एक्सप्लोरर

Rajasthan: स्वास्थ्य विभाग राजस्थान में लागू करेगा इन्टीग्रेटेड हैल्थ मैनेजमेंट सिस्टम 2.0, मरीजों को मिलेंगे ये फायदे

Rajasthan Health Department: आम लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराने के लिए राजस्थान स्वास्थ्य विभाग ने महत्पूर्ण कदम उठाया है. इससे मरीजों को लंबी लाइनों और महंगे इलाज से छुटकारा मिलेगा.

Rajasthan News Today:  राजस्थान में चिकित्सा तंत्र को ऑनलाइन करने के लिए इन्टीग्रेटेड हैल्थ मैनेजमेंट सिस्टम 2.0 लागू किया जाएगा. इसके लागू होने से चिकित्सा तंत्र में सकारात्मक और क्रांतिकारी बदलाव आएगा. चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव शुभ्रा सिंह ने कहा कि आमजन को सुगमतापूर्वक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने की नियत से यह एक महत्वाकांक्षी और विजनरी प्रोजेक्ट है. शुभ्रा सिंह स्वास्थ्य भवन में आयोजित उच्च स्तरीय बैठक में इन्टीग्रेटेड हैल्थ मैनेजमेंट सिस्टम 2.0 विकसित करने के संबंध में समीक्षा कर रही थीं. 

विभाग के एक अधिकारी का कहना है कि यह एक अत्याधुनिक हैल्थ मैनेजमेंट सिस्टम होगा, जिससे प्रदेश के चिकित्सा तंत्र में सकारात्मक बदलाव आएगा. उन्होंने कहा कि इससे आमजन, चिकित्सकों और प्रशासन तीनों के लिए ही यह बेहद लाभकारी होगा और चिकित्सा सुविधाओं को लेकर आने वाली चुनौतियों को दूर करेगा.

इन सुविधाओं में होगी बेहतरी
सचिव ने कहा कि प्रदेश के चिकित्सा तंत्र को मजबूत बनाने वाले इस प्रोजेक्ट को जल्द से जल्द तैयार किया जाए. इसके लिए संबंधित विभाग और एजेंसियां पूरे समन्वय के साथ काम करें. उन्होंने कहा कि इस प्रोजेक्ट की साप्ताहिक समीक्षा की जाएगी. इस सिस्टम के तहत इलेक्ट्रॉनिक हेल्थ रिकॉर्ड, डिजी हैल्थ लॉकर, मरीजों को कतारों से मुक्ति से छुटकारा मिलेगा.

इसके अलावा यूनीफाइड डिजीटल सर्वे, केपीआई आधारित डैशबोर्ड, स्वास्थ्य संबंधी लाइसेंस एवं एनओसी आदि के लिए सिंगल विंडो सिस्टम, टेली आईसीयू, जीओ टेगिंग आधारित चिकित्सालय का मैप जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी. इससे ज्यादातर स्वास्थ्य सेवाएं ऑनलाइन होंगी और मरीजों को उपचार सुविधाओं के इस्तेमाल में आसानी होगी.

जयपुर में चली छापेमारी की कार्रवाई
राजस्थान में इन दिनों स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर है. शहर के खाने-पीने की चीजों पर छापेमारी कर और उनकी जांच की जा रही है. इसी कड़ी में आज जयपुर शहर में विभिन्न प्रतिष्ठानों पर खाद्य सुरक्षा दलों ने निरीक्षण कर कार्रवाई की. अतिरिक्त आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण पंकज ओझा ने खाद्य सुरक्षा विभाग ने विशेष अभियान चलाकर जयपुर शहर के रामगंज बाजार के कई होटलों और प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई की. 

इन जगहों पर की गई कार्रवाई
टीम ने मैसर्स एमएम खान होटल रामगंज बाजार का निरीक्षण किया और वहां पर साफ-सफाई में कमी होने के अलावा यहां बेचे जाने वाला भोजन बिना पका हुआ पाया गया. फर्म से खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की जांच के लिए एफएसएस एक्ट के अन्तर्गत नमूने लिए गए. इम्प्रूमेंट नोटिस देने की कार्यवाही भी की गई. 

मैसर्स गरीब नवाज रेस्टोरेंट रामगंज बाजार के निरीक्षण के दौरान साफ-सफाई, कार्यरत स्टाफ के मेडिकल रिकॉर्ड और ट्रेनिंग रिकॉर्ड में खामियां पाए जाने पर नोटिस दिया गया. इसके अलावा गुणवत्ता जांच हेतु खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गए. इसी तरह मैसर्स जयपुर घी हाऊस का निरीक्षण कर जांच के लिए घी का नमूना लिया गया. 

ये भी पढ़ें: राजस्थान यूनिवर्सिटी के हॉस्टल की फीस में इजाफा, छात्र बोले- 'ये तो मनमानी है'

संतोष कुमार पांडेय पिछले 13 सालों से सक्रिय पत्रकारिता में हैं. इस दौरान उन्होंने कई संस्थानों में काम किया है. इस समय जयपुर डिवीजन में एबीपी लाइव के लिए काम कर रहे हैं. संतोष कुमार पांडेय राजनीति, अपराध और सामाजिक मुद्दों पर खास पकड़ रखते हैं.
Read
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LPG Crisis Live: नोएडा के PG ने मंगाया 5000kg कोयला, अब उसके दाम भी बढ़े, अस्पतालों में मरीजों को नहीं मिल रहा खाना
Live: नोएडा के PG ने मंगाया 5000kg कोयला, अस्पतालों में मरीजों को नहीं मिल रहा खाना
जोधपुर जेल से 170 दिन बाद सोनम वांगचुक रिहा, सरकार ने NSA भी हटाया
जोधपुर जेल से 170 दिन बाद सोनम वांगचुक रिहा, सरकार ने NSA भी हटाया
कोचिंग सिटी कोटा में गैस संकट! हॉस्टल मेस में भट्ठियों पर बन रहा खाना, स्ट्रीट वेंडर्स की दुकानें हो रहीं बंद
कोचिंग सिटी कोटा में गैस संकट! हॉस्टल मेस में भट्ठियों पर बन रहा खाना, स्ट्रीट वेंडर्स की दुकानें हो रहीं बंद
Rajasthan News: '...तो सामने होगा बड़ा आर्थिक संकट', ऑटो रिफिलिंग के लिए रातभर लाइन में लगे ड्राइवरों का दावा
'...तो सामने होगा बड़ा आर्थिक संकट', ऑटो रिफिलिंग के लिए रातभर लाइन में लगे ड्राइवरों का दावा

वीडियोज

Vasudha: 😕Vasudha की शादी की खबर सुनकर सासू माँ की बिगड़ी तबीयत, घर में मचा कोहराम!
Unique Fashion से लेकर Bigg Boss तक: Shalini Passi ने Shah Rukh Khan की Film King समेत कई राज खोले
सौरभ शुक्ला ने खोले कई राज शाहरुख खान, किंग और जॉली एलएलबी के पीछे की कहानियां
Sansani: एक हीरोइन और 'एक विलेन' की लव स्टोरी ! | Monalisa | Furman | Wedding
Breaking News: Iran से Bharat को बड़ी राहत, होर्मुज स्ट्रेट से दो जहाजों को इजाजत | ABP News

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Rahul Gandhi Martial Arts: नॉर्थ ईस्ट के छात्रों को राहुल गांधी ने सिखाया मार्शल आर्ट, दिल्ली में हुआ खास सत्र का आयोजन, जानें क्यों लिया ये फैसला
नॉर्थ ईस्ट के छात्रों को राहुल गांधी ने सिखाया मार्शल आर्ट, दिल्ली में हुआ खास सत्र का आयोजन, जानें क्यों लिया ये फैसला
जोधपुर जेल से 170 दिन बाद सोनम वांगचुक रिहा, सरकार ने NSA भी हटाया
जोधपुर जेल से 170 दिन बाद सोनम वांगचुक रिहा, सरकार ने NSA भी हटाया
हंसिका मोटवानी के तलाक के बाद एक्स भाभी ने कसा तंज, लिखा- 'सब समय का खेल है'
हंसिका मोटवानी के तलाक के बाद एक्स भाभी ने कसा तंज, लिखा- 'सब समय का खेल है'
पाकिस्तान की इंटरनेशनल लेवल बेइज्जती, फेमस क्रिकेटर ने IPL के लिए PSL छोड़ा, बुरी तरह बौखलाया PCB
पाकिस्तान की इंटरनेशनल लेवल बेइज्जती, फेमस क्रिकेटर ने IPL के लिए PSL छोड़ा, बुरी तरह बौखलाया PCB
'बदायूं मस्जिद में की जा रही नमाज में हस्तक्षेप न करें', इलाहाबाद HC का यूपी के अधिकारियों को निर्देश
'बदायूं मस्जिद में की जा रही नमाज में हस्तक्षेप न करें', इलाहाबाद HC का यूपी के अधिकारियों को निर्देश
ईरान-इजरायल जंग के बीच किम जोंग ने भी कर दिया धमाका! उत्तर कोरिया ने दागी मिसाइल, पड़ोसी देशों में हड़कंप
ईरान-इजरायल जंग के बीच किम जोंग ने भी कर दिया धमाका! उत्तर कोरिया ने दागी मिसाइल, पड़ोसी देशों में हड़कंप
'जंग का असर देशवासियों पर...', LPG क्राइसिस को लेकर असम के सिलचर से पीएम मोदी ने क्या कहा?
'जंग का असर देशवासियों पर...', LPG क्राइसिस को लेकर असम के सिलचर से पीएम मोदी ने क्या कहा?
खाने से साथ जरूर खानी चाहिए हरी मिर्च, जानें इसके फायदे
खाने से साथ जरूर खानी चाहिए हरी मिर्च, जानें इसके फायदे
Embed widget