एक्सप्लोरर

Pali: राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ बागडे के हेलीकॉप्टर में उड़ान भरते ही धमाका! धुंआ देख मचा हड़कंप

Haribhau Bagde News: राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ बागडे के हेलीकॉप्टर में उड़ान भरते समय तकनीकी खराबी आ गई, जिससे अफरा-तफरी मच गई. गनीमत रही कि राज्यपाल सड़क मार्ग से पहले ही रवाना हो चुके थे.

Governor Haribhau Bagde Helicopter News: राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ बागडे (Haribhau Bagade) के दो दिवसीय दौरे के दौरान एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया. शनिवार (29 मार्च) को पाली (Pali) पहुंचे राज्यपाल जिस हेलीकॉप्टर से आए थे, उसकी वापसी उड़ान के दौरान कुछ तकनीकी खराबी आ गई. हेलीकॉप्टर जब करीब 25 फीट की ऊंचाई पर था, तभी उसमें अचानक एक धमाके के साथ धुआं निकलने लगा, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई.

हेलीकॉप्टर के अचानक नीचे उतरने से वहां मौजूद अधिकारी और सुरक्षा कर्मी भी सकते में आ गए. गनीमत रही कि राज्यपाल को हेलीकॉप्टर से वापस नहीं जाना था, बल्कि वे सड़क मार्ग से देसूरी के सोनाणा खेतलाजी के लिए रवाना हो चुके थे.

हेलीकॉप्टर उड़ान भरते ही आई दिक्कत
राज्यपाल बागडे दोपहर में पाली के राजकीय कन्या महाविद्यालय स्थित हेलीपैड पर हेलीकॉप्टर से पहुंचे थे. यहां से वे सर्किट हाउस गए और फिर कलेक्ट्रेट पहुंचे. उनके आने के कुछ समय बाद ही पायलट ने हेलीकॉप्टर को उड़ाने की प्रक्रिया शुरू की. जैसे ही हेलीकॉप्टर ने उड़ान भरी, ऊपरी पंखे के पास धमाके की आवाज आई और धुआं निकलने लगा. इससे हेलीकॉप्टर के पंखे ठीक से गति नहीं पकड़ पाए और पायलट को उसे वापस उतारना पड़ा. इस घटना के बाद हेलीकॉप्टर के आसपास मौजूद लोगों में दहशत का माहौल बन गया.

तकनीकी खराबी का पता नहीं चला
घटना के बाद हेलीकॉप्टर की तकनीकी जांच शुरू की गई, लेकिन तत्काल खराबी का पता नहीं चल सका. हेलीकॉप्टर के पायलट और ग्राउंड स्टाफ ने निरीक्षण किया, लेकिन तकनीकी समस्या साफ नहीं हो पाई. हेलीकॉप्टर को दुरुस्त करने के लिए इंजीनियरों को बुलाया गया है.

सुरक्षा में नहीं आई कोई बाधा
इस घटना के चलते प्रशासनिक अधिकारियों और सुरक्षा दल में हलचल मच गई. हालांकि, राज्यपाल की सुरक्षा को कोई खतरा नहीं हुआ और वे अपने निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सड़क मार्ग से रवाना हो गए.

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LPG Crisis News Live: 'वड़ा पाव से नहीं होगा बच्चों का गुजारा,' महाराष्ट्र में सिलेंडर की कालाबाजारी, इंडक्शन की बढ़ी डिमांड
LPG Crisis Live: 'वड़ा पाव से नहीं होगा बच्चों का गुजारा,' महाराष्ट्र में सिलेंडर की कालाबाजारी, इंडक्शन की बढ़ी डिमांड
Jaipur News: रमजान का आखिरी जुमा आज, जामा मस्जिद में एक लाख से ज्यादा लोग अदा करेंगे नमाज
जयपुर: रमजान का आखिरी जुमा आज, जामा मस्जिद में एक लाख से ज्यादा लोग अदा करेंगे नमाज
Jaipur News: 'इंडक्शन चूल्हा व दूसरे वैकल्पिक इंतजाम..' एलपीजी सिलेंडर संकट के बीच मंत्री सुमित गोदारा का बयान
'इंडक्शन चूल्हा व दूसरे वैकल्पिक इंतजाम...' एलपीजी सिलेंडर संकट के बीच मंत्री सुमित गोदारा का बयान
राजस्थान: देश में LPG के मामले पर भड़की कांग्रेस, कहा- गैस संकट के बीच व्यापारियों के बिजली बिल हों माफ
राजस्थान: देश में LPG के मामले पर भड़की कांग्रेस, कहा- गैस संकट के बीच व्यापारियों के बिजली बिल हों माफ

वीडियोज

Iran Israel War: ईरान की सेना ने शुरू की हमले की 43वीं लहर| Netanyahu | Trump
Iran Israel War: ईरान की सेना ने शुरू की हमले की 43वीं लहर| Netanyahu | Trump | Breaking
Iran Israel War: ईरानी 'बासिज फोर्स' के मुख्यालय पर बड़ा हमला !| Netanyahu | PM Modi
Iran Israel War: ईरानी 'बासिज फोर्स' के मुख्यालय पर बड़ा हमला !| Netanyahu | PM Modi | Trump
Iran Israel War: मुश्किल में Donald Trump..ईरान ने चली बड़ी चाल! | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पेड पीरियड लीव पर याचिका सुनने से सुप्रीम कोर्ट का इनकार, कहा- ऐसे महिलाओं को कोई नौकरी....
पेड पीरियड लीव पर याचिका सुनने से सुप्रीम कोर्ट का इनकार, कहा- ऐसे महिलाओं को कोई नौकरी....
बिहार का नया सीएम तय? सम्राट चौधरी की पीठ थपथपाते हुए बोले नीतीश कुमार- 'राज्य का विकास...'
बिहार का नया सीएम तय? सम्राट चौधरी की पीठ थपथपाते हुए बोले नीतीश कुमार- 'राज्य का विकास...'
US Israel Iran War: ईरान के नए सुप्रीम लीडर को भी नहीं बख्शेगा इजरायल! नेतन्याहू बोले- 'मुज्तबा खामेनेई की जान...'
ईरान के नए सुप्रीम लीडर को भी नहीं बख्शेगा इजरायल! नेतन्याहू बोले- 'मुज्तबा खामेनेई की जान...'
तलाक के बाद हंसिका मोटवानी ने शेयर किया क्रिप्टिक पोस्ट, एक्ट्रेस का छलका दर्द
तलाक के बाद हंसिका मोटवानी ने शेयर किया क्रिप्टिक पोस्ट, एक्ट्रेस का छलका दर्द
Most wickets in IPL: आईपीएल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज, इस भारतीय स्पिनर के नाम दर्ज है सबसे बड़ा रिकॉर्ड
IPL में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज, इस भारतीय स्पिनर के नाम दर्ज है सबसे बड़ा रिकॉर्ड
Iran-US War: 'वह पहले भी....', US के पूर्व NSA जॉन बोल्टन ने ईरान संग जंग लेकर ट्रंप को खूब सुनाया
'वह पहले भी....', US के पूर्व NSA जॉन बोल्टन ने ईरान संग जंग लेकर ट्रंप को खूब सुनाया
PM Kisan Nidhi Installment Live: आज जारी होगी पीएम किसान निधि की 22वीं किस्त, प्रधानमंत्री मोदी करेंगे जारी
आज जारी होगी पीएम किसान निधि की 22वीं किस्त, प्रधानमंत्री मोदी करेंगे जारी
Rare Liver Disease: इस बीमारी में घट जाती है मरीज की लंबाई, बेहद खतरनाक होते हैं इसके लक्षण
इस बीमारी में घट जाती है मरीज की लंबाई, बेहद खतरनाक होते हैं इसके लक्षण
Embed widget