक्शन को अंजाम दिए जाएंगे. साथ ही, उदयपुर जिले की बड़गांव पंचायत समिति के 11 गांवों में जल कनेक्शन देने के लिए 11 करोड़ 79 लाख रुपए की परियोजना की निविदा स्वीकृत की गई है. 131 करोड़ 97 लाख रुपए की बाड़मेर एवं रामसर तहसील को नर्मदा आधारित जलापूर्ति परियोजना की निविदा को भी बोर्ड ने स्वीकृति दी है. परियोजना के तहत इन दोनों तहसीलों के 217 गांवों में जल कनेक्शन, स्वच्छ जलाशयों के निर्माण और पंपिंग स्टेशन सहित अन्य कार्य कराए जाएंगे. 

यह भी पढ़ें : Rajasthan Budget 2023: खास होगा राजस्थान का अगला बजट, CM अशोक गहलोत ने युवाओं और महिलाओं से कही यह बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान बोर्ड परीक्षा में सीकर की बेटी प्रियांशी ने रचा इतिहास, मिले 99.83 फीसदी अंक, बताया किससे मिला मोटिवेशन?
राजस्थान बोर्ड परीक्षा में सीकर की बेटी प्रियांशी ने रचा इतिहास, बताया किससे मिला मोटिवेशन?
Jaipur News: महंगाई और ईंधन कीमतों पर कांग्रेस का हमला, SC के फैसले पर जानें क्या कहा?
जयपुर: महंगाई और ईंधन कीमतों पर कांग्रेस का हमला, SC के फैसले पर जानें क्या कहा?
अनुसूचित जाति पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर सैयद नसीरुद्दीन चिश्ती बोले, 'दोनों हाथों में लड्डू...'
अनुसूचित जाति पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर सैयद नसीरुद्दीन चिश्ती बोले, 'दोनों हाथों में लड्डू...'
सुप्रीम कोर्ट के SC दर्जा वाले फैसले पर प्रताप सिंह खाचरियावास का बड़ा बयान, बोले- ' अब भारत सरकार को...'
सुप्रीम कोर्ट के SC दर्जा वाले फैसले पर प्रताप सिंह खाचरियावास का बड़ा बयान, बोले- ' अब भारत सरकार को...'

वीडियोज

ट्रंप का 'जाल'...ईरान का खतरनाक वार !
इजरायल में बरसती ईरानी 'आग'..ईरान का 'गेम' प्लान?
PM Modi का 'मिशन पीस'..क्या टल जाएगा विश्व युद्ध?
Mojtaba Khamenei के खिलाफ सड़कों पर क्यों उतरी ईरान की जनता?
बाल संवार रहा था व्यक्ति...अचानक गिरी लिफ्ट!

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मिडिल ईस्ट युद्ध: AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'अगर ईरान ने पूरा होर्मुज स्ट्रेट बंद कर दिया तो...'
मिडिल ईस्ट युद्ध: AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'अगर ईरान ने पूरा होर्मुज स्ट्रेट बंद कर दिया तो...'
Israel-US Iran War Live: पेट्रोल-डीजल को लेकर हाहाकार! बांग्लादेश में फ्यूल की कमी से बंद हुए पेट्रोल पंप
Live: पेट्रोल-डीजल को लेकर हाहाकार! बांग्लादेश में फ्यूल की कमी से बंद हुए पेट्रोल पंप
अमीषा पटेल ने 'धुरंधर 2' को बताया आई ओपनर, बोलीं- आदित्य धर ने एक्टर्स को कास्ट किया, इंस्टाग्रामर्स को नहीं
अमीषा पटेल ने 'धुरंधर 2' को बताया आई ओपनर, बोलीं- आदित्य धर ने एक्टर्स को कास्ट किया, इंस्टाग्रामर्स को नहीं
CSK में आया 150 की रफ्तार वाला खूंखार गेंदबाज, IPL 2026 में मचाएगा कोहराम
CSK में आया 150 की रफ्तार वाला खूंखार गेंदबाज, IPL 2026 में मचाएगा कोहराम
मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच मोदी सरकार ने बुलाई सर्वदलीय बैठक, जानें किन-किन मुद्दों पर होगी बात
मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच मोदी सरकार ने बुलाई सर्वदलीय बैठक, जानें किन-किन मुद्दों पर होगी बात
West Bengal Elections 2026: बंगाल चुनाव से ठीक पहले CM ममता बनर्जी का बड़ा कदम, कई पदों से दिया इस्तीफा
बंगाल चुनाव से ठीक पहले CM ममता बनर्जी का बड़ा कदम, कई पदों से दिया इस्तीफा
कौन रखता है भारतीय सेनाओं के जहाजों और विमानों के नाम, जानें क्या है इसके नियम
कौन रखता है भारतीय सेनाओं के जहाजों और विमानों के नाम, जानें क्या है इसके नियम
Dry Mouth In The Morning: सुबह उठते ही सूख रहा है मुंह और आ रही है बदबू? शरीर के अंदर छिपी है यह बड़ी गड़बड़
सुबह उठते ही सूख रहा है मुंह और आ रही है बदबू? शरीर के अंदर छिपी है यह बड़ी गड़बड़
Embed widget