एक्सप्लोरर

Rajasthan Nagar Nikay Chunav: राजस्थान में नगरीय निकायों के लिए उपचुनाव की आ गई डेट, जानिए कब होगी वोटिंग

Rajasthan Local Body Election: राजस्थान में नगरीय निकायों में विभिन्न कारणों से खाली हुए सदस्यों के 8 पदों पर उप चुनाव की आई डेट. आयोग ने पूरा कार्यक्रम जारी कर दिया है.

Rajasthan Local Body Election: राजस्थान में अभी विधानसभा के चुनाव पूरे हुए हैं. अब राज्य निर्वाचन आयोग ने 31 अगस्त 2023 तक राज्य के नगरीय निकायों में विभिन्न कारणों से रिक्त हुए सदस्यों के 8 पदों पर उप चुनाव कराने का निर्णय किया है. आयोग ने इस सम्बन्ध में कार्यक्रम जारी कर दिया है. जानकारी के अनुसार 26 दिसम्बर को लोक सूचना जारी होगी, 30 दिसम्बर प्रात: 10:30 बजे से अपराहन् 3:00 बजे तक नामांकन पत्र प्रस्तुत किए जा सकेंगे, जिनकी संवीक्षा 1 जनवरी 2024 प्रात: 10:30 बजे से की जाएगी.

अभ्यर्थिता 3 जनवरी 2024 अपराहन् 3:00 बजे तक वापस ली जा सकेगी, 4 जनवरी को चुनाव चिन्हों का आवंटन तथा 10 जनवरी को प्रात: 8:00 बजे से सायं 5:00 बजे तक मतदान तथा 11 जनवरी को प्रात: 9:00 बजे से मतगणना तिथि निर्धारित की गई है.

इन जिलों में होना है उप चुनाव  
अजमेर जिले की केकड़ी नगरपरिषद के वार्ड 9, नगरपरिषद बांसवाड़ा के वार्ड 9, बीकानेर जिले की नगरपालिका श्रीडूंगरगढ़ के वार्ड 3, दौसा जिले की नगरपालिका महवा के वार्ड 14, नगरपरिषद धौलपुर के वार्ड 51, नगरपरिषद कुचामनसिटी के वार्ड 7, पाली जिले की नगरपालिका तख्तगढ़ के वार्ड 17, सवाईमाधोपुर नगरपरिषद के वार्ड 5 के लिए यह उपचुनाव होंगे. उपचुनाव कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही सम्बन्धित निर्वाचन क्षेत्रों में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है.

पंचायतीराज संस्थाओं में उपचुनाव के कार्यक्रम 
राज्य की पंचायतीराज संस्थाओं में 31 अगस्त तक विभिन्न कारणों से रिक्त हुए पदों पर उपचुनाव के लिए कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है. मुख्य निर्वाचन अधिकारी एवं सचिव नारायण सिंह ने बताया कि प्रधान के 1, पंचायत समिति सदस्य के 7, सरपंच के 20 एवं पंच के 265 पदों पर उपचुनाव होंगे. इसके अतिरिक्त 24 उपसरपंचों के रिक्त पदों पर भी उपचुनाव कराए जाने हैं. कार्यक्रम के अनुसार राज्य में 7 पंचायत समिति सदस्यों के रिक्त हुए स्थानों पर उपचुनाव के लिए 2 दिसम्बर को अधिसूचना जारी की जाएगी तथा 30 दिसम्बर को नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि होगी. 

नाम निर्देशन पत्रों की संविक्षा 1 जनवरी 2024 को दोपहर 3 बजे तक नाम वापस लिये जा सकेंगे. इसी दिन चुनाव प्रतिकों का आवंटन होगा तथा अभ्यर्थियों की सूची का प्रकाशन भी होगा. मतदान 10 जनवरी प्रात: 8 बजे से 5 बजे तक होगा तथा मतगणना 1 जनवरी को प्रात: 9 बजे से पंचायत समिति मुख्यालय में होगी.

यह भी पढ़ें: Rajasthan: बाबा बालक नाथ ने आज नहीं दिया इस्तीफा, राज्यवर्धन और किरोड़ी लाल मीणा के इस्तीफे से गरमाई राजनीति?

संतोष कुमार पांडेय पिछले 13 सालों से सक्रिय पत्रकारिता में हैं. इस दौरान उन्होंने कई संस्थानों में काम किया है. इस समय जयपुर डिवीजन में एबीपी लाइव के लिए काम कर रहे हैं. संतोष कुमार पांडेय राजनीति, अपराध और सामाजिक मुद्दों पर खास पकड़ रखते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Rajasthan News: टीकाराम जूली का राजस्थान सरकार पर हमला, CM भजनलाल शर्मा की दिल्ली यात्रा पर भी उठाए सवाल
टीकाराम जूली का राजस्थान सरकार पर हमला, CM भजनलाल शर्मा की दिल्ली यात्रा पर भी उठाए सवाल
सिरोही: श्रवण कुमार के कंधों का 'भार' उतरा तो पड़ा नाम भारजा, जानें इस प्राचीन गांव का इतिहास
सिरोही: श्रवण कुमार के कंधों का 'भार' उतरा तो पड़ा नाम भारजा, जानें इस प्राचीन गांव का इतिहास
LPG Crisis News Live: LPG शिप शिवालिक गुजरात के मुंद्रा पोर्ट पहुंची, 20 हजार मैट्रिक टन गैस होगी डिस्चार्ज
Live: LPG शिप शिवालिक गुजरात के मुंद्रा पोर्ट पहुंची, 20 हजार मैट्रिक टन गैस होगी डिस्चार्ज
यूथ कांग्रेस चुनाव: सचिन पायलट के खेमे में 'वर्चस्व की लड़ाई', रोचक हो सकते हैं नतीजे
यूथ कांग्रेस चुनाव: सचिन पायलट के खेमे में 'वर्चस्व की लड़ाई', रोचक हो सकते हैं नतीजे

वीडियोज

चुनाव से पहले तबादलों के पीछे का 'असली सच' क्या?
Iran- Israel War: America अकेला, Trump की 7 देशों से अपील बेअसर | Iran Israel War | Netanyahu
55,000 मीट्रिक टन LPG...कितने लोगों को मिलेगी राहत?
LPG संकट पर सरकार के खिलाफ Mamata Banerjee का प्रदर्शन
Jagadhatri: 😱Jagdhatri का ब्रह्म, क्या Shivya हो जाएगा Jagdhatri से हमेशा के लिए दूर? #sbs

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-Israel-Iran War Live: आप किस पक्ष में हैं? अमेरिका-इजरायल से जंग के बीच ईरान ने मुस्लिम देशों से पूछा; ट्रंप ने दी ये धमकी
आप किस पक्ष में हैं? US-इजरायल से जंग के बीच ईरान ने मुस्लिम देशों से पूछा; ट्रंप ने दी ये धमकी
राज्यसभा चुनाव रिजल्ट: बेटे निशांत ने पिता की जीत पर ऐसे दी बधाई, बोले- 'एक पुत्र के रूप में…'
राज्यसभा चुनाव रिजल्ट: बेटे निशांत ने पिता की जीत पर ऐसे दी बधाई, बोले- 'एक पुत्र के रूप में…'
'महिला विरोधी कदम', बंगाल में चुनाव आयोग ने मुख्य सचिव और गृह सचिव को हटाया तो भड़कीं ममता बनर्जी
'महिला विरोधी कदम', बंगाल में चुनाव आयोग ने मुख्य सचिव और गृह सचिव को हटाया तो भड़कीं ममता बनर्जी
CSK से RCB तक, IPL 2026 की सभी 10 टीमों का स्क्वाड; जानें किसने किसने कर दिया कप्तान का एलान
CSK से RCB तक, IPL 2026 की सभी 10 टीमों का स्क्वाड; जानें किसने किसने कर दिया कप्तान का एलान
प्रेग्नेंसी के 8वें महीने में पति अरमान मलिक संग पायल ने कराया ग्लैमरस फोटोशूट, तस्वीरें हुईं वायरल
प्रेग्नेंसी के 8वें महीने में पति अरमान मलिक संग पायल ने कराया ग्लैमरस फोटोशूट, तस्वीरें हुईं वायरल
हरियाणा की राज्यसभा सीटों पर फंसा पेच! खरगे ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, क्या कर दी डिमांड?
हरियाणा की राज्यसभा सीटों पर फंसा पेच! खरगे ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, क्या कर दी डिमांड?
मुरादाबाद से ISIS मॉड्यूल से जुड़ा संदिग्ध आतंकी हारिश अली गिरफ्तार, बीडीएस का है छात्र
मुरादाबाद से ISIS मॉड्यूल से जुड़ा संदिग्ध आतंकी हारिश अली गिरफ्तार, बीडीएस का है छात्र
CBSE का कड़ा फरमान: कॉपी जांच की जानकारी शेयर की तो खैर नहीं, evaluators पर होगी कार्रवाई
CBSE का कड़ा फरमान: कॉपी जांच की जानकारी शेयर की तो खैर नहीं, evaluators पर होगी कार्रवाई
Embed widget