एक्सप्लोरर

कहर बरपा रहीं जालोर की गरम हवाएं! 29 अप्रैल से और बढ़ेगा तापमान, मौसम विभाग ने जारी किए ये निर्देश

Rajasthan Heat Wave: जालोर जिले में भीषण गर्मी ने रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं, जहां दिन-रात दोनों समय तापमान तेजी से बढ़ रहा है. गर्मी के साथ जल संकट और बिजली की समस्या ने हालात और बिगाड़ दिए हैं.

Rajasthan Jalore Heat Wave: जालोर जिले में गर्मी का कहर जारी है लगातार तापमान में बढ़ता ही जा रहा है. इस साल की गर्मी ने रिकॉर्ड तोड़ते हुए, दिन और रात दोनों के तापमान में भारी बढ़ोतरी की है. दक्षिण-पश्चिमी हवाओं के असर से पिछले 2 दिनों में रात का तापमान 9.5 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ गया है. 23 अप्रैल से बढ़ते तापमान के साथ अब तक दिन का तापमान 41 डिग्री सेल्सियस को पार कर चुका है और रात का तापमान भी लगातार बढ़ रहा है. 

आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, 25 और 26 अप्रैल को जालोर में रात का तापमान 4.2 डिग्री तक बढ़ चुका है, जिससे स्थानीय निवासी बेहाल हैं. कृषि विज्ञान केंद्र जालोर के अनुसार, शुक्रवार (25 अप्रैल) को अधिकतम तापमान 41 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. इस बढ़ती गर्मी के बीच जल संकट और बिजली की समस्या भी गंभीर हो गई है. शहर में पानी की आपूर्ति पिछले कुछ दिनों से 4-5 दिन के अंतराल पर हो रही है और वोल्टेज के उतार-चढ़ाव के कारण पेयजल की व्यवस्था प्रभावित हो रही है.

पेयजल और बिजली समस्याओं के लिए कंट्रोल रूम शुरू

जिले में बढ़ती गर्मी और हीट वेव से निपटने के लिए जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग ने जिला स्तर पर कंट्रोल रूम स्थापित कर दिया है. कंट्रोल रूम का नंबर जारी किया है, जहां लोग पानी और बिजली संबंधित समस्याओं की शिकायत दर्ज करा सकते हैं. इसके अलावा, डिस्कॉम द्वारा भी 24 घंटे हेल्प डेस्क स्थापित की गई है, जिसमें मोबाइल जारी किए गए हैं जिसमे उन नंबर पर संपर्क किया जा सकता है.

हीट वेव की चेतावनी, 29 अप्रैल से बढ़ेगा तापमान

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने आगामी दिनों में हीटवेव की चेतावनी दी है. विभाग के मुताबिक, 29 अप्रैल से 1 मई तक जिले में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है और लू चलने की संभावना है. 27 और 28 अप्रैल को भी दिन का तापमान 44 डिग्री तक पहुंच सकता है. पड़ोसी जिलों में भी तापमान में बढ़ोतरी हो रही है, जिससे जालोर में भी गर्मी का असर बढ़ता जा रहा है.

प्रभारी सचिव का निर्देश पेयजल और छाया की व्यवस्था करें

जिलें में बढ़ते तापमान को देखते हुए प्रभारी सचिव विश्व मोहन शर्मा ने अधिकारियों की बैठक में पेयजल, बिजली और चिकित्सा सेवाओं को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए. उन्होंने नगर परिषद के अधिकारियों को सार्वजनिक स्थानों पर पर्याप्त छाया और पानी की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है. इसके अलावा, लोगों को हीट स्ट्रोक से बचने के लिए जागरूक करने के उपायों पर भी जोर दिया गया है.

गर्मी से बचने के लिए लोग कर रहे अलग-अलग उपाय

गर्मी से बचने के लिए शहरवासी तरह-तरह के उपाय कर रहे हैं. बाजारों और बस स्टैंड पर छांव ढूंढते लोग, ठंडी चीजों का सेवन करने के लिए ज्यूस की दुकानों पर भीड़ लगाते दिख रहे हैं. वहीं, दोपहर के समय लोग घरों में दुबकने को मजबूर हो रहे हैं. सड़कें सूनी नजर आ रही हैं और लोग जरूरी काम से बाहर निकलते समय खुद को कपड़ों से ढकने की कोशिश कर रहे हैं. जालोर में बढ़ती गर्मी और हीट वेव ने आम जनजीवन को प्रभावित किया है. अधिकारियों द्वारा गर्मी से निपटने के लिए तैयारियां की जा रही हैं, लेकिन आम जनता को भी मौसम के अनुसार एहतियात बरतने की अपील की गई है.

एचएल भाटी की रिपोर्ट 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जोधपुर: JNVU बैनर विवाद में NSUI जिलाध्यक्ष गिरफ्तार, थाने पर छात्रों का हंगामा, मंत्री को चेतावनी
जोधपुर: JNVU बैनर विवाद में NSUI जिलाध्यक्ष गिरफ्तार, थाने पर छात्रों का हंगामा, मंत्री को चेतावनी
भरतपुर: 14 वर्षीय नाबालिग का अपहरण कर गैंगरेप, 2 गिरफ्तार, फरार आरोपियों की तलाश जारी
भरतपुर: 14 वर्षीय नाबालिग का अपहरण कर गैंगरेप, 2 गिरफ्तार, फरार आरोपियों की तलाश जारी
जोधपुर: डिजिटल अरेस्ट का खौफ दिखाकर बुजुर्ग महिला से 1.85 करोड़ की ठगी, बैंक कर्मी समेत 4 गिरफ्तार
जोधपुर: डिजिटल अरेस्ट का खौफ दिखाकर बुजुर्ग महिला से 1.85 करोड़ की ठगी, बैंक कर्मी समेत 4 गिरफ्तार
Rajasthan News: गैस की बढ़ती कीमतों के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, संयम लोढा के नेतृत्व में PM मोदी का फूंका पुतला
गैस की बढ़ती कीमतों के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, संयम लोढा के नेतृत्व में PM मोदी का फूंका पुतला

वीडियोज

Sansani:अलविदा माफ करना हरीश! |Ghaziabad | Crime News
Maharashtra News: नवी मुंबई में मौत का तांडव! युवक ने फुटपाथ पर चढ़ाई Scorpio...! | Road Saftey
Iran Israel War: कौन हैं Mojtaba Khamenei? 25 कहानियों मेंसमझिए ईरान की सत्ता का पूरा गणित! | Trump
Iran Israel War: ईरान के ताबड़तोड़ हमले जारी...कैसे रोकेगा इजरायल? | Trump | Breaking
Sandeep Chaudhary: 21 दिन..निष्पक्ष चुनाव कैसे संभव? विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण | Election 2026

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली में LPG वितरण का नया सिस्टम, 5 किलो वाले सिलेंडर पर रोक, इन 8 सेवाओं में होगी कटौती
दिल्ली में LPG वितरण का नया सिस्टम, 5 किलो वाले सिलेंडर पर रोक, इन 8 सेवाओं में होगी कटौती
‘मैं मर गया हूं...’, मौत की अफवाहों के बीच नेतन्याहू का वीडियो आया सामने, जानें बीबी ने क्या कहा?
‘मैं मर गया हूं...’, मौत की अफवाहों के बीच नेतन्याहू का वीडियो आया सामने, जानें बीबी ने क्या कहा?
राजस्थान रॉयल्स को खरीदना चाहता है IPL का पूर्व चेयरमैन, रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा
राजस्थान रॉयल्स को खरीदना चाहता है IPL का पूर्व चेयरमैन, रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा
West Bengal Election 2026: बंगाल में 8 की जगह अब सिर्फ 2 चरणों में चुनाव, ममता बनर्जी के लिए कितना मुश्किल? जानें एक्सपर्ट्स की राय
बंगाल में 8 की जगह सिर्फ 2 चरणों में चुनाव, ममता के लिए कितना मुश्किल? जानें एक्सपर्ट्स की राय
'केडी: द डेविल' के नए गाने ने मचाया धमाल, 'सरके चुनर तेरी सरके' में नोरा फतेही और संजय दत्त ने लगाई आग
'केडी: द डेविल' के नए गाने ने मचाया धमाल, 'सरके चुनर तेरी सरके' में नोरा फतेही और संजय दत्त ने लगाई आग
Iran-Israel War: LPG संकट ने गिग वर्कर्स पर ढाया कहर, कमाई पर पड़ा असर, घर चलाने में हो रही परेशानी
LPG संकट ने गिग वर्कर्स पर ढाया कहर, कमाई पर पड़ा असर, घर चलाने में हो रही परेशानी
आपके इलाके में PNG कनेक्शन मिलता है या नहीं, ऐसे कर सकते हैं चेक
आपके इलाके में PNG कनेक्शन मिलता है या नहीं, ऐसे कर सकते हैं चेक
"ये मुंबई है यहां पैसा बरसता है" माया नगरी के ऑटो वाले कमा रहे 75000 रुपये महीना, वीडियो से हैरान इंटरनेट
Embed widget