एक्सप्लोरर

Rajasthan News: कोटा के किसानों का लहसुन की खेती से हुआ मोहभंग, इस बार धनिया और सरसों पर जताया भरोसा

Kota News: कोटा संभाग के सभी जिलों में रबी सीजन की प्रमुख फसल लहसुन से किसानों का मोहभंग होता नजर आ रहा है. पिछले दो सालों से उत्पादन में कमी के चलते अब लहसुन का रकबा कम होने की आशंका जताई जा रही है.

Rajasthan News: राजस्थान के कोटा (Kota) संभाग फसलों के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण हैं और यहां फसलें सोना उगलती है. ऐसे में किसान का रुझान इस बार किस फसल की तरफ है यह देखना काफी महत्वपूर्ण है. इस बार किसान ने धनिया और सरसों पर अपना दांव लगाया है और इसका रकबा भी इस बार अधिक देखने को मिल रहा है, जबकि बरसात नहीं होने से चावल की फसल कई जगह नष्ट हो गई. गेहूं और लहसुन में भी किसानों ने इस बार कम इंट्रेस्ट लिया है. 

कोटा संभाग के सभी जिलों में रबी सीजन की प्रमुख फसल लहसुन से किसानों का मोहभंग होता नजर आ रहा है. पिछले दो सालों से उत्पादन में कमी के चलते अब लहसुन का रकबा संभाग में 38 हजार हैक्टयर कम होने की आशंका जताई जा रही है. वहीं इस बार किसानों ने सरसों व धनिया पर भरोसा जताया है. दोनों फसलों का रकबा पिछले साल के मुकाबले बढ़ने की संभावना है. धनिया का रकबा दोगुना होने की संभावना है. कृषि विभाग कोटा संभाग ने रबी फसल की बुवाई का लक्ष्य निर्धारित कर दिया है. इस बार जिले में सरसों व धनिया के बम्पर उत्पादन की उम्मीद जताई जा रही है.

मानसून की बेरुखी से परेशान रहे किसान 
कोटा संभाग में इस बार बरसात का अभाव रहा जिस कारण किसानों के चहरे पर मायूसी छाई रही. मानसून की बेरुखी से खरीफ फसलों को पानी नहीं मिलने से उत्पादन पर असर पड़ा तो मानसून के अंतिम दौर में झमाझम बारिश ने सोयाबीन व उड़द की फसल में काफी खराबी हुई. खरीफ में खराबी हुई तो सालों में लहसुन की बुवाई प्रमुखता से होती थी. साथ ही ऊंचे भावों के चलते किसानों का रुझान भी लहसुन की बुवाई के प्रति बढ़ा था. लहसुन ने किसानों को पिछले साल खूब रुलाया था और कई किसानों ने तो अपना लहसून सड़क पर फेंक दिया था.  

497225 हैक्टेयर में हुई गेहूं की बुवाई 
साल 2022 की अपेक्षा साल 2023 में गेहूं की फसल की बुवाई कम हुई है. साल 2022 में 513615 हैक्टेयर में फसल की बुवाई हुई थी, जबकि इस साल 497225 हैक्टेयर में गेहूं की बुवाई की गई है. सरसों का रकबा बढ़ा है. साल 2022 में सरसों का रकबा 351698 हैक्टेयर में सरसों की बुवाई की गई थी, जबकि साल 2023 में 382650 हैक्टेयर में बुवाई की गई है. वहीं चने की बात करें तो साल 2022 में 164194 हैक्टेयर में बुवाई की गई, जबकि साल 2023 में 157730 हैक्टेयर में बुवाई की गई. लहसुन साल 2022 में 81245 में बोया गया, जबकि साल 2023 में 43356 में बुवाई की गई. इसके साथ ही धनिया साल 2022 में 50011 में लगाया गया, जबकि साल 2023 में 121980 में बोया गया. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान निकाय चुनाव की तारीखों का ऐलान, 2 चरणों में मतदान, 14 सितंबर को रिजल्ट
राजस्थान निकाय चुनाव की तारीखों का ऐलान, 2 चरणों में मतदान, 14 सितंबर को रिजल्ट
जयपुर: CM के काफिले के दौरान झुलसी रेशू को नहीं मिला इंसाफ, अब करेंगी आंदोलन?
जयपुर: CM के काफिले के दौरान झुलसी रेशू को नहीं मिला इंसाफ, अब करेंगी आंदोलन?
प्रेमी संग मिलकर पति की हत्या, 12 दिनों बाद खुला राज, पत्नी गिरफ्तार
प्रेमी संग मिलकर पति की हत्या, 12 दिनों बाद खुला राज, पत्नी गिरफ्तार
राजस्थान निकाय चुनाव में कांग्रेस इनको नहीं देगी टिकट! अशोक गहलोत ने साफ कर दी तस्वीर
राजस्थान निकाय चुनाव में कांग्रेस इनको नहीं देगी टिकट! अशोक गहलोत ने साफ कर दी तस्वीर

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
Box Office: 6ठे दिन 6 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 6 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
Embed widget