एक्सप्लोरर

Rajasthan: ज्ञानदेव आहूजा BJP से निलंबित, कांग्रेस नेता के मंदिर जाने पर की थी विवादित टिप्पणी

Bharatpur News: पूर्व BJP नेता ज्ञानदेव आहूजा के दलित कांग्रेस नेता पर दिए विवादित बयान के बाद उन्हें BJP से निलंबित कर दिया गया है. पार्टी ने इसे अनुशासनहीनता मानते हुए कारण बताओ नोटिस भी जारी किया.

Gyan Dev Ahuja Suspended: अलवर जिले के रामगढ़ से पूर्व विधायक और BJP नेता ज्ञानदेव आहूजा (Gyan Dev Ahuja) के एक विवादित बयान के बाद राजस्थान की राजनीति में उबाल आ गया है. इस मामले के बढ़ने के बाद उन्हें बीजेपी से निलंबित कर दिया गया है. राजस्थान बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा, 'पूर्व विधायक आहूजा के बयान और कृत्य के बाद उन्हें पार्टी ने तत्काल प्रभाव से सदस्यता से निलंबित कर दिया, इसके साथ ही उन्हें कारण बताओ नोटिस भी जारी किया गया है. आहूजा का यह कृत्य घोर अनुशासनहीनता की श्रेणी में आता है.'

बता दें कि ज्ञानदेव आहूजा ने दलित कांग्रेस नेता व नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली (Tika Ram Jully) के मंदिर में प्रवेश पर टिप्पणी करते हुए कहा था कि उन्होंने मंदिर को गंगाजल से पवित्र किया है. इस टिप्पणी को लेकर कांग्रेस ने कड़ा विरोध जताया और भरतपुर में जोरदार प्रदर्शन कर ज्ञानदेव आहूजा का पुतला दहन किया.

क्या है ज्ञानदेव आहूजा की विवादित टिप्पणी?
पूर्व विधायक ज्ञानदेव आहूजा ने रामनवमी के दिन टीकाराम जूली के मंदिर में जाने पर आपत्ति जताते हुए कहा था कि "अपवित्र लोग मंदिर में घुस गए और मंदिर को अपवित्र कर दिया, इसलिए मैंने गंगाजल छिड़ककर मंदिर को पवित्र किया." उन्होंने यह भी कहा कि किसी को खुश करने के लिए तुष्टिकरण की राजनीति नहीं की जानी चाहिए, और भगवान श्रीराम के मंदिरों को अपवित्र नहीं किया जाना चाहिए.

भड़की कांग्रेस, फूंका पुतला
बीजेपी नेता के इस बयान पर कांग्रेस भड़क उठी और भरतपुर संभाग मुख्यालय पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष दिनेश सूपा के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया. प्रदर्शन के दौरान BJP और ज्ञानदेव आहूजा के खिलाफ पुतला दहन कर गुस्सा जाहिर किया गया.

जिला कांग्रेस अध्यक्ष दिनेश सूपा ने कहा, "बीजेपी दलित विरोधी मानसिकता रखती है. यह बयान न सिर्फ अपमानजनक है, बल्कि छुआछूत को बढ़ावा देने वाला भी है. यदि कोई दलित मंदिर में प्रवेश करता है, तो उसे अपवित्र कहना और गंगाजल छिड़कना बेहद शर्मनाक है. जब तक भाजपा नेता ज्ञानदेव आहूजा सार्वजनिक रूप से माफी नहीं मांगते, तब तक कांग्रेस का आंदोलन जारी रहेगा."

वहीं राजस्थान की बीजेपी सरकार का कहना है कि 'भारतीय जनता पार्टी में किसी भी प्रकार की अस्पृश्यता करने वाले तथा जाति, लिंग या मजहब के आधार पर भेदभाव करने वालों के लिए कोई जगह नहीं है.'

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जोधपुर में बड़ा हादसा टला, मंदिर और पेट्रोल पंप का हिस्सा गिरा
जोधपुर में बड़ा हादसा टला, मंदिर और पेट्रोल पंप का हिस्सा गिरा
सिरोही में शराब गोदाम का वीडियो वायरल, कथित तस्करी पर उठे सवाल
सिरोही में शराब गोदाम का वीडियो वायरल, कथित तस्करी पर उठे सवाल
22 फीट गहरी खुदाई बनी मौत का गड्ढा! 12 घंटे बाद मिट्टी से निकला मजदूर का शव
22 फीट गहरी खुदाई बनी मौत का गड्ढा! 12 घंटे बाद मिट्टी से निकला मजदूर का शव
राजस्थान: OBC आरक्षण पर मंत्री जोगाराम का बयान, कहा- हर वर्ग पर ध्यान...
राजस्थान: OBC आरक्षण पर मंत्री जोगाराम का बयान, कहा- हर वर्ग पर ध्यान...

वीडियोज

Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी
एयर इंडिया फ्लाइट टर्बुलेंस मामले में एक्शन, दोनों पायलट को रोस्टर से हटाया
एयर इंडिया फ्लाइट टर्बुलेंस मामले में एक्शन, दोनों पायलट को रोस्टर से हटाया
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
'आइए हम सब...', हर घर तिरंगा अभियान को लेकर PM मोदी ने की ये अपील
'आइए हम सब...', हर घर तिरंगा अभियान को लेकर PM मोदी ने की ये अपील
Rekha Gupta Dance Video: घूमर गाने पर झूमी दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता, तीज महोत्सव का वीडियो वायरल
घूमर गाने पर झूमी दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता, तीज महोत्सव का वीडियो वायरल
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
Embed widget