एक्सप्लोरर

सदन में 'ठाकुर' पर हरीश चौधरी के बयान से राजस्थान में सियासी पारा गर्म, क्या बोले मानवेंद्र सिंह और खाचरियावास?

Rajasthan Politics: कांग्रेस विधायक हरीश चौधरी के एक बयान ने राजस्थान की सियासत में उफान पैदा कर दिया है. उनके इस बयान पर मानवेंद्र सिंह जसोलव और प्रताप सिंह खाचरियावास ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की.

Rajasthan News Today: राजस्थान में बजट सत्र जारी है. गुरुवार (18 जुलाई) को बजट सत्र में चर्चा के दौरान कांग्रेस विधायक हरीश चौधरी ने ओमप्रकाश वाल्मीकि की कविता 'ठाकुर का कुआं' की कुछ लाइनें पढ़ीं. विधानसभा में उनके इस भाषण के बाद सियासी पारा हाई हो गया.

बायतु से कांग्रेस विधायक हरीश चौधरी के इस बयान पर बीजेपी नेता मानवेंद्र सिंह जसोल ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर पोस्ट अपने संदेश में लिखा, "जिस सभा की अध्यक्षता कैलाश मेघवाल ने बड़े हर्ष उल्लास से की, यहां स्वर्गीय भैरों सिंह ने 1952 में ही अपना नाम जमाया."

हरीश चौधरी के बयान पर भड़के जसोल
पूर्व केंद्रीय मंत्री जसंवत सिंह के बेटे और बीजेपी नेता मानवेंद्र सिंह जसोल ने आगे लिखा, "जिसे स्वर्गीय मोहन लाल सुखाड़िया, कमलाजी बेनीवाल और परस रामजी मदेरणा जैसे दिग्गजों ने उस समय से सुशोभित किया, उसी सदन में गुरुवार जैसी शर्मनाक घटना हो तो इससे स्पष्ट है कि भारत अभी तक विकसित क्यों नहीं हुआ और देश को विश्व की प्रथम श्रेणी में पहुंचाने के लिए रुकावट कहां से आ रही है."

कांग्रेस MLA के बयान पर खाचरियावास ने क्या कहा?
प्रताप सिंह खाचरियावास ने कहा कि ठाकुर सबकी प्यास बुझाता है, वह सबको प्रेम का पानी पिलाता है. चाहे उसको घर टूटा हो या हवेली छोटी हो. उन्होंने कहा, "दलित, शोषित, पीड़ित और जो सबसे पीछे दर्द में खड़ा होता है. उसके दर्द को मिटाने के लिए ठाकुर निकलता है, गांव के चौक, चौराहे पर खड़ा होकर मरने की ताकत रखता है. वही तो ठाकुर का कुआं है."

कांग्रेस विधायक हरीश चौधरी के बयान पर सवाल उठाते हुए पूर्व मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने कहा, "ठाकुर के कुएं ने क्या गुनाह कर दिया?" उन्होंने कहा, "ठाकुर के कुएं ने जो सबसे बड़ा काम किया है वह अपने देश के लिए, धरती के स्वाभिमान के लिए, सच्चाई के लिए और हमेशा आगे बढ़कर गला कटाने का काम किया है." 

'...यही तो है ठाकुर का कुआं'
कांग्रेस नेता खाचरियावास ने कहा कि हम उनको गलत बताना चाह रहे हैं, जो सबके लिए जीता है और सबके लिए मरता है. इतना ही नहीं वह जाति धर्म से ऊपर उठकर अपने गांव और देश के लिए, अपनी मां बहन के सम्मान के लिए लड़ता और मरता है. उन्होंने कहा कि यही तो ठाकुर का कुआं है.

भगवान राम, बुद्ध, गुरु रैदास और राज हरिश्चंद्र का जिक्र करते हुए प्रताप सिंह खाचरियावास ने का कि चाहे कांग्रेस हो या बीजेपी यह देश जाति और धर्म के नाम पर नहीं बांटा सकता है. उन्होंने का कि ठाकुर का कुआं ऐसा जहां पर जाट, राजपूत, ब्राह्मण, बनिया, एसटी, एससी सब उसको अपना मानते हैं.

'ठाकुर के कुएं पर पूरे गांव का हक'
कांग्रेस नेता प्रताप सिंह खाचरियावास ने कहा कि ठाकुर के कुएं पर पहला हक किसी का है तो वह पूरे गांव का है. ऐसे में जो कहे मैं रणभूमि में जिंदा रहूं या मर जाऊं, लेकिन मेरा देश रहना चाहिए, वही ठाकुर का गांव है.  उन्होंने कहा कि इसलिए मेरी सबसे विनती है कि इस राजपूताना की धरती पर, जहां बलिदान का इतिहास लिखा गया है. जहां पर महाराणा प्रताप ने कहा कि सब जाति धर्म को साथ में लेकर लडूंगा, मरूंगा लेकिन झुकूंगा नहीं. उन्होंने कहा कि देश और धर्म की लड़ाई महाराणा प्रताप ने लड़ी.

'देश को बांटने का अधिकार कांग्रेस-बीजेपी को नहीं'
प्रताप सिंह खाचरियावास के कहा, अपनी राजनीति चमकाने के लिए लोकसभा और विधानसभा में खड़े होकर झूठ बोलते हैं, तो यह देश के लिए सबसे बड़ा धोखा है. उन्होंने कहा कि देश को बांटने का अधिकार न कांग्रेस को और न ही बीजेपी को है. हमें जातिगत मर्यादा रखनी पड़ेगा.

पूर्व मंत्री खाचरियावास ने कहा कि खाचरियावास की धरती मिठोरी कुएं का पानी पूरा गांव पीता है. वहां पर न कोई अगड़ा है और न कोई पिछड़ा है. यहां पर सबसे पहला अधिकार दलित, शोषित और जो सबसे पीछे रह गया उसका है. उन्होंने कहा कि यहां पर न अगड़े और न पिछड़े और नहीं न ही किसी जाति का टकराव है. यहां पर सिर्फ राजनीति का चमकाने का लिए कुछ लोग गलत भाषा का इस्तेमाल कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें: 'ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते' के जरिए RPF ने 84 हजार से ज्यादा बच्चों को बचाया, घर से भागने वालों की संख्या अधिक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान: हनुमान बेनीवाल के गढ़ में BJP विधायक पर जानलेवा हमला, 25KM तक किया पीछा
राजस्थान: हनुमान बेनीवाल के गढ़ में BJP विधायक पर जानलेवा हमला, 25KM तक किया पीछा
राजस्थान: बेकाबू ट्रेलर ने सड़क किनारे कई लोगों को रौंदा, एक की मौत और आठ घायल; 4 की हालत गंभीर
राजस्थान: बेकाबू ट्रेलर ने सड़क किनारे कई लोगों को रौंदा, एक की मौत और आठ घायल; 4 की हालत गंभीर
Kota News: चंद्रेसल मठ में घुसकर महंत देवानंद की निर्मम हत्या, बदमाशों ने सोते समय चाकू से किया कई बार वार
चंद्रेसल मठ में घुसकर महंत देवानंद की निर्मम हत्या, बदमाशों ने सोते समय चाकू से किया कई बार वार
'राज्यसभा चुनाव में मुस्लिम समाज को क्यों नहीं...', कांग्रेस पर बरसे अजमेर दरगाह के सरवर चिश्ती
'राज्यसभा चुनाव में मुस्लिम समाज को क्यों नहीं...', कांग्रेस पर बरसे अजमेर दरगाह के सरवर चिश्ती

वीडियोज

Khan Sir Controversy: खान सर के सरेंडर से पहले कोचिंग के बाहर हाई अलर्ट | Patna Coaching Firing
US Iran War Updates: Trump का बदलता मूड..युद्ध में लाएगा शांति? | Hormuz | Breaking | Latest News
Khan Sir Controversy: आज कोर्ट में सरेंडर करेंगे खान सर? | Patna Coaching Firing
Khan Sir Controversy: खान सर की होने वाली है गिरफ्तारी? | Patna Coaching Firing | Breaking | Bihar
US Iran War Updates: Hormuz पर बड़ी कार्रवाई के बाद Trump का बयान | Khamenei | Breaking |Latest News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पुतिन ने भारत को फिर दिया 5वीं पीढ़ी के Su-57 फाइटर जेट का ऑफर, प्रतिबंधों की धमकी पर अमेरिका-यूरोप को जमकर सुनाया
पुतिन ने भारत को फिर दिया 5वीं पीढ़ी के Su-57 का ऑफर, प्रतिबंधों की धमकी पर US-यूरोप को सुनाया
CJP Protest: 'यह अच्छी बात है कि...', कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर संजय राउत का बड़ा बयान
'यह अच्छी बात है कि...', कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर संजय राउत का बड़ा बयान
Explained: सड़कों, चौराहों, शहरों और अब यूनिवर्सिटी का नेम चेंज! बीजेपी को आखिर नाम बदलने से हासिल क्या होता है?
चौराहों, शहरों और अब यूनिवर्सिटी का नेम चेंज! बीजेपी को आखिर नाम बदलने से हासिल क्या होता है?
सिर्फ वैभव सूर्यवंशी नहीं, भारत की टी20 टीम में इस खिलाड़ी को भी पहली बार मिली जगह
सिर्फ वैभव सूर्यवंशी नहीं, भारत की टी20 टीम में इस खिलाड़ी को भी पहली बार मिली जगह
झूठे आरोपों का कबूलनामा कर बुरी फंसी शिल्पा शिंदे, अब होगी कार्रवाई? AICWA ने महाराष्ट्र के सीएम से कर दी है अपील
झूठे आरोपों के खिलाफ शिल्पा शिंदे पर अब होगी कार्रवाई? एआईसीडब्ल्यूए ने की ये तैयारी
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रोटेस्ट पर बवाल, हिट लेकर पहुंचा शख्स, कहा- 'भारत को नेपाल-बांग्लादेश बनाने वालों...'
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रोटेस्ट पर बवाल, हिट लेकर पहुंचा शख्स, कहा- 'भारत को नेपाल-बांग्लादेश बनाने वालों...'
इंदौर में स्ट्रीट डॉग का आतंक, डॉक्टर-नर्स समेत 42 लोगों को काटा; कुत्ते की तलाश में नगर निगम
इंदौर में स्ट्रीट डॉग का आतंक, डॉक्टर-नर्स समेत 42 लोगों को काटा; कुत्ते की तलाश में नगर निगम
Best Drinks for Liver Health: फैटी लिवर में बड़े काम की हैं ये पांच ड्रिंक, पीते ही जिगर को मिलेगी जोरदार ठंडक
फैटी लिवर में बड़े काम की हैं ये पांच ड्रिंक, पीते ही जिगर को मिलेगी जोरदार ठंडक
Embed widget